Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम दुर्ग गांजा तस्करी : स्टेपनी टायर में छिपाकर ले जा रहे …
स्टेपनी टायर से बरामद गांजा के साथ जामुल पुलिस
स्टेपनी टायर से बरामद गांजा के साथ जामुल पुलिस
दुर्ग

गांजा तस्करी : स्टेपनी टायर में छिपाकर ले जा रहे थे गांजा, जामुल पुलिस ने तीन तस्करों को दबोचा

दुर्ग जिले की जामुल पुलिस ने गांजा तस्करी के एक अनोखे मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिकअप वाहन की स्टेपनी टायरों के अंदर 15 किलो 500 ग्राम गांजा छिपाकर ले जा रहे थे। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान गांजा, पिकअप वाहन, चार मोबाइल फोन और नकदी समेत करीब 17.72 लाख रुपये की सामग्री जब्त की है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 21 Jun 2026, 12:59 PM · अपडेट: 11 Sep 2026, 02:30 AM
दुर्ग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

दुर्ग जिले की जामुल पुलिस ने गांजा तस्करी के एक अनोखे तरीके का पर्दाफाश करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिकअप वाहन की स्टेपनी टायरों के अंदर गांजा छिपाकर उसकी तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजा, वाहन, मोबाइल फोन और नकदी समेत करीब 17.72 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की है।

पुलिस के अनुसार 20 जून की दोपहर करीब 1 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि घासीदास नगर मैदान में खड़ी सफेद रंग की एक पिकअप वाहन (CG 07 CZ 8442) में गांजा रखा हुआ है। सूचना मिलते ही थाना जामुल की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र की घेराबंदी कर वाहन को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

वाहन में मौजूद मिले तीन युवक

तलाशी के दौरान पुलिस को पिकअप में तीन युवक बैठे मिले। प्रारंभिक पूछताछ के बाद जब वाहन की बारीकी से जांच की गई तो प्लास्टिक कैरेटों के बीच रखी दो स्टेपनी टायरों पर पुलिस को संदेह हुआ। इसके बाद मौके पर एक ऑटो मिस्त्री को बुलाकर दोनों टायर खुलवाए गए। स्टेपनी टायरों की जांच में पुलिस के सामने चौंकाने वाला खुलासा हुआ। दोनों टायरों के अंदर अलग-अलग पैकेट बनाकर गांजा छिपाया गया था। एक टायर से 16 पैकेट और दूसरे से 15 पैकेट बरामद हुए। कुल 31 पैकेटों में 15 किलो 500 ग्राम गांजा मिला।

17 लाख से अधिक की सामग्री जब्त

बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 7.50 लाख रुपए आंकी गई है। इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों के पास से 2 हजार रुपये नकद, चार मोबाइल फोन और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही पिकअप वाहन भी जब्त की। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 17 लाख 72 हजार रुपए बताई गई है।

मामले में पुलिस ने आकाश जांगड़े (18) निवासी बागडूमर, थाना नंदिनी जिला दुर्ग, मुकेश कुमार सेन (22) निवासी अटल आवास घासीदास नगर तथा टिकेश्वर यादव (18) निवासी साडा क्वार्टर ब्लॉक-डी, घासीदास नगर जामुल को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें