Monday, 26 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Korba News: हसदेव नदी में मिला आरक्षक सुनील बेक का शव, 72 घंटे बाद खत्म हुई तलाश Durg News: बच्चा चोरी की अफवाह से गांव में हंगामा, महिलाओं की पिटाई का वीडियो वायरल Accident News: बालोद-धमतरी में दो सड़क हादसे, तीन लोगों की मौत, दो घायल Crime News: अफीम बेचने निकला युवक गिरफ्तार, 8 लाख की ब्रेजा कार जब्त POCSO Act Case: नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई CG Crime News: 7 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला, कैंडल मार्च निकालकर लाेगों दी श्रद्धांजलि Korba News: हसदेव नदी में मिला आरक्षक सुनील बेक का शव, 72 घंटे बाद खत्म हुई तलाश Durg News: बच्चा चोरी की अफवाह से गांव में हंगामा, महिलाओं की पिटाई का वीडियो वायरल Accident News: बालोद-धमतरी में दो सड़क हादसे, तीन लोगों की मौत, दो घायल Crime News: अफीम बेचने निकला युवक गिरफ्तार, 8 लाख की ब्रेजा कार जब्त POCSO Act Case: नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई CG Crime News: 7 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला, कैंडल मार्च निकालकर लाेगों दी श्रद्धांजलि
W 𝕏 f
होम › सेहत › World Suicide Prevention Day: जिला जेल में मानसिक…
Mental Health Workshop at District Jail (Image Source: Keertiman Media)
Mental Health Workshop at District Jail (Image Source: Keertiman Media)
सेहत

World Suicide Prevention Day: जिला जेल में मानसिक स्वास्थ्य कार्यशाला, बंदियों को आत्महत्या रोकथाम की दी जानकारी

World Suicide Prevention Day: महासमुंद जिला जेल में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर मानसिक स्वास्थ्य कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें 110 बंदियों को तनाव प्रबंधन, आत्महत्या के संकेतों और मानसिक समस्याओं से निपटने की जानकारी दी गई। 15 बंदियों को विशेष उपचार के लिए चिन्हित किया गया।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 11 Sep 2026, 08:31 AM · अपडेट: 19 Oct 2026, 01:43 PM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
World Suicide Prevention Day: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत, 10 सितंबर 2026 को जिला जेल महासमुंद में 'विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस' के अवसर पर एक विशेष मानसिक स्वास्थ्य कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. आई. नागेश्वर राव, मेडिकल सुप्रीटेंडेंट (M.S.) डॉ. बी. माहेश्वरी और जिला कार्यक्रम प्रबंधक (DPM) नीलू घृतलहरे लहरे के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। 

व्यवहार में बदलाव लाने काउंसलिंग 

कार्यशाला का सफल समन्वय जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. सी. पी. चंद्राकर द्वारा किया गया। इस मानवीय पहल में जिला जेल अधीक्षक अश्वनी पूजा तुर्की का विशेष प्रशासनिक सहयोग रहा।इस वर्ष विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस की वैश्विक थीम "चेंजिंग द नैरेटिव ऑन सुसाइड" (Changing the Narrative on Suicide) और इसके मुख्य आह्वान "स्टार्ट द कन्वर्सेशन" (Start the Conversation) के तहत कैदियों के मानसिक स्वास्थ्य में सुधार, उनके व्यवहार में बदलाव लाने और मनोरोगों की काउंसलिंग के लिए यह सत्र आयोजित किया गया। 

जिला जेल में मानसिक स्वास्थ्य कार्यशाला
आत्महत्या के प्रयास से पहले व्यवहार में बदलाव की दी जानकारी 

कार्यशाला में जेल के कुल 110 बंदियों ने भाग लिया, जिनमें से 15 बंदियों को विशेष मानसिक स्वास्थ्य देखभाल और उपचार के लिए चिन्हित किया गया। इनमें से 3 बंदी अल्कोहल विड्रॉल डिसऑर्डर (शराब छोड़ने के लक्षण), 2 एंग्जायटी (घबराहट/चिंता), 3 साइकोसिस (गंभीर मानसिक विकार), 2 डिप्रेशन (अवसाद), 2 सीज़र डिसऑर्डर (मिर्गी/दौरे) और 3 बंदी कैनबिस (गाँजा) की लत से पीड़ित पाए गए।चिकित्सीय विशेषज्ञों ने बंदियों को आत्महत्या के चेतावनी संकेतों (Warning Signs) के बारे में विस्तार से जागरूक किया। विशेषज्ञों ने बताया कि अत्यधिक अकेले रहना या सामाजिक दूरी बनाना, नशीली दवाओं या ड्रग्स पर पूरी तरह निर्भर हो जाना और आत्महत्या के प्रयास से ठीक पहले व्यवहार में आने वाले अचानक बदलावों को पहचान कर समय पर मदद पहुंचाई जा सकती है। 

बंदियों को कराया गया योगा अभ्यास 

तनाव प्रबंधन (Stress Management) के लिए बंदियों को कई व्यावहारिक तकनीकें सिखाई गईं। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं जिला अस्पताल के 'स्पर्श क्लिनिक' मानसिक स्वास्थ्य विभाग के योग ट्रेनर देव कुमार डडसेना ने बंदियों को ब्रीदिंग एक्सरसाइज (श्वास क्रिया), योग और ध्यान का व्यावहारिक अभ्यास कराया। इसके साथ ही साइकियाट्रिक सोशल वर्कर (PSW) आर. जी.खूँटे ईएनटी (ENT) विभाग से निर्मल कुमार साहू ने बंदियों को इनडोर गेम्स खेलने, क्लिनिकल साइकोसोशल काउंसलिंग, कॉग्निटिव बिहेवियरल थेरेपी (CBT) और विड्रॉल व सीज़र के लक्षणों के मेडिकल मैनेजमेंट के महत्व को समझाया।सहयोगी  टिकेश्वरी गिरी गोस्वामी – (CP)खोमन लाल साहू – सीनियर नर्सिंग ऑफिसर (SNO) आदि उपस्थित थे। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें