Thursday, 24 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
PM Surya Ghar Yojana: सोलर सप्लाई के नाम पर रायपुर के कारोबारी से 22.49 लाख की ठगी, गुजरात की कंपनी पर एफआईआर दर्ज Forest Department Action: करका जंगल में अतिक्रमण जांच के दौरान हंगामा, 30 हजार पेड़ कटने के अनुमान से बढ़ा विवाद Bhilai Crime News: नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने 4 घंटे में दबोचे दो आरोपी Human Trafficking: अवैध मानव तस्करी सिंडिकेट पर कार्रवाई, 10 ठिकानों पर छापेमारी में ₹1.4 करोड़ बरामद Raipur Mantralaya Employees Protest: खटारा बसों के भरोसे मंत्रालयीन कर्मचारी, आग की लपटों के बाद सड़कों पर उतरे CRPF Recruitment: खेल प्रतिभाओं के लिए बड़ा मौका, 521 पदों पर होगी भर्ती PM Surya Ghar Yojana: सोलर सप्लाई के नाम पर रायपुर के कारोबारी से 22.49 लाख की ठगी, गुजरात की कंपनी पर एफआईआर दर्ज Forest Department Action: करका जंगल में अतिक्रमण जांच के दौरान हंगामा, 30 हजार पेड़ कटने के अनुमान से बढ़ा विवाद Bhilai Crime News: नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने 4 घंटे में दबोचे दो आरोपी Human Trafficking: अवैध मानव तस्करी सिंडिकेट पर कार्रवाई, 10 ठिकानों पर छापेमारी में ₹1.4 करोड़ बरामद Raipur Mantralaya Employees Protest: खटारा बसों के भरोसे मंत्रालयीन कर्मचारी, आग की लपटों के बाद सड़कों पर उतरे CRPF Recruitment: खेल प्रतिभाओं के लिए बड़ा मौका, 521 पदों पर होगी भर्ती
W 𝕏 f
होम दुर्ग स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी का भंडाफोड़, मैन…
दुर्ग स्पा सेंटर पर पुलिस की कार्रवाई
दुर्ग स्पा सेंटर पर पुलिस की कार्रवाई
दुर्ग

स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी का भंडाफोड़, मैनेजर और महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार

दुर्ग के जुनवानी स्थित ली वेलनेस स्पा सेंटर में पुलिस ने छापेमारी कर कथित देह व्यापार रैकेट का खुलासा किया। कार्रवाई में मैनेजर और महिला दलाल समेत 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

प्रकाशित: 10 Aug 2026, 07:52 AM · अपडेट: 24 Sep 2026, 08:26 AM
दुर्ग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। जुनवानी इलाके में स्थित 'ली वेलनेस स्पा सेंटर' की आड़ में जिस्मफरोशी का यह गोरखधंधा चलाया जा रहा था। स्मृतिनगर थाना पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर जब स्पा में दबिश दी, तो वहां चल रहे इस काले खेल की पोल खुल गई। पुलिस ने मौके से स्पा मैनेजर और रैकेट की मुख्य कड़ी मानी जा रही एक महिला दलाल समेत कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। 

सौदा तय होने के बाद स्पा में बलते थे लड़की 

पुलिस की शुरुआती तफ्तीश में सामने आया है कि इस पूरे रैकेट का मास्टरमाइंड स्पा सेंटर का मैनेजर तनय सोनी था। वह ग्राहकों से मोटी रकम वसूलता था। सौदा तय होने के बाद, हेमा सिंह उर्फ 'प्रीत' नाम की महिला दलाल के जरिए लड़कियों को स्पा सेंटर में बुलाया जाता था और फिर ग्राहकों के सामने पेश किया जाता था। पूरा नेटवर्क बेहद शातिराना तरीके से केवल 'भरोसेमंद' ग्राहकों के इर्द-गिर्द ही बुना गया था। 

मोबाइलों से मिल सकता है अहम सुराग

जिस वक्त पुलिस की टीम ने 'ली वेलनेस स्पा' का दरवाजा खटखटाया, अंदर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री, ग्राहकों का ब्यौरा दर्ज करने वाले दस्तावेज और ₹1,900 नकद बरामद किए हैं। सबसे अहम जब्ती 19 स्मार्टफोन्स की है, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस का मानना है कि इन मोबाइलों में कई सफेदपोश ग्राहकों के नंबर और लड़कियों की तस्वीरें हो सकती हैं, जो आगे की जांच में अहम सुराग साबित होंगी।
स्पा सेंटर से गिरफ्तार लड़कियां

स्मृतिनगर पुलिस ने इस कार्रवाई में मैनेजर और दलाल सहित कुल 9 लोगों को धर दबोचा है। पकड़े गए सभी आरोपी दुर्ग और भिलाई के अलग-अलग इलाकों के ही रहने वाले हैं। गिरफ्तार आरोपियों की सूची इस प्रकार है:

  • तनय सोनी (23 वर्ष) - स्पा मैनेजर व मुख्य संचालक

  • हेमा सिंह उर्फ प्रीत (32 वर्ष) - महिला दलाल

  • रूपेन्द्र जंघेल (39 वर्ष)

  • रितिक सोनी (26 वर्ष)

  • दिनेन्द्र कुमार सोनी (27 वर्ष)

  • हेमंत सिन्हा (28 वर्ष)

  • अविनाश शर्मा उर्फ अभी (32 वर्ष)

  • आनंद कुमार (31 वर्ष)

  • अरुण पांडेय (24 वर्ष)

कई बड़े खुलासे की उम्मीद 

पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम (PITA), 1956 की धारा 3, 4, 5 और 7 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल जांच की सुई जब्त किए गए मोबाइल फोन्स और दस्तावेजों पर टिक गई है। पुलिस की साइबर और इन्वेस्टिगेशन टीम यह खंगालने में जुटी है कि यह सेक्स रैकेट आखिर कब से चल रहा था, इसमें और कौन-कौन सी लड़कियां फंसी हुई थीं और क्या इस रैकेट के तार शहर के बाहर भी जुड़े हुए हैं। आने वाले दिनों में इस मामले में कई और बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें