Thursday, 19 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Cyber Fraud: बीमा पॉलिसी का पैसा लौटाने के नाम पर 5.23 लाख की ठगी, रिटायर्ड कर्मचारी को बनाया निशाना Murder Case: शराबी पति को कुल्हाड़ी से काटने के आरोप में पत्नी गिरफ्तार, जेल दाखिल Kanpur Dehat Accident: खाटू श्याम से दर्शन कर लाैट रहे  2 यात्रियों की सड़क हादसे में मौत, 15 लोग घायल Food Safety Inspection: एक्सपायरी आटे से बन रही थीं रोटियां, तीन ढाबे और फास्ट फूड सेंटर सील Betul Baba Arrested: शराब की लत छुड़ाने के नाम पर पिलाया जड़ी-बूटी का काढ़ा पड़ा भारी, 2 की मौत और 5 की हालत गंभीर Bijapur Road Scam: कागजों पर बिछ गईं करोड़ों की सड़कें, बड़े घोटाले का खुलासा, 13 इंजीनियर निलंबित Cyber Fraud: बीमा पॉलिसी का पैसा लौटाने के नाम पर 5.23 लाख की ठगी, रिटायर्ड कर्मचारी को बनाया निशाना Murder Case: शराबी पति को कुल्हाड़ी से काटने के आरोप में पत्नी गिरफ्तार, जेल दाखिल Kanpur Dehat Accident: खाटू श्याम से दर्शन कर लाैट रहे  2 यात्रियों की सड़क हादसे में मौत, 15 लोग घायल Food Safety Inspection: एक्सपायरी आटे से बन रही थीं रोटियां, तीन ढाबे और फास्ट फूड सेंटर सील Betul Baba Arrested: शराब की लत छुड़ाने के नाम पर पिलाया जड़ी-बूटी का काढ़ा पड़ा भारी, 2 की मौत और 5 की हालत गंभीर Bijapur Road Scam: कागजों पर बिछ गईं करोड़ों की सड़कें, बड़े घोटाले का खुलासा, 13 इंजीनियर निलंबित
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Chhattisgarh Paddy Procurement: पंजीकृत किसानों स…
Strict Paddy Procurement Rules(Image Source: CGDPR)
Strict Paddy Procurement Rules(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Chhattisgarh Paddy Procurement: पंजीकृत किसानों से ही होगी धान खरीदी, गड़बड़ी पर होगी सख्त कार्रवाई

Chhattisgarh Paddy Procurement: सरगुजा संभाग के कमिश्नर नरेंद्र दुग्गा ने बलरामपुर और सूरजपुर जिले के धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को पारदर्शिता के साथ केवल पंजीकृत किसानों से धान खरीदने और दूसरे राज्यों से आने वाले धान के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के निर्देश दिए।

स
प्रकाशित: 19 Nov 2026, 03:46 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Chhattisgarh Paddy Procurement: खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन की प्रक्रिया 15 नवम्बर से शुरू हो चुकी है। इसी व्यवस्था का जायजा लेने के लिए सरगुजा संभाग के कमिश्नर नरेन्द्र दुग्गा ने बुधवार को सीमावर्ती और दूरस्थ धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि धान खरीदी में किसी भी तरह की गड़बड़ी या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पूरी पारदर्शिता के साथ काम हो और हर पात्र किसान का धान सहज एवं व्यवस्थित ढंग से खरीदा जाए। 

सीमावर्ती बैरियरों की जांच के निर्देश

संभागायुक्त दुग्गा ने कहा कि संभाग के सीमावर्ती उपार्जन केंद्रों में दूसरे राज्यों का धान न खप सके, इसके लिए राजस्व, खाद्य और सहकारिता विभाग के अधिकारी आपसी समन्वय से ठोस कार्रवाई करें। उन्होंने अनुविभागीय दण्डाधिकारियों को निर्देश दिए कि धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए अंतर्राज्यीय सीमावर्ती जिलों में बनी जांच चौकियों (बैरियर) की नियमित जांच करें। निरीक्षण के दौरान दुग्गा ने ग्राम चकोता स्थित बैरियर पर रुककर पंजियों का अवलोकन भी किया। इस दौरान वाड्रफनगर के एसडीएम तुलसीदास मरकाम सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। कमिश्नर दुग्गा ने बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर तहसील के अंतर्गत आदिम जाति सेवा सहकारी समिति वाड्रफनगर एवं बसंतपुर तथा सूरजपुर जिले की बिहारपुर-चांदनी तहसील के धान उपार्जन केंद्र नवगई का निरीक्षण किया। 

धान खरीदी में अनियमितता बर्दाश्त नहीं, वास्तविक व पंजीकृत किसानों से ही हो उपार्जन- संभागायुक्त श्री नरेंद्र दुग्गा
सरगुजा संभागायुक्त नरेंद्र दुग्गा ने धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण

धान खरीदी केंद्रों में सुविधाओं का निरीक्षण

समिति प्रबंधक ने जानकारी दी कि वाड्रफनगर केंद्र में 1,157 किसान पंजीकृत हैं और पिछले वर्ष लगभग 52 हजार क्विंटल धान की खरीदी हुई थी। वहीं बसंतपुर केंद्र में 12 गांवों के किसान धान बेचने आते हैं। निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त ने वाड्रफनगर केंद्र पहुंचे ग्राम पेण्डारी के किसान श्रीलाल कुशवाहा और ग्राम कोटराही के किसान जुझनलाल व मोहरसाय पोर्ते से बातचीत की। बसंतपुर केंद्र में उन्होंने ग्राम जमई के किसान बाबूलाल और ग्राम बसंतपुर के अवधेश से आत्मीय संवाद कर उनकी उपज और केंद्र की व्यवस्थाओं को लेकर फीडबैक लिया। उन्होंने केंद्रों में बारदाने की उपलब्धता, पेयजल, बिजली और ड्रेनेज सिस्टम सहित अन्य सुविधाओं का भी जायजा लिया। 

धान खरीदी में कमिश्नर ने दिए सख्त निर्देश

उल्लेख किया गया है कि राज्य शासन के निर्णय के अनुसार अब कम धान बेचने पर भी पात्र किसानों को प्रति एकड़ 13 हाजर 839 रुपए की आदान सहायता राशि मिलेगी। समिति प्रबंधकों और कंप्यूटर ऑपरेटरों को सख्त हिदायत देते हुए दुग्गा ने कहा कि धान का उपार्जन पूरी पारदर्शिता के साथ केवल वास्तविक और पंजीकृत किसानों से ही किया जाए। कोचियों व बिचौलियों के जरिए धान खपाने की किसी भी कोशिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा। यदि किसी भी केंद्र में अनियमितता मिलती है, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि खरीदी व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य किसानों को उनकी फसल का वाजिब दाम दिलाना है और इसमें लापरवाही या बिचौलियों की भूमिका किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं होगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें