Monday, 23 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Cyber Fraud: शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर महिला से 6.89 लाख की ठगी Road Accident: ससुराल पहुंचने से पहले काल बना सड़क का मोड़, बाइक हादसे में युवक की मौत Illegal Sand Mining: सजा और एफआईआर भी बेअसर, घुटकू में अरपा नदी से धड़ल्ले से निकल रही रेत Liquor Seizure: अवैध शराब खपाने की बड़ी कोशिश नाकाम, 21 लाख के माल के साथ तीन वाहन जब्त Bulldozer Action: कृष्णबाग कॉलोनी के 45 अवैध मकानों पर चला बुलडोजर, छावनी बना इलाका Truck Fire: हाइवे पर चलते 14 चक्का ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान Cyber Fraud: शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर महिला से 6.89 लाख की ठगी Road Accident: ससुराल पहुंचने से पहले काल बना सड़क का मोड़, बाइक हादसे में युवक की मौत Illegal Sand Mining: सजा और एफआईआर भी बेअसर, घुटकू में अरपा नदी से धड़ल्ले से निकल रही रेत Liquor Seizure: अवैध शराब खपाने की बड़ी कोशिश नाकाम, 21 लाख के माल के साथ तीन वाहन जब्त Bulldozer Action: कृष्णबाग कॉलोनी के 45 अवैध मकानों पर चला बुलडोजर, छावनी बना इलाका Truck Fire: हाइवे पर चलते 14 चक्का ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Chhattisgarh History: दिल्ली में दिखी छत्तीसगढ़ क…
Manuscripts drew people attention (Image Source: CGDPR)
Manuscripts drew people attention (Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Chhattisgarh History: दिल्ली में दिखी छत्तीसगढ़ की 1000 साल पुरानी विरासत, दुर्लभ पांडुलिपियों ने खींचा लोगों का ध्यान

Chhattisgarh History: भारत व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO) द्वारा आयोजित 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले नई दिल्ली में दिखी छत्तीसगढ़ का 1000 साल पुरानी विरासत की झलक

स
प्रकाशित: 23 Nov 2026, 11:40 AM · 5 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Chhattisgarh History: भारत व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO) द्वारा आयोजित 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (नई दिल्ली पर्व 2026) में छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत की झलक दिख रही है। भारत मंडपम के हॉल नंबर 4 के प्रथम तल पर 1,000 वर्ग मीटर में फैले छत्तीसगढ़ पवेलियन में राज्य के पुरातत्व विभाग द्वारा दुर्लभ पांडुलिपियों, ताम्रपत्रों और ऐतिहासिक अभिलेखों का प्रदर्शन किया जा रहा है। आचार्य रमेंद्रनाथ मिश्र के संग्रह से जुड़ी ये धरोहरें प्रदर्शनी में विशेष आकर्षण बनी हुई हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 20 नवंबर को भारत मंडपम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में हुए शामिल हुए और छत्तीसगढ़ पवेलियन में संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान अब बदल रही है। जिस बस्तर और छत्तीसगढ़ की चर्चा कभी नक्सलवाद और चुनौतियों के संदर्भ में होती थी, आज वही प्रदेश अपनी समृद्ध जनजातीय विरासत, जीवंत लोक संस्कृति, प्राकृतिक सौंदर्य और विकास की नई संभावनाओं के साथ देश-दुनिया के सामने नई पहचान बना रहा है। 

प्रदर्शनी में दिखी छत्तीसगढ़ की प्राचीन विरासत

भारत मंडपम में आयोजित भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में नजर आया छत्तीसगढ़ का स्वरूप इसी बदलते दौर की कहानी बयां कर रहा है। 
यहां परंपरा और आधुनिकता, विरासत और विकास तथा स्थानीय हुनर और आर्थिक संभावनाओं का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। प्रदर्शनी की प्रमुख ऐतिहासिक धरोहरें कल्चुरि काल की औषधीय पांडुलिपियां व ताम्रपत्र, रतनपुर के कल्चुरि काल में रचित खूब तमाशा और नासकेत नामक औषधीय पांडुलिपियां प्रदर्शित की गई हैं। इसके साथ ही रायपुर के कल्चुरि राजवंश के अंतिम शासक अमर सिंह देव द्वारा जारी 1735 ईस्वी का ताम्रपत्र भी रखा गया है, जो क्षेत्र के राजनीतिक और प्रशासनिक इतिहास का अहम साक्ष्य है। गढ़ामंडल की वीरांगना रानी दुर्गावती के युग से संबंधित स्वर्णाक्षरित दुर्लभ पाण्डुलिपि इस प्रदर्शनी का एक महत्वपूर्ण आकर्षण है। रामायण विषयक दुर्लभ पांडुलिपि गोस्वामी तुलसीदास की शिष्य परंपरा से संबंधित सुषेनदास महाराज की दुर्लभ पांडुलिपि भी प्रदर्शनी में शामिल है। 

Raipur: Rare manuscripts and copper plates on display at the Chhattisgarh Pavilion of the International Trade Fair.
झलक भारत मंडपम में प्रदर्शित छत्तीसगढ़ की दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियां

छत्तीसगढ़ के इतिहास की पहली पांडुलिपि

छत्तीसगढ़ के इतिहास की प्रथम पांडुलिपि बाबू रेवाराम छत्तीसगढ़ के एक अत्यंत प्रतिष्ठित इतिहासकार, कवि और विद्वान थे, जिन्होंने रतनपुर (बिलासपुर जिला) को अपनी कर्मभूमि बनाया। उनके इस ग्रंथ से छत्तीसगढ़ के हैहैय वंशी (कलचुरी) राजाओं के इतिहास और उनके शासनकाल के बारे में अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रामाणिक जानकारियां मिलती हैं। वर्ष 1858 में बाबू रेवाराम कायस्थ पण्डित द्वारा लिखित तवारीख-ए-हैहैय राजाओं की, को छत्तीसगढ़ के इतिहास की पहली पांडुलिपि माना जाता है, जो क्षेत्रीय व राजवंशीय अध्ययन के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज है। ग्वालियर के महाराजा दौलतराव सिंधिया के शासनकाल की मोड़ी लिपि में हस्तलिखित कर-संबंधी सनद तत्कालीन राजस्व और प्रशासनिक व्यवस्था की जानकारी देती है। प्रथम विश्वयुद्ध से पूर्व का व्यय विवरण पंडित रघुवंशनाथ ठाकुर बिलासपुर के एक प्रतिष्ठित और प्रबुद्ध नागरिक थे, जिन्होंने ई. राघवेंद्र राव (जो आगे चलकर मध्य प्रांत और बरार के मुख्यमंत्री/गवर्नर बने) का मार्गदर्शन किया था।  

1913 की व्यय विवरणिका में दर्ज छत्तीसगढ़ की आर्थिक स्थिति

ई. राघवेंद्र राव के गुरु रहे पंडित रघुवंशनाथ ठाकुर द्वारा हस्तलिखित व्यय विवरणिका प्रथम विश्वयुद्ध के पूर्व वर्ष में छत्तीसगढ़ की आर्थिक व वित्तीय स्थिति पर प्रकाश डालती है। यह ऐतिहासिक दस्तावेज छत्तीसगढ़ की तत्कालीन आर्थिक व्यवस्था, दैनिक जीवन की वस्तुओं के मूल्यों और वित्तीय प्रबंधन को समझने का एक अमूल्य स्रोत है। प्रथम विश्व युद्ध (1914) से ठीक पहले के वर्ष यानी सन् 1913 के आसपास की यह हस्तलिखित व्यय विवरणिका बिलासपुर और पूरे छत्तीसगढ़ अंचल के आर्थिक इतिहास का जीवंत दस्तावेज है। जेल पत्रिका व चित्रित पांडुलिपियां देश की एकमात्र जेल पत्रिका मानी जाने वाली द्विमासिक व सचित्र श्रीकृष्ण जन्मस्थान समाचार पत्र की मूल प्रति तथा दुर्लभ चित्रित पांडुलिपियां भी प्रदर्शित की गई हैं। श्रीकृष्ण जन्मस्थान समाचार पत्र भारत की पहली हस्तलिखित जेल पत्रिका मानी जाती है, जिसका संपादन और प्रकाशन छत्तीसगढ़ के गांधी कहे जाने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित सुंदरलाल शर्मा ने साल 1921-22 (कुछ संदर्भों में 1922-23) में रायपुर जेल में रहते हुए किया था। 

Raipur: Rare manuscripts and copper plates on display at the Chhattisgarh Pavilion of the International Trade Fair.
भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की प्राचीन विरासत की

ज्ञान भारतम मिशन से संरक्षित होगी प्राचीन विरासत

असहयोग आंदोलन के दौरान जब वे जेल में बंद थे, तब उन्होंने इस अनूठी सचित्र और द्विमासिक पत्रिका के कुल 6 अंक तैयार किए थे। इस पत्रिका में उन्होंने अंग्रेजों और जेल अधिकारियों द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा कैदियों के साथ किए जाने वाले दुर्व्यवहार, अमानवीय व्यवहार और जेल के भीतर की कठोर परिस्थितियों का सजीव वर्णन किया था ज्ञान भारतम मिशन से विरासत का संरक्षण प्रदर्शनी के संदर्भ में उल्लेख किया गया है कि केंद्र सरकार के ज्ञान भारतम मिशन के तहत प्राचीन पांडुलिपियों की खोज, सर्वेक्षण, सूचीकरण, संरक्षण, संवर्धन और डिजिटलीकरण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे यह समृद्ध विरासत आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित पहुंच सके। ज्ञान भारतम मिशन का उद्देश्य भारत की विशाल हस्तलिखित विरासत को उजागर करना, उसकी रक्षा करना और उसे संरक्षित करना है। 

छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और विकास का प्रदर्शन

विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय दृष्टिकोण के अनुरूप, यह पहल सांस्कृतिक संरक्षण को मानव पूंजी विकास के साथ सामंजस्य स्थापित करने का प्रयास करके यह सुनिश्चित करती है कि भारत का प्राचीन ज्ञान आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहे। भारत व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO) द्वारा आयोजित 45वां भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला 13 से 27 नवंबर 2026 तक चलेगा। इस आयोजन के माध्यम से छत्तीसगढ़ अपनी प्राचीन विरासत और आधुनिक विकास की तस्वीर को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत कर रहा है। भारत मंडपम के हॉल नंबर 4 के प्रथम तल पर 1000 वर्गमीटर क्षेत्र में स्थापित छत्तीसगढ़ पवेलियन में इन ऐतिहासिक धरोहरों के साथ प्रदेश की पारंपरिक कला, शिल्प, स्थानीय उत्पादों और विकास की संभावनाओं को भी प्रस्तुत किया जा रहा है। पवेलियन का स्टॉल नंबर 4F-03-A है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें