Sunday, 21 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
पेड़ के नीचे शिक्षा व्यवस्था : लावा गांव में पहली बार स्कूल शुरू, भवन नहीं फिर भी उत्साह बरकरार बड़ी कार्रवाई : बाल श्रम पर सख्त हुईं डॉ. वर्णिका शर्मा, 6 बच्चों को कराया मुक्त गांजा तस्करी : स्टेपनी टायर में छिपाकर ले जा रहे थे गांजा, जामुल पुलिस ने तीन तस्करों को दबोचा कार्रवाई : रायपुर कोर्ट में फर्जी वकील गिरफ्तार, कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद कार्रवाई : सूने मकानों को बनाते थे निशाना, रायपुर पुलिस ने दबोचा शातिर गिरोह खुलासा : राजनांदगांव में युवती की मौत के पीछे साजिश का आरोप, तीन आरोपी जेल भेजे जाएंगे पेड़ के नीचे शिक्षा व्यवस्था : लावा गांव में पहली बार स्कूल शुरू, भवन नहीं फिर भी उत्साह बरकरार बड़ी कार्रवाई : बाल श्रम पर सख्त हुईं डॉ. वर्णिका शर्मा, 6 बच्चों को कराया मुक्त गांजा तस्करी : स्टेपनी टायर में छिपाकर ले जा रहे थे गांजा, जामुल पुलिस ने तीन तस्करों को दबोचा कार्रवाई : रायपुर कोर्ट में फर्जी वकील गिरफ्तार, कई संदिग्ध दस्तावेज बरामद कार्रवाई : सूने मकानों को बनाते थे निशाना, रायपुर पुलिस ने दबोचा शातिर गिरोह खुलासा : राजनांदगांव में युवती की मौत के पीछे साजिश का आरोप, तीन आरोपी जेल भेजे जाएंगे
W 𝕏 f
होम सरकारी सूचना नई उड़ान : हर पात्र परिवार तक खुद पहुंचेगी योजना …
सुघ्घर छत्तीसगढ़ योजनाओं का संतृप्तिकरण अभियान
सुघ्घर छत्तीसगढ़ योजनाओं का संतृप्तिकरण अभियान
सरकारी सूचना

नई उड़ान : हर पात्र परिवार तक खुद पहुंचेगी योजना सुघ्घर छत्तीसगढ़ का आगाज   

‘सुघ्घर छत्तीसगढ़’ अभियान राज्य में सुशासन का एक नया मॉडल है, जिसके तहत 23 जिलों में 31 योजनाओं का शत-प्रतिशत संतृप्तिकरण किया जाएगा। डिजिटल निगरानी, तीन-चरणीय क्रियान्वयन और अभिसरण आधारित प्रशासन के माध्यम से सरकार का लक्ष्य हर पात्र परिवार तक योजनाओं की सीधी और पारदर्शी पहुँच सुनिश्चित करना है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
19 Jun 2026, 01:06 PM
रायपुर

छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने राज्य में नागरिक-केंद्रित शासन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 'सुघ्घर छत्तीसगढ़' अभियान की शुरुआत कर दी है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोक-कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पूर्ण पारदर्शिता लाना और यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक जानकारी या प्रशासनिक जटिलता के अभाव में सरकारी लाभ से वंचित न रह जाए।

बस्तर की सफलता 

इस महा-अभियान की नींव बस्तर संभाग के दूरस्थ और संवेदनशील क्षेत्रों में संचालित 'नियद नेल्लानार' योजना की शानदार सफलता पर रखी गई है। बस्तर के गांवों में बुनियादी सुविधाएं और सरकारी योजनाएं पहुंचाने के इस सफल मॉडल को पहले 'नियद नेल्लानार 2.0' के रूप में 10 जिलों में विस्तारित किया गया। अब इसी 'कन्वर्जेंस मॉडल' (विभागीय समन्वय) को और अधिक व्यापक बनाते हुए प्रदेश के शेष 23 जिलों में 'सुघ्घर छत्तीसगढ़' अभियान के रूप में लागू किया जा रहा है।

इन 23 जिलों में युद्ध स्तर पर चलेगा अभियान

यह अभियान रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और सरगुजा संभाग के ग्रामीण और शहरी अंचलों में पूरी ताकत से संचालित किया जाएगा:

  • रायपुर संभाग: रायपुर, धमतरी, महासमुंद और बलौदाबाजार-भाटापारा।

  • बिलासपुर संभाग: बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर-चांपा, मुंगेली, रायगढ़, सक्ती, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही और सारंगढ़-बिलाईगढ़।

  • दुर्ग संभाग: दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम (कवर्धा) और राजनांदगांव।

  • सरगुजा संभाग: सरगुजा, जशपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज और मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर।

कलेक्टर्स पर बड़ी जिम्मेदारी

इस अभियान की सफलता की पूरी कमान संबंधित जिलों के कलेक्टर्स के हाथों में होगी। प्रशासनिक कसावट के लिए संभाग स्तर पर कमिश्नर हर तीन महीने में इसकी प्रगति की जांच करेंगे, जबकि राज्य स्तर पर मुख्य सचिव (Chief Secretary) की अध्यक्षता वाली समिति इसकी कमान संभालेगी। इस अभियान के लिए अलग से बजट की जरूरत नहीं होगी विभाग अपनी स्वीकृत निधियों के अलावा CSR फंड और जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) की राशियों का इसके लिए उपयोग (Convergence) करेंगे।

खुशहाल और 'सुघ्घर छत्तीसगढ़' की ओर ऐतिहासिक कदम

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के अनुसार, यह अभियान केवल सरकारी आंकड़ों को बढ़ाने का जरिया नहीं है, बल्कि यह हर नागरिक को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का महायज्ञ है। जब शासन की योजनाएं बिना किसी बिचौलिए के सीधे हकदार तक पहुंचेंगी, तभी राज्य के विकास की यात्रा समावेशी बनेगी और 'सुघ्घर छत्तीसगढ़' के साथ 'विकसित छत्तीसगढ़' का सपना धरातल पर सच होगा। 

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें