Monday, 23 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Truck Fire: हाइवे पर चलते 14 चक्का ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान Road Accident: भजन गाने जा रहे थे तीन ग्रामीण, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके पर ही थम गईं सांसें Crime News: शादी का झांसा दे युवती का शोषण, सिंदूर भरकर घर में रखा, फिर किया इंकार और दी धमकी Bilaspur News: शादी के दबाव और विवाद के बाद युवक ने खुद को लगाई आग, 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार Bulldozer Action: सुबह 5 बजे से शुरू हुआ बुलडोजर एक्शन, 599 मकान तोड़ने पहुंचा प्रशासन Weather Update: धुंध और नमी से बदला मौसम, रायपुर में ट्रेनें-उड़ानें लेट, जशपुर में बारिश Truck Fire: हाइवे पर चलते 14 चक्का ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान Road Accident: भजन गाने जा रहे थे तीन ग्रामीण, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके पर ही थम गईं सांसें Crime News: शादी का झांसा दे युवती का शोषण, सिंदूर भरकर घर में रखा, फिर किया इंकार और दी धमकी Bilaspur News: शादी के दबाव और विवाद के बाद युवक ने खुद को लगाई आग, 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार Bulldozer Action: सुबह 5 बजे से शुरू हुआ बुलडोजर एक्शन, 599 मकान तोड़ने पहुंचा प्रशासन Weather Update: धुंध और नमी से बदला मौसम, रायपुर में ट्रेनें-उड़ानें लेट, जशपुर में बारिश
W 𝕏 f
होम › बालोद › Truck Fire: हाइवे पर चलते 14 चक्का ट्रक में लगी भ…
The truck was completely burnt in the accident (Image Source: social media)
The truck was completely burnt in the accident (Image Source: social media)
🔴 BREAKING बालोद

Truck Fire: हाइवे पर चलते 14 चक्का ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Truck Fire: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में NH-30 पर पुरूर थाना क्षेत्र में चलते 14 चक्का ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। नारायणपुर से रायपुर जा रहा ट्रक कच्चा लोहा लेकर जा रहा था। आग लगते ही चालक ने ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई, लेकिन तब तक ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 23 Nov 2026, 09:20 AM · अपडेट: 23 Nov 2026, 09:21 AM · 2 मिनट पढ़ने का समय
बालोद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Truck Fire: राष्ट्रीय राजमार्ग-30 (NH-30) पर पुरूर थाना इलाके में बीती रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब चलते हुए 14 चक्का ट्रक में अचानक आग लग गई। यह घटना पुरूर स्थित बिजली कार्यालय के ठीक सामने हुई। आग इतनी भयंकर थी कि कुछ ही मिनटों में पूरे ट्रक ने लपटों का रूप ले लिया और वह पूरी तरह जलकर खाक हो गया। अच्छी बात यह रही कि आग भड़कते ही चालक ने समझदारी दिखाते हुए ट्रक से कूदकर अपनी जान बचा ली, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

नारायणपुर से रायपुर जा रहा था ट्रक 

मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रक (क्रमांक सीजी-04-क्यूएच-9770) कच्चा लोहा लादकर नारायणपुर से रायपुर की ओर जा रहा था। रात करीब सवा एक बजे के आसपास हाइवे पर सफर के दौरान ट्रक से अचानक धुआं उठने लगा। इससे पहले कि ड्राइवर कुछ समझ पाता या गाड़ी को संभालता, आग तेजी से फैल गई और पूरे ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। खतरे का अंदाजा लगते ही चालक ने बिना देर किए वाहन से छलांग लगा दी।

दमकल पहुंचने से पहले ही सब कुछ खाक 

घटना की खबर मिलते ही दमकल की टीम को सूचना दी गई। करीब आधे घंटे बाद दमकल वाहन मौके पर पहुंचा और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक आग काफी नुकसान कर चुकी थी और ट्रक पूरी तरह जल चुका था। बताया जा रहा है कि यह ट्रक नारायणपुर जिले के रहने वाले रामानंद यादव का है। शुरुआती जांच में आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि असली वजह जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ पाएगी। फिलहाल पुरूर पुलिस घटना की जांच कर रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें