Saturday, 29 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम
W 𝕏 f
होम अंबिकापुर (सरगुजा) मांगी मदद : नौकरी और ट्रेनिंग का सपना बना डरावना …
चेन्नई में फंसी सरगुजा की तीन युवतियां मदद मांगते हुए
चेन्नई में फंसी सरगुजा की तीन युवतियां मदद मांगते हुए
अंबिकापुर (सरगुजा)

मांगी मदद : नौकरी और ट्रेनिंग का सपना बना डरावना सच, चेन्नई में फंसीं तीन युवतियां

सरगुजा जिले की तीन युवतियों को सिलाई प्रशिक्षण और रोजगार का झांसा देकर चेन्नई ले जाने का मामला सामने आया है। युवतियों ने सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो को फोन कर बंधक बनाए जाने की जानकारी दी और अपनी लोकेशन साझा की। सूचना मिलते ही सरगुजा पुलिस ने चेन्नई पुलिस से संपर्क कर युवतियों को सुरक्षित वापस लाने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
22 Jun 2026, 03:46 PM
सरगुजा

सरगुजा जिले से तीन युवतियों के संदिग्ध परिस्थितियों में चेन्नई पहुंचने और वहां बंधक बनाए जाने की सूचना ने प्रशासन और पुलिस महकमे की चिंता बढ़ा दी है। मामला सीतापुर विधानसभा क्षेत्र का है, जहां की तीन युवतियों को सिलाई प्रशिक्षण और रोजगार दिलाने का भरोसा देकर घर से बाहर ले जाया गया था। अब युवतियों ने खुद फोन कर मदद की गुहार लगाई है।

जानकारी के अनुसार, युवतियों को पहले सीतापुर क्षेत्र से जशपुर ले जाया गया, जहां उन्हें कुछ दिनों तक रखा गया। इसके बाद उन्हें चेन्नई भेज दिया गया। परिजनों को बताया गया था कि वहां सिलाई प्रशिक्षण के साथ रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। हालांकि अब सामने आई जानकारी ने पूरे घटनाक्रम को संदिग्ध बना दिया है।

पुलिस अधीक्षक से संपर्क कर तत्काल हस्तक्षेप की मांग

मामले का खुलासा तब हुआ जब रविवार सुबह तीनों युवतियों ने सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो को फोन किया। फोन पर उन्होंने बताया कि वे चेन्नई में कपड़ा उद्योग से जुड़े एक परिसर में हैं और वहां उनकी स्थिति ठीक नहीं है। युवतियों ने अपनी लोकेशन भी साझा की, जिससे उनके ठिकाने की पहचान करने में मदद मिल रही है। सूचना मिलते ही विधायक रामकुमार टोप्पो ने सरगुजा पुलिस अधीक्षक से संपर्क कर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने युवतियों को सुरक्षित वापस लाने के लिए हर संभव कदम उठाने को कहा है। सूत्रों के मुताबिक, सरगुजा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चेन्नई पुलिस से संपर्क साधा है। युवतियों द्वारा भेजी गई लोकेशन और अन्य उपलब्ध जानकारियों के आधार पर उन्हें सुरक्षित निकालने की दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर दोनों राज्यों की पुलिस के बीच समन्वय बनाया जा रहा है।

नेटवर्क की कार्यप्रणाली पर सवाल

फिलहाल पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जांच पूरी होने और युवतियों के सुरक्षित वापस आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मामला मानव तस्करी, अवैध बंधक बनाकर रखने या किसी अन्य आपराधिक गतिविधि से जुड़ा है या नहीं।

इस घटना ने एक बार फिर रोजगार और प्रशिक्षण के नाम पर युवाओं, खासकर आदिवासी और ग्रामीण इलाकों की युवतियों को दूसरे राज्यों में ले जाने वाले नेटवर्क की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सभी की नजरें पुलिस की कार्रवाई और युवतियों की सुरक्षित वापसी पर टिकी हैं।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें