Saturday, 29 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम Mumbai Milk Price Hike: ₹100 के पार पहुंचेगा दूध, जानिए कब से लागू होंगी नई दरें Rewa Hospital News: प्रसूता और नवजात की मौत, बाबू बचा लो कहती महिला का वीडियो वायरल, दो डॉक्टर और दो नर्स सस्पेंड CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम
W 𝕏 f
होम अंबिकापुर (सरगुजा) दरिंदगी : झाड़फूंक के बहाने युवती की अस्मिता से ख…
ढोंगी बाबा दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार आरोपी
ढोंगी बाबा दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार आरोपी
अंबिकापुर (सरगुजा)

दरिंदगी : झाड़फूंक के बहाने युवती की अस्मिता से खिलवाड़, फर्जी बाबा गिरफ्तार

अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में एक कथित ढोंगी बाबा ने नौकरी और अच्छे रिश्ते का झांसा देकर 24 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने झाड़फूंक के बहाने परिवार के सदस्यों को कमरे से बाहर भेजकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रयागराज निवासी अमित कुमार गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
16 Jun 2026, 11:35 AM
अंबिकापुर

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने झाड़फूंक और अंधविश्वास के नाम पर लोगों को ठगने वाले ढोंगी बाबाओं की हकीकत उजागर कर दी है। गांधीनगर थाना क्षेत्र में एक बाबा ने नौकरी और अच्छे विवाह प्रस्ताव का लालच देकर 24 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, 14 जून की सुबह कॉलोनी में अमित गोस्वामी नामक व्यक्ति पहुंचा। उसने खुद को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से आया हुआ बाबा बताया और लोगों की समस्याएं देखकर उनका समाधान करने तथा झाड़फूंक के जरिए किस्मत बदलने का दावा करने लगा। उसकी बातों में आकर कई लोग उससे मिलने लगे।

झाड़फूंक के बदले मांगता था पैसे और मोबाइल

स्थानीय लोगों के मुताबिक आरोपी बाबा झाड़फूंक और धार्मिक अनुष्ठानों के बदले पैसे, मोबाइल और अन्य सामान की मांग करता था। जब वह पीड़िता के घर पहुंचा तो उसने परिवार को भरोसा दिलाया कि विशेष पूजा और झाड़फूंक से युवती की नौकरी लग जाएगी तथा उसके लिए अच्छा रिश्ता भी आएगा। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि झाड़फूंक की प्रक्रिया शुरू करने के दौरान आरोपी ने उसकी मां से एक मुट्ठी चावल लेकर पास के हनुमान मंदिर में 101 दाने चढ़ाने को कहा। इसके बाद उसने युवती की बहन को भी किसी बहाने कमरे से बाहर भेज दिया। घर के अन्य सदस्य अलग होने के बाद आरोपी युवती के साथ कमरे में अकेला रह गया।

सम्मोहित करने का आरोप, फिर किया दुष्कर्म

पीड़िता का आरोप है कि कमरे में अकेले होने के दौरान आरोपी ने उसे अपने प्रभाव और सम्मोहन में लेकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद वह मौके से फरार हो गया। कुछ समय बाद युवती ने पूरी घटना अपनी मां को बताई, जिसके बाद परिवार ने गांधीनगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। विभिन्न स्थानों पर आरोपी की तलाश की गई और संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की गई। जांच के दौरान पुलिस को सुभाषनगर क्षेत्र में आरोपी के हुलिये से मिलता-जुलता युवक दिखाई दिया, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

प्रयागराज निवासी आरोपी गिरफ्तार

पूछताछ में युवक की पहचान अमित कुमार गोस्वामी (29 वर्ष), निवासी ग्राम सेमरा, प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से एक झोला भी बरामद किया है। झोले में अलग-अलग पुड़ियों में रखा पाउडर और अन्य सामग्री मिली है, जिसका उपयोग वह झाड़फूंक और तांत्रिक क्रियाओं के नाम पर करता था। पुलिस इन सामग्रियों की भी जांच कर रही है। इस घटना के बाद पुलिस और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति के झांसे में न आएं और नौकरी, विवाह या अन्य समस्याओं के समाधान के नाम पर झाड़फूंक का दावा करने वाले लोगों से सतर्क रहें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की सलाह दी गई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें