"मानव तस्करी" के लिए 16 परिणाम मिले
महासमुंद
Mahasamund News: मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी कराने वाले मुख्य सरगना समेत 5 आरोपी पकड़ाए, ₹1.48 करोड़ कैश बरामद
Mahasamund News: पुलिस ने मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी कराने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने छापेमारी में 1.48 करोड़ रुपये नकद समेत कई दस्तावेज बरामद किए हैं।
महासमुंद
Human Trafficking: अवैध मानव तस्करी सिंडिकेट पर कार्रवाई, 10 ठिकानों पर छापेमारी में ₹1.4 करोड़ बरामद
Human Trafficking: छत्तीसगढ़ के महासमुंद में पुलिस ने अंतरराज्यीय मानव तस्करी गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो राज्यों में फैले नेटवर्क के 10 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर 1.4 करोड़ रुपये नकद और कई अहम दस्तावेज बरामद किए हैं। जांच में बाल मजदूरी, बंधुआ मजदूरी और नाबालिगों के शोषण से जुड़े मामलों के संकेत मिले हैं। पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है।
ओटीटी
अब होगा हिसाब ट्रेलर रिलीज : रहस्य, बदले और मानव तस्करी के काले कारोबार की कहानी
अब होगा हिसाब ऐसी वेब सीरीज के रूप में सामने आ रही है, जिसमें भाईचारे की भावनाएं, अपराध की दुनिया, रहस्य, विश्वासघात और बदले की कहानी एक साथ देखने को मिलेगी। ट्रेलर ने दर्शकों के सामने कई सवाल खड़े किए हैं और कहानी के कई पहलुओं को रहस्य में रखा है। मजबूत स्टारकास्ट, दिलचस्प कथानक और सस्पेंस से भरपूर प्रस्तुति के कारण यह सीरीज ओटीटी दर्शकों के लिए एक रोमांचक अनुभव साबित हो सकती है। अब सभी की निगाहें 18 जून पर टिकी हैं, जब यह कहानी पूरी तरह दर्शकों के सामने आएगी।
रायपुर
Illegal Drug Sale: 11 मेडिकल स्टोर्स पर NCB की छापेमारी, 4 दुकानों को नोटिस
Illegal Drug Sale: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और खाद्य एवं औषधि प्रशासन की संयुक्त टीम ने 11 मेडिकल स्टोर्स की जांच की। इस दौरान चार दुकानों में दवाओं की खरीदी-बिक्री का रिकॉर्ड रखने में गड़बड़ी मिली, जिसके बाद संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए।
दुर्ग संभाग
BSP Iron Theft: कबाड़ी गोदाम में पुलिस का छापा, ट्रेलर में मिलीं रेल पटरियां और लोहे का स्क्रैप
BSP Iron Theft: भिलाई के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित कबाड़ी गोदाम में पुलिस की छापेमारी के दौरान ट्रेलर से रेल पटरियां और लोहे का स्क्रैप मिला। पुलिस गोदाम संचालक की तलाश और सामग्री के स्रोत की जांच कर रही है।
राज्य सरकार
Child Helpline 1098: नगरी कॉलेज में बच्चों की सुरक्षा पर जागरूकता अभियान, छात्रों को मिले कानूनी अधिकारों की जानकारी
Child Helpline 1098: सेवा संकल्प अभियान के तहत शासकीय सुखराम नागे महाविद्यालय, नगरी में बाल अधिकार, सुरक्षा और संरक्षण को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला बाल संरक्षण इकाई और चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने विद्यार्थियों को बाल शोषण, साइबर अपराध, बाल विवाह, मानव तस्करी और डिजिटल सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी।
जगदलपुर (बस्तर)
Child Labour Action: सिटी ग्राउंड के सामने निर्माण स्थल पर छापा, 8 नाबालिग बालिकाएं काम करती मिलीं
Child Labour Action: जगदलपुर में बाल श्रम के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत से 8 नाबालिग बालिकाओं को रेस्क्यू किया। सभी को चाइल्ड लाइन के समक्ष प्रस्तुत कर पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू की गई है। वहीं, जिम्मेदार ठेकेदार और निर्माण एजेंसी के खिलाफ बाल श्रम निषेध कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।
रायपुर
पढ़ाई-नौकरी का झांसा देकर बच्चियों की तस्करी, अलीगढ़ में 5 गिरफ्तार
अलीगढ़ में पुलिस ने मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश कर पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरोह पर छत्तीसगढ़ की कमजोर और बेसहारा बच्चियों को पढ़ाई व आर्थिक मदद का झांसा देकर अलीगढ़ लाकर बेचने का आरोप है। पुलिस ने तीन बच्चियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया है।
अंबिकापुर (सरगुजा)
मांगी मदद : नौकरी और ट्रेनिंग का सपना बना डरावना सच, चेन्नई में फंसीं तीन युवतियां
सरगुजा जिले की तीन युवतियों को सिलाई प्रशिक्षण और रोजगार का झांसा देकर चेन्नई ले जाने का मामला सामने आया है। युवतियों ने सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो को फोन कर बंधक बनाए जाने की जानकारी दी और अपनी लोकेशन साझा की। सूचना मिलते ही सरगुजा पुलिस ने चेन्नई पुलिस से संपर्क कर युवतियों को सुरक्षित वापस लाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।
रक्षा
अभेद्य कवच : अमित शाह का बड़ा एलान, 8 जगहों पर एक साथ शुरू होगा स्मार्ट बॉर्डर प्रोजेक्ट
केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने देश की सीमाओं को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए 'स्मार्ट बॉर्डर' पायलट परियोजना की घोषणा की है। इस योजना के तहत अत्याधुनिक तकनीक, स्थानीय प्रशासन और Border Security Force को एकीकृत कर घुसपैठ, ड्रग्स तस्करी, मानव तस्करी और नकली मुद्रा जैसे खतरों पर लगाम लगाने की तैयारी की गई है।
देश
अंतरराष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस : युद्ध, भुखमरी और शोषण के साए में जी रहे करोड़ों बच्चे, वैश्विक रिपोर्टों
हर साल 1 जून को मनाया जाने वाला अंतरराष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस बच्चों के अधिकारों, सुरक्षा और बेहतर भविष्य की याद दिलाता है। लेकिन इस वर्ष जारी वैश्विक रिपोर्टों ने बच्चों की स्थिति को लेकर गंभीर चिंता जताई है। दुनिया भर में करोड़ों बच्चे युद्ध, भूख, कुपोषण, बाल श्रम, यौन शोषण और भेदभाव जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो इसका असर पूरी दुनिया के भविष्य पर पड़ सकता है।
कांकेर (उत्तर बस्तर)
नई उड़ान : साइबर ठगी, महिला सुरक्षा और बाल संरक्षण पर 100 से अधिक विद्यार्थियों को मिली अहम सीख
कांकेर पुलिस ने “पुना परियान (नई उड़ान)” कार्यक्रम के तहत 100 से अधिक छात्र-छात्राओं और स्टाफ को साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, बाल विवाह, पॉक्सो एक्ट और मानव तस्करी जैसे गंभीर विषयों पर जागरूक किया। पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में महिला रक्षा टीम ने डिजिटल सुरक्षा, ऑनलाइन ठगी से बचाव और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी।