Saturday, 01 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, युवा चालक की मौत, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज बारिश के कारण कोटा क्षेत्र में 10 दिन में 25 लोग मलेरिया की चपेट में स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई निगरानी मक्के की आड़ में अफीम की खेती, दुर्ग पुलिस ने 8 आरोपियों के खिलाफ पेश किया चालान रास्ता बंद, एंबुलेंस बेबस... साड़ियों की ओट में खेत पर महिला ने दिया बच्चे को जन्म आतंकी हमला : आतंकियों ने फिर बहाया निर्दोष का खून, कुलगाम में छत्तीसगढ़ के मजदूर की हत्या तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, युवा चालक की मौत, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज बारिश के कारण कोटा क्षेत्र में 10 दिन में 25 लोग मलेरिया की चपेट में स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई निगरानी मक्के की आड़ में अफीम की खेती, दुर्ग पुलिस ने 8 आरोपियों के खिलाफ पेश किया चालान रास्ता बंद, एंबुलेंस बेबस... साड़ियों की ओट में खेत पर महिला ने दिया बच्चे को जन्म आतंकी हमला : आतंकियों ने फिर बहाया निर्दोष का खून, कुलगाम में छत्तीसगढ़ के मजदूर की हत्या
W 𝕏 f
होम रायगढ़ खुलासा : रायगढ़ शहर में अनैतिक देह व्यापार के खिल…
रायगढ़ में देह व्यापार के खिलाफ चार आरोपियों को किया  गिरफ्तार
रायगढ़ में देह व्यापार के खिलाफ चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
रायगढ़

खुलासा : रायगढ़ शहर में अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई, चार आरोपियों को किया  गिरफ्तार

रायगढ़ पुलिस ने लालटंकी और मिट्ठूमुड़ा में एक साथ छापेमारी कर देह व्यापार के दो ठिकानों का खुलासा किया। कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो नाबालिग बालिकाओं को सुरक्षित मुक्त कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। एक मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत भी केस दर्ज किया गया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
01 Aug 2026, 08:44 AM
रायगढ़
रायगढ़ शहर में अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। साइबर थाना, कोतवाली और जूटमिल पुलिस की संयुक्त टीम ने लालटंकी दानीपारा और मिट्ठूमुड़ा दुर्गा चौक स्थित मकानों पर दबिश देकर देह व्यापार के दो ठिकानों का खुलासा किया। इस कार्रवाई में दो महिलाओं सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि लालटंकी से दो नाबालिग बालिकाओं को सुरक्षित मुक्त कराया गया। 
पुलिस के अनुसार, दोनों मामलों में अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 (PITA) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। वहीं, नाबालिग बालिकाओं के मिलने के कारण लालटंकी मामले में पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। 

लालटंकी में पाइंटर ग्राहक भेजकर की गई पुष्टि

पहली कार्रवाई कोतवाली थाना क्षेत्र के लालटंकी दानीपारा में हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि लक्ष्मी शर्मा के मकान में लड़कियों को बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस ने एक पाइंटर ग्राहक को 1,500 रुपये देकर मकान के भीतर भेजा। पूर्व निर्धारित संकेत मिलते ही सीएसपी और साइबर डीएसपी उन्नति ठाकुर के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान मकान संचालिका लक्ष्मी शर्मा (46) और ग्राहक ऋषभ शर्मा (24) मौके पर मिले। तलाशी के दौरान दो नाबालिग बालिकाएं भी बरामद की गईं। पुलिस ने वहां से नकदी, मोबाइल फोन और अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की। पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि पिछले एक-दो वर्षों से इस मकान में लड़कियों को बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा था। 

लक्ष्मी शर्मा और ग्राहक पर दर्ज हुआ केस

पुलिस ने लक्ष्मी शर्मा और ऋषभ शर्मा के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 3, 4 और 5 के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 14 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की आगे की जांच जारी है। दूसरी कार्रवाई मिट्ठूमुड़ा दुर्गा चौक स्थित एक मकान में की गई। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद साइबर थाना और जूटमिल पुलिस की टीम ने यहां भी पहले पाइंटर ग्राहक भेजकर जानकारी की पुष्टि की। संकेत मिलने पर पुलिस ने तत्काल छापा मारा। #

मकान संचालिका और ग्राहक गिरफ्तार

कार्रवाई के दौरान मकान संचालिका सुनीता मेहर (48) और अभय सिंह (42) मौके पर मिले। पुलिस के अनुसार, दोनों संदिग्ध स्थिति में पाए गए। तलाशी के दौरान आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। वहीं, मकान में मौजूद अन्य महिलाओं ने पूछताछ में बताया कि वे सुनीता मेहर के बुलावे पर वहां आई थीं। मिट्ठूमुड़ा मामले में पुलिस ने सुनीता मेहर और अभय सिंह के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 3, 4 और 5 के तहत अपराध दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश कर न्यायिक प्रक्रिया पूरी की गई। 

देह व्यापार करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

लालटंकी से मुक्त कराई गई दोनों नाबालिग बालिकाओं को पुलिस ने संरक्षण में लेकर उनकी काउंसलिंग कराई। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। रायगढ़ के एसएसपी शशिमोहन सिंह ने कहा कि महिलाओं और बच्चों के शोषण से जुड़े अपराधों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि अनैतिक देह व्यापार से जुड़े किसी भी व्यक्ति या गिरोह को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही नागरिकों से अपील की कि यदि कहीं इस तरह की गतिविधियों की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें