Friday, 16 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Goods Transport Fraud: 35 टन साल बीज की खली गायब करने का मामला, फरार ट्रांसपोर्टर गिरफ्तार POCSO Court: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को 20 साल की सजा PWD Chhattisgarh: सड़क निर्माण में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, कोरबा में PWD सचिव ने किया निरीक्षण Online Job Fraud: डाटा एंट्री जॉब के नाम पर 39 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार Mini Steel Plants: बिजली कटौती और बढ़ते खर्च से परेशान स्टील उद्योग, लोड फैक्टर में राहत की मांग Cyber Fraud: ऑनलाइन सट्टेबाजी और साइबर ठगी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार Goods Transport Fraud: 35 टन साल बीज की खली गायब करने का मामला, फरार ट्रांसपोर्टर गिरफ्तार POCSO Court: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को 20 साल की सजा PWD Chhattisgarh: सड़क निर्माण में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, कोरबा में PWD सचिव ने किया निरीक्षण Online Job Fraud: डाटा एंट्री जॉब के नाम पर 39 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार Mini Steel Plants: बिजली कटौती और बढ़ते खर्च से परेशान स्टील उद्योग, लोड फैक्टर में राहत की मांग Cyber Fraud: ऑनलाइन सट्टेबाजी और साइबर ठगी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › रायपुर › एक्शन : बलरामपुर में निर्माण कार्यों की समीक्षा, …
सड़क निर्माण का निरीक्षण करते हुए।
सड़क निर्माण का निरीक्षण करते हुए।
रायपुर

एक्शन : बलरामपुर में निर्माण कार्यों की समीक्षा, सुस्त ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी   

सख्त रुख और चेतावनी पीडब्ल्यूडी (PWD) सचिव मुकेश कुमार बंसल ने बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में विकास कार्यों की धीमी गति पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों को नोटिस जारी करने और उन्हें ब्लैकलिस्ट करने के कड़े निर्देश दिए हैं।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 19 Jun 2026, 10:52 AM · अपडेट: 08 Oct 2026, 10:10 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

छत्तीसगढ़ के बुनियादी ढांचे (इन्फ्रास्ट्रक्चर) के विकास में कोताही बरतने वाले अधिकारियों और ठेकेदारों पर अब गाज गिरनी तय है। लोक निर्माण विभाग (PWD) के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने आज बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के अपने प्रवास के दौरान साफ कर दिया कि विकास कार्यों में किसी भी तरह की 'कछुआ चाल' बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बलरामपुर स्थित सर्किट हाउस में आयोजित इस उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में पीडब्ल्यूडी सचिव ने राष्ट्रीय राजमार्ग (NH), सेतु निर्माण, सड़क एवं भवन निर्माण, तथा विद्युत एवं यांत्रिकी (E&M) संभाग के कार्यों की बारीकी से समीक्षा की।

लापरवाही बरतने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

पीडब्ल्यूडी सचिव ने बैठक में निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को दोटूक शब्दों में निर्देश दिए कि कार्यों में तेजी लाते हुए इन्हें समय-सीमा में पूर्ण किया जाए। उन्होंने लंबित कार्यों की विस्तृत जानकारी लेते हुए ढिलाई बरतने वाले संबंधित ठेकेदारों को तत्काल नोटिस जारी करने और उन्हें ब्लैकलिस्ट करने के कड़े निर्देश दिए।

सड़क परियोजनाओं की हुई समीक्षा

बैठक के दौरान सचिव ने जिले के लाइफलाइन माने जाने वाले कई प्रमुख मार्गों की प्रगति रिपोर्ट देखी। इसमें मुख्य रूप से बलरामपुर-रामानुजगंज-सनावल, कामेश्वरनगर, कपिलदेवपुर, गणेशमोड़, जनकपुर, रमेशपुर-शंकरपुर, चंपा-बाद और कुसमी-कोरंधा मार्ग के निर्माण कार्य शामिल थे। उन्होंने सभी अधिकारियों को पूरी जवाबदेही के साथ काम करने तथा गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने को कहा।

बारिश से पहले काम पूरा करने की चेतावनी

आगामी मानसून को देखते हुए सचिव ने एनएच-343 का निरीक्षण करते हुए कड़े निर्देश दिए कि बरसात शुरू होने से पहले नाली निर्माण एवं जल निकासी संबंधी सभी काम समयबद्ध रूप से पूर्ण कर लिए जाएं। उन्होंने कहा कि वर्षा के दौरान आवागमन किसी भी हाल में बाधित नहीं होना चाहिए ताकि लोगों को असुविधा न हो। साथ ही, उन्होंने सड़कों और पुलों के निर्माण में सड़क सुरक्षा के मानकों का विशेष ध्यान रखने की हिदायत दी। 

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें