Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर ऐतिहासिक खोज : 120 वर्ष पुरानी हस्तलिखित पांडुलिप…
मिली 120 साल पुरानी ओड़िया पांडुलिपियां
मिली 120 साल पुरानी ओड़िया पांडुलिपियां
रायपुर

ऐतिहासिक खोज : 120 वर्ष पुरानी हस्तलिखित पांडुलिपियां हुईं संरक्षित करने की प्रक्रिया में शामिल

रायपुर में ज्ञानभारतम् मिशन के तहत चलाए जा रहे विरासत संरक्षण अभियान के दौरान ओड़िया भाषा की 120 साल पुरानी 11 दुर्लभ हस्तलिखित पांडुलिपियां मिली हैं, जो रायपुर निवासी कमल वैद्य के पास सुरक्षित थीं। इन पांडुलिपियों को संरक्षित करने और ज्ञानभारतम् पोर्टल पर दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 19 Jun 2026, 11:59 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

रायपुर में ज्ञानभारतम् मिशन के तहत चलाए जा रहे विरासत संरक्षण अभियान के दौरान एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक उपलब्धि सामने आई है। ओड़िया भाषा की लगभग 120 वर्ष पुरानी 11 दुर्लभ हस्तलिखित पांडुलिपियां मिली हैं। ये सभी पांडुलिपियां रायपुर निवासी कमल वैद्य के पास सुरक्षित रूप से संरक्षित थीं। 

इनकी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक अहमियत को देखते हुए अब इनके संरक्षण और आधिकारिक रिकॉर्ड में दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिले में पुरानी पांडुलिपियों, ताम्रपत्रों और ऐतिहासिक दस्तावेजों को खोजकर सुरक्षित रखने का कार्य लगातार जारी है।

इस अभियान के तहत मिली सभी सामग्री को अब ज्ञानभारतम् पोर्टल पर दर्ज किया जा रहा है, ताकि इन्हें डिजिटल रूप से संरक्षित कर भविष्य की पीढ़ियों तक सुरक्षित रूप से पहुंचाया जा सके। 

कलेक्टर ने किया अवलोकन, संरक्षण को बताया जिम्मेदारी

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने स्वयं कमल वैद्य के कार्यालय पहुंचकर इन दुर्लभ पांडुलिपियों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि ऐसी पांडुलिपियां और ताम्रपत्र हमारी संस्कृति, इतिहास और ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर हैं, जिन्हें सुरक्षित रखना समाज और प्रशासन दोनों की जिम्मेदारी है। इस सराहनीय योगदान के लिए उन्होंने कमल वैद्य को शॉल और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित भी किया।प्रशासन का मानना है कि यह कदम सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण है।

जिला प्रशासन के अनुसार यह अभियान प्राचीन ज्ञान-संपदा को संरक्षित करने और उसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने की दिशा में एक अहम प्रयास है। इस अवसर पर नगर निगम उपायुक्त अंजलि शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। अभियान के माध्यम से क्षेत्र की ऐतिहासिक पहचान को डिजिटल और सुरक्षित स्वरूप देने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें