Saturday, 24 Oct 2026 भारत
W 𝕏 f
होम › अंबिकापुर (सरगुजा) › Surguja News: बतौली में 12वीं की छात्रा की कुएं म…
Body of 17-year-old female student found in well(Image Source: Keertiman Media)
Body of 17-year-old female student found in well(Image Source: Keertiman Media)
अंबिकापुर (सरगुजा)

Surguja News: बतौली में 12वीं की छात्रा की कुएं में मिली लाश, कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम के बाद से थी लापता

Surguja News: बतौली थाना क्षेत्र के मानपुर इलाके में 17 वर्षीय 12वीं की छात्रा का शव बस्ती के पास स्थित कुएं से मिला। छात्रा कृष्ण जन्माष्टमी विसर्जन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लापता थी। पुलिस और साइबर फॉरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है। मौत के कारणों का खुलासा जांच के बाद होगा।

य
प्रकाशित: 08 Sep 2026, 06:06 PM · अपडेट: 19 Oct 2026, 12:02 PM
सरगुजा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Surguja News: बतौली थाना क्षेत्र के मानपुर इलाके में एक नाबालिग छात्रा की मौत का मामला सामने आया है। बस्ती से लगे एक कुएं में 17 वर्षीय छात्रा की लाश मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतका 12वीं कक्षा की छात्रा बताई जा रही है। उसका शव कुएं में मुंह के बल पड़ा हुआ मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, छात्रा कृष्ण जन्माष्टमी के विसर्जन कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। कार्यक्रम खत्म होने के बाद वह घर वापस नहीं लौटी, जिसके बाद परिजन उसकी तलाश में जुट गए थे। काफी खोजबीन के बाद बस्ती के पास स्थित कुएं में उसकी लाश मिलने की सूचना मिली।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम पहुंची मौके पर

घटना की जानकारी मिलते ही बतौली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल के साथ साइबर फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। टीम ने मौके से जुड़े साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

मौत की वजह का पता लगाने में जुटी पुलिस

फिलहाल छात्रा की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें