Wednesday, 30 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Vidisha News: गुमशुदगी के बाद झाड़ियों में मिला बच्ची का शव, पुलिस ने शुरू की जांच crime news: पति-पत्नी विवाद बना खूनी घटना की वजह, सास की गई जान, पत्नी घायल MRPL blast: मंगलुरु रिफाइनरी में जोरदार धमाके से सहमे लोग, खिड़कियां और घर तक कांपे, कई किमी दूर तक सुना गया खौफनाक शोर emergency landing: दुबई-इजराइल फ्लाइट में इमरजेंसी सिग्नल के बाद सऊदी में लैंडिंग, पायलटों के बीच विवाद की आशंका Raipur Central Jail: उगाही और मारपीट के गंभीर आरोप, सोशल मीडिया पर कैदियों के वीडियो वायरल Kanker Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म और अवैध गर्भपात का आरोप, युवक गिरफ्तार Vidisha News: गुमशुदगी के बाद झाड़ियों में मिला बच्ची का शव, पुलिस ने शुरू की जांच crime news: पति-पत्नी विवाद बना खूनी घटना की वजह, सास की गई जान, पत्नी घायल MRPL blast: मंगलुरु रिफाइनरी में जोरदार धमाके से सहमे लोग, खिड़कियां और घर तक कांपे, कई किमी दूर तक सुना गया खौफनाक शोर emergency landing: दुबई-इजराइल फ्लाइट में इमरजेंसी सिग्नल के बाद सऊदी में लैंडिंग, पायलटों के बीच विवाद की आशंका Raipur Central Jail: उगाही और मारपीट के गंभीर आरोप, सोशल मीडिया पर कैदियों के वीडियो वायरल Kanker Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म और अवैध गर्भपात का आरोप, युवक गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › रायपुर › Raipur Central Jail: उगाही और मारपीट के गंभीर आरो…
Raipur Central Jail (Image Source: social media)
Raipur Central Jail (Image Source: social media)
🔴 BREAKING रायपुर Featured

Raipur Central Jail: उगाही और मारपीट के गंभीर आरोप, सोशल मीडिया पर कैदियों के वीडियो वायरल

Raipur Central Jail: रायपुर सेंट्रल जेल से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें कैदियों ने जेल प्रहरियों पर रिश्वत लेने, मारपीट करने और मुलाकात में बाधा डालने जैसे आरोप लगाए हैं। कैदियों ने बैरक बदलने, मेडिकल सुविधा और मुलाकात के नाम पर पैसे मांगने का दावा किया है। हालांकि, वायरल वीडियो और आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। जेल अधीक्षक योगेश क्षत्री ने वीडियो की सत्यता पर सवाल उठाते हुए जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की बात कही है।

कीर्तिमान न्यूज | अप्पू धीवर
प्रकाशित: 30 Sep 2026, 02:05 PM · 4 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Raipur Central Jail: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कानून-व्यवस्था और जेल प्रशासन की साख पर गंभीर सवाल खड़े करने वाली खबरें लगातार सामने आ रही हैं। एक तरफ जहां बीआर आंबेडकर अस्पताल में सीजीपीएससी भर्ती घोटाले के आरोपी टामन सिंह सोनवानी को कथित तौर पर वीआईपी सुविधाएं दिए जाने का वीडियो सामने आने से हंगामा मचा हुआ है, वहीं दूसरी ओर अब रायपुर सेंट्रल जेल के भीतर का एक और बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ वीडियो में कैदियों ने जेल प्रहरियों पर खुलेआम वसूली, मारपीट और परिजनों से मिलने में अड़ंगा डालने जैसे संगीन आरोप लगाए हैं।

सुविधाओं के नाम पर 'रेट लिस्ट' और ऑनलाइन वसूली 

वायरल वीडियो में एक कैदी ने दावा किया है कि जेल के भीतर कम भीड़भाड़ वाले बैरक या मेडिकल वार्ड में ट्रांसफर करने के बदले 15 से 20 हजार रुपये तक की रिश्वत मांगी जाती है। सिर्फ इतना ही नहीं, अपने ही वकील और परिजनों से मुलाकात करने की इजाजत देने के नाम पर भी 5 से 7 हजार रुपये ऐंठे जा रहे हैं। कैदी का आरोप है कि इस वसूली के लिए बाकायदा ऑनलाइन पेमेंट कराया जाता है, जिसके कुछ कथित स्क्रीनशॉट भी इंटरनेट पर तैर रहे हैं। कैदियों के मुताबिक, जो पैसे देने से इनकार करता है, उसके साथ बैरक के अंदर बेरहमी से मारपीट की जाती है।

चोट के निशान दिखाकर लगाए फ्रैक्चर के आरोप 

एक अन्य वीडियो में खुद को स्टुपेंड-3 बैरक का बताने वाले कैदी ने अपने शरीर, हाथों और पैरों पर बने चोट के गहरे निशान दिखाए हैं। कैदी का कहना है कि रिश्वत देने से मना करने पर उसके साथ इस कदर मारपीट की गई कि उसके हाथ-पैर में फ्रैक्चर हो गया। उसने आरोप लगाया कि जेल में बड़े और वीआईपी कैदियों को हर तरह की सुविधाएं और बेहतर इलाज मुहैय्या कराया जाता है, जबकि आम कैदियों को इलाज तक के लिए तरसाया जाता है।

20 सालों से एक ही जगह जमे कर्मचारियों पर उठे सवाल 

वीडियो में कैदी ने विशेष रूप से चार जेल प्रहरियों—मन्नत पुरैना, टेकराम, मिथिलेश और राजू साहू के नामों का खुलासा किया है। आरोप है कि इनमें से कुछ कर्मचारी पिछले 20 सालों से एक ही जगह पर टिके हुए हैं। लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थापना को लेकर भी जेल प्रशासन के रवैये पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

जेल अधीक्षक की सफाई: 'वीडियो की सत्यता प्रमाणित नहीं' 

मामला गरमाने के बाद रायपुर सेंट्रल जेल के अधीक्षक योगेश क्षत्री का बयान भी सामने आया है। उन्होंने वीडियो की प्रामाणिकता से साफ इनकार करते हुए कहा:

"वायरल हो रहा वीडियो वास्तव में जेल के अंदर का है भी या नहीं, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। जेल में हजारों कैदी हैं, वे कब और कहां से वीडियो बना रहे हैं, यह कहना मुश्किल है। जेल में 200 से अधिक स्टाफ तैनात हैं, इसलिए बिना जांच के किसी के बारे में टिप्पणी नहीं की जा सकती।"

फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल इन वीडियो और ऑनलाइन ट्रांसफर के स्क्रीनशॉट की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन इन सनसनीखेज खुलासों ने प्रदेश के जेल महकमे में हड़कंप जरूर मचा दिया है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें