Thursday, 19 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Drug Smuggling: चिट्टा तस्करी का खुलासा, मुख्य सप्लायर समेत दो गिरफ्तार, 4.22 लाख का सामान जब्त Cyber Fraud: बीमा पॉलिसी का पैसा लौटाने के नाम पर 5.23 लाख की ठगी, रिटायर्ड कर्मचारी को बनाया निशाना Murder Case: शराबी पति को कुल्हाड़ी से काटने के आरोप में पत्नी गिरफ्तार, जेल दाखिल Kanpur Dehat Accident: खाटू श्याम से दर्शन कर लाैट रहे  2 यात्रियों की सड़क हादसे में मौत, 15 लोग घायल Food Safety Inspection: एक्सपायरी आटे से बन रही थीं रोटियां, तीन ढाबे और फास्ट फूड सेंटर सील Betul Baba Arrested: शराब की लत छुड़ाने के नाम पर पिलाया जड़ी-बूटी का काढ़ा पड़ा भारी, 2 की मौत और 5 की हालत गंभीर Drug Smuggling: चिट्टा तस्करी का खुलासा, मुख्य सप्लायर समेत दो गिरफ्तार, 4.22 लाख का सामान जब्त Cyber Fraud: बीमा पॉलिसी का पैसा लौटाने के नाम पर 5.23 लाख की ठगी, रिटायर्ड कर्मचारी को बनाया निशाना Murder Case: शराबी पति को कुल्हाड़ी से काटने के आरोप में पत्नी गिरफ्तार, जेल दाखिल Kanpur Dehat Accident: खाटू श्याम से दर्शन कर लाैट रहे  2 यात्रियों की सड़क हादसे में मौत, 15 लोग घायल Food Safety Inspection: एक्सपायरी आटे से बन रही थीं रोटियां, तीन ढाबे और फास्ट फूड सेंटर सील Betul Baba Arrested: शराब की लत छुड़ाने के नाम पर पिलाया जड़ी-बूटी का काढ़ा पड़ा भारी, 2 की मौत और 5 की हालत गंभीर
W 𝕏 f
होम › रायपुर संभाग › Inspirational Story: छत्तीसगढ़ के गुलशन मानिकपुरी…
Gulshan Manikpuri has become an IndiGo pilot(Image Source: Keertiman Media)
Gulshan Manikpuri has become an IndiGo pilot(Image Source: Keertiman Media)
रायपुर संभाग

Inspirational Story: छत्तीसगढ़ के गुलशन मानिकपुरी बने इंडिगो के पायलट, पूरा किया बचपन का सपना 

Inspirational Story: छत्तीसगढ़ के आरंग ब्लॉक के चपरीद गांव के गुलशन कुमार मानिकपुरी इंडिगो एयरलाइंस में पायलट बन गए हैं।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 19 Nov 2026, 04:23 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
आरंग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Inspirational Story: छत्तीसगढ़ के आरंग ब्लॉक के छोटे से गांव चपरीद के रहने वाले गुलशन कुमार मानिकपुरी ने अपनी मेहनत और लगन से एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मध्यमवर्गीय परिवार से आने वाले गुलशन अब देश की प्रमुख विमानन कंपनी इंडिगो एयरलाइंस में पायलट बन गए हैं। जिस आसमान में उड़ते विमानों को देखकर उन्होंने कभी पायलट बनने का सपना संजोया था।  

चेन्नई से शुरू हुई विमानन क्षेत्र की पढ़ाई

गुलशन की इस सफलता के पीछे कई वर्षों की पढ़ाई, अनुशासन और कड़ी मेहनत रही है। उन्होंने वर्ष 2022 में चेन्नई स्थित हिंदुस्तान यूनिवर्सिटी से एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने विमानन क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) की निर्धारित परीक्षा उत्तीर्ण की।

200 घंटे की फ्लाइंग ट्रेनिंग के बाद मिला CPL

कमर्शियल पायलट बनने के लिए गुलशन ने 200 घंटे की फ्लाइंग ट्रेनिंग पूरी की और कमर्शियल पायलट लाइसेंस (CPL) प्राप्त किया। इसके बाद उनका चयन इंडिगो एयरलाइंस में हुआ। यहां उन्होंने एयरबस विमान उड़ाने के लिए जरूरी टाइप रेटिंग का प्रशिक्षण भी पूरा किया। इस प्रक्रिया के साथ उन्होंने बड़े यात्री विमानों को उड़ाने की आवश्यक योग्यता हासिल की। 

माता-पिता ने बेटे को पहनाए पायलट के एपलेट्स

गुलशन की इस उपलब्धि का सबसे भावुक पल हाल ही में गुरुग्राम स्थित इंडिगो ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित समारोह के दौरान देखने को मिला। इस मौके पर उनके माता-पिता भोगेश्वरी मानिकपुरी और गिरीश मानिकपुरी ने बेटे के कंधों पर पायलट के एपलेट्स और बैज लगाए। वर्षों की मेहनत और परिवार के त्याग के बाद मिली इस सफलता ने समारोह को यादगार बना दिया।   

संघर्षों को याद कर परिवार को दिया सफलता का श्रेय

मीडिया से बातचीत में गुलशन ने बताया कि उनका सफर आसान नहीं रहा। पढ़ाई के दौरान कई चुनौतियां सामने आईं। आर्थिक परेशानियों के साथ कई बार हौसला बनाए रखना भी मुश्किल हुआ, लेकिन उन्होंने अपने लक्ष्य से ध्यान नहीं हटाया। उनके मुताबिक, हर चुनौती ने उन्हें कुछ नया सिखाया और आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। गुलशन ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय माता-पिता और पूरे परिवार को दिया। 

कोलकाता एयरपोर्ट से भरेंगे पहली कमर्शियल उड़ान

गुलशन अब अपने करियर की एक नई शुरुआत करने जा रहे हैं। जल्द ही वे कोलकाता एयरपोर्ट से अपनी पहली कमर्शियल उड़ान भरेंगे। चपरीद गांव की पगडंडियों से शुरू हुआ उनका यह सफर अब विमान के कॉकपिट तक पहुंच चुका है। उनकी कामयाबी से न केवल परिवार, बल्कि पूरे गांव में खुशी और गर्व का माहौल है।  
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें