Wednesday, 30 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Surajpur News: शिक्षक पर दुष्कर्म और लैंगिक उत्पीड़न का आरोप, गिरफ्तारी के बाद शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंड Dhodharkasa High School: शिक्षकों की कमी को लेकर सड़क पर उतरे पालक-विद्यार्थी, NH-53 पर चक्का जाम के बाद प्रशासन ने दिया आश्वासन Elephant News: गणेश चतुर्थी पर जन्मा हाथी शावक बना आकर्षण का केंद्र, ग्रामीणों ने जंगल में मनाई छठ्ठी Ganja Smuggling: कुम्हारी पुलिस ने पकड़ा गांजा तस्करी का मामला, अटल आवास के मकान से बरामद हुआ 6.35 किलो गांजा Bilaspur Crime News: लड़की का नाम लेकर मामा-भांजे को घेरा, बेल्ट और पाइप से पीटकर वसूले 7 हजार रुपए Vidisha News: गुमशुदगी के बाद झाड़ियों में मिला बच्ची का शव, पुलिस ने शुरू की जांच Surajpur News: शिक्षक पर दुष्कर्म और लैंगिक उत्पीड़न का आरोप, गिरफ्तारी के बाद शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंड Dhodharkasa High School: शिक्षकों की कमी को लेकर सड़क पर उतरे पालक-विद्यार्थी, NH-53 पर चक्का जाम के बाद प्रशासन ने दिया आश्वासन Elephant News: गणेश चतुर्थी पर जन्मा हाथी शावक बना आकर्षण का केंद्र, ग्रामीणों ने जंगल में मनाई छठ्ठी Ganja Smuggling: कुम्हारी पुलिस ने पकड़ा गांजा तस्करी का मामला, अटल आवास के मकान से बरामद हुआ 6.35 किलो गांजा Bilaspur Crime News: लड़की का नाम लेकर मामा-भांजे को घेरा, बेल्ट और पाइप से पीटकर वसूले 7 हजार रुपए Vidisha News: गुमशुदगी के बाद झाड़ियों में मिला बच्ची का शव, पुलिस ने शुरू की जांच
W 𝕏 f
होम › रायपुर › पढ़ाई-नौकरी का झांसा देकर बच्चियों की तस्करी, अली…
मानव तस्करी में 5 आरोपी गिरफ्तार
मानव तस्करी में 5 आरोपी गिरफ्तार
रायपुर

पढ़ाई-नौकरी का झांसा देकर बच्चियों की तस्करी, अलीगढ़ में 5 गिरफ्तार

अलीगढ़ में पुलिस ने मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश कर पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरोह पर छत्तीसगढ़ की कमजोर और बेसहारा बच्चियों को पढ़ाई व आर्थिक मदद का झांसा देकर अलीगढ़ लाकर बेचने का आरोप है। पुलिस ने तीन बच्चियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 16 Aug 2026, 12:09 PM · अपडेट: 23 Sep 2026, 10:28 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में पुलिस ने मानव तस्करी के एक गिरोह का खुलासा किया है। आरोप है कि गिरोह के सदस्य छत्तीसगढ़ की बेसहारा और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चियों व महिलाओं को पढ़ाई, नौकरी और आर्थिक मदद का भरोसा देकर अपने जाल में फंसाते थे।
इसके बाद उन्हें अलीगढ़ लाकर मोटी रकम में बेच दिया जाता था। टप्पल थाना पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (एएचटी) की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन बच्चियों को भी सुरक्षित रेस्क्यू किया है। गिरफ्तार लोगों में तीन कथित खरीदार भी शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, 7 अगस्त को पीआरवी के जरिए सूचना मिली थी कि एक बच्ची को टप्पल क्षेत्र के मौर गांव में बेच दिया गया है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

सूचना के बाद सीओ खैर अभिषेक कुमार पटेल के नेतृत्व में टप्पल थाना और एएचटी की टीमों ने कार्रवाई शुरू की। ऑपरेशन स्माइल के तहत पुलिस ने बच्ची को बरामद कर लिया। पूछताछ के दौरान पुलिस को मानव तस्करी के पूरे नेटवर्क के बारे में जानकारी मिली। जांच में प्रयागराज के सराय इनायत क्षेत्र के पहाड़ीपुर गांव निवासी बबीता उर्फ चाची का नाम सामने आया। पुलिस के अनुसार, बबीता उर्फ चाची छत्तीसगढ़ की बेसहारा और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चियों तथा महिलाओं को पढ़ाई-लिखाई, नौकरी और आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा देकर अपने प्रभाव में लेती थी। इसके बाद उन्हें अलीगढ़ लाया जाता था। जांच में पुलिस को पता चला कि सुखाराम उर्फ सूखा उर्फ महावीर फौजदारा इन बच्चियों को खरीदने के बाद अलीगढ़ और आसपास के इलाकों में मोटी रकम लेकर बेचता था।

तीन बच्चियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया 

मामले में पुलिस ने सुखाराम, बबीता उर्फ चाची, बबलू, ओमपाल सिंह और विनोद को गिरफ्तार किया है। संयुक्त टीम ने कार्रवाई के दौरान तीन बच्चियों को गिरोह के चंगुल से सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और इस नेटवर्क में शामिल संभावित खरीदारों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने टप्पल थाने में मुकदमा अपराध संख्या 466/2026 दर्ज किया है। आरोपितों के खिलाफ बीएनएस की धारा 143, 64, 65(1), पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4(2) और बाल विवाह निषेध अधिनियम की धारा 9 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें