Friday, 20 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Khatu Shyam Ji: जन्मोत्सव के बीच होटल में भीषण आग, 4 गैस सिलेंडरों में धमाके से मची अफरा-तफरी Paneer Seized: खैरागढ़ में 1500 किलो पनीर जब्त, भोपाल से रायपुर जा रही थी खेप Crime News: लव मैरिज से खफा पिता-पुत्र ने बेटी-दामाद पर किया जानलेवा हमला, परिवार के 5 लोग घायल Illegal Tobacco Sale: प्रतिबंधित गुटखे का कारोबार बेखौफ, सप्लाई नेटवर्क पर किसका संरक्षण? Bijapur Naxal News: पामेड़ के जंगलों में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, बीजीएल लॉन्चर व सेल बरामद Mahasamund Janpad Panchayat: उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, 19 सदस्यों ने सौंपा ज्ञापन Khatu Shyam Ji: जन्मोत्सव के बीच होटल में भीषण आग, 4 गैस सिलेंडरों में धमाके से मची अफरा-तफरी Paneer Seized: खैरागढ़ में 1500 किलो पनीर जब्त, भोपाल से रायपुर जा रही थी खेप Crime News: लव मैरिज से खफा पिता-पुत्र ने बेटी-दामाद पर किया जानलेवा हमला, परिवार के 5 लोग घायल Illegal Tobacco Sale: प्रतिबंधित गुटखे का कारोबार बेखौफ, सप्लाई नेटवर्क पर किसका संरक्षण? Bijapur Naxal News: पामेड़ के जंगलों में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी, बीजीएल लॉन्चर व सेल बरामद Mahasamund Janpad Panchayat: उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, 19 सदस्यों ने सौंपा ज्ञापन
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › Paddy Seizure: अवैध धान पर प्रशासन की कार्रवाई, 5…
1,425 bags of illegal paddy seized in Mahasamund(Image Source: Keertiman Media)
1,425 bags of illegal paddy seized in Mahasamund(Image Source: Keertiman Media)
महासमुंद

Paddy Seizure: अवैध धान पर प्रशासन की कार्रवाई, 5 जगहों से 1,425 पैकेट जब्त

Paddy Seizure: महासमुंद जिले में प्रशासन ने अवैध धान भंडारण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच स्थानों से कुल 1,425 पैकेट धान जब्त किया। कार्रवाई कोमाखान, पिथौरा और बसना तहसील में की गई।

य
प्रकाशित: 20 Nov 2026, 12:25 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Paddy Seizure: खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाए रखने तथा अवैध धान के भंडारण और परिवहन पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार विगत दो दिनों में जिले के विभिन्न तहसीलों में राजस्व एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीमों ने कार्रवाई करते हुए पांच स्थानों से कुल 1,425 पैकेट अवैध धान जब्त किया है। जानकारी के अनुसार, तहसील कोमाखान के ग्राम दरबेकेरा निवासी प्रेमनाथ यादव की दुकान में लगभग 100 कट्टा अवैध धान का संग्रहण पाए जाने पर जब्ती की कार्रवाई कर धान मंडी विभाग के सुपुर्द किया गया।

पिथौरा और बसना में 1,325 पैकेट धान जब्त

इसी तरह तहसील पिथौरा के ग्राम तरेकेला में शंकर लाल नायक के निजी गोदाम में 650 पैकेट अवैध धान का भंडारण पाए जाने पर मंडी अधिनियम के तहत जब्ती की कार्रवाई की गई। ग्राम सुखीपाली में व्यापारी शंभूलाल बारिक के निजी गोदाम से 75 पैकेट अवैध धान जब्त किया गया। वहीं ग्राम लोहारीनडोंगरी में कृषक श्रीराम पटेल के घर से ग्रीष्मकालीन धान के 300 पैकेट जब्त किए गए। इसके अतिरिक्त 19 नवम्बर को तहसील बसना के ग्राम गड़फुलझर में राजस्व एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 300 पैकेट अवैध धान जब्त किया।

अवैध धान भंडारण की जांच करती संयुक्त टीम

अवैध धान पर प्रशासन की चेतावनी

जिला प्रशासन ने कहा है कि धान खरीदी व्यवस्था में अनियमितता, अवैध भंडारण एवं परिवहन पर सतत निगरानी रखी जा रही है। इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध मंडी अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित खरीदी केंद्रों में ही अपना धान विक्रय करें तथा अवैध गतिविधियों से दूर रहें।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें