Wednesday, 04 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Woman Death Case: बाफना हाउस में युवती की मौत से मचा हड़कंप, न्याय की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग CG News: हाइवा में आग लगते ही मचा हड़कंप, ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान Mahadev Betting App: सौरभ चंद्राकर रायपुर कोर्ट में पेश, बढ़ेगी पूछताछ, हवाला नेटवर्क और रसूखदारों पर नजर Korba News: महुआ शराब जब्ती के दौरान आबकारी टीम से मारपीट, दो महिलाएं गिरफ्तार School News: परिसर में मासूम को फेंकने और झूठे केस में फंसाने की धमकी का वीडियो वायरल Road Accident: तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से युवक और युवती की मौत Woman Death Case: बाफना हाउस में युवती की मौत से मचा हड़कंप, न्याय की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग CG News: हाइवा में आग लगते ही मचा हड़कंप, ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान Mahadev Betting App: सौरभ चंद्राकर रायपुर कोर्ट में पेश, बढ़ेगी पूछताछ, हवाला नेटवर्क और रसूखदारों पर नजर Korba News: महुआ शराब जब्ती के दौरान आबकारी टीम से मारपीट, दो महिलाएं गिरफ्तार School News: परिसर में मासूम को फेंकने और झूठे केस में फंसाने की धमकी का वीडियो वायरल Road Accident: तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से युवक और युवती की मौत
W 𝕏 f
होम › दुर्ग › Durg News: निगम कार्यालय में टूटा ताला, महत्वपूर्…
Broken cupboard at Durg Municipal Corporation office(Image Source: social media)
Broken cupboard at Durg Municipal Corporation office(Image Source: social media)
दुर्ग

Durg News: निगम कार्यालय में टूटा ताला, महत्वपूर्ण दस्तावेजों को लेकर मचा हड़कंप

Durg News: नगर निगम की स्थापना शाखा में आलमारी का ताला टूटा मिला। फाइलें गायब होने की आशंका के बीच पुलिस मामले की जांच कर रही है। कमिश्नर के मुताबिक, सूची में कोई फाइल गायब नहीं है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 04 Nov 2026, 03:34 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
दुर्ग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Durg News: नगर निगम कार्यालय की स्थापना शाखा में रखी आलमारियों के ताले टूटे मिलने से हड़कंप मच गया है। यहां महत्वपूर्ण दस्तावेज और विभागीय फाइलें रखी जाती हैं। घटना के बाद फाइलों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार को निगम की स्थापना शाखा के कमरे और वहां रखी आलमारी का ताला टूटा हुआ मिला। घटना सामने आने के बाद कार्यालय में रखे महत्वपूर्ण दस्तावेजों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वास्तव में कोई फाइल या दस्तावेज चोरी हुए हैं या नहीं। इस घटना ने नगर निगम की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। कार्यालय के भीतर रखे महत्वपूर्ण रिकॉर्ड तक किसी की पहुंच कैसे हुई? क्या परिसर में निगरानी के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे? इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों में घटना से जुड़ी कोई गतिविधि कैद हुई है या नहीं, इन सवालों के जवाब पुलिस जांच के बाद ही सामने आएंगे।

क्या कह रहे हैं जिम्मेदार अधिकारी? 

मामले को लेकर महापौर अलका बाघमार ने मीडिया को बताया कि स्थापना शाखा की आलमारी तोड़े जाने की जानकारी मिली है। इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है। जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि आलमारी से कौन-कौन से दस्तावेज गायब हुए हैं। उन्होंने कहा कि निगम परिसर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। वहीं, निगम कमिश्नर लीना कोसम ने  होने की बात से अलग जानकारी दी। उनका कहना है कि उपलब्ध सूची के मुताबिक एक भी फाइल गायब नहीं मिली है। मामले की जांच के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस घटना की पड़ताल कर रही है और संदिग्ध की तलाश में जुटी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें