Monday, 17 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम बलरामपुर-रामानुजगंज पति को बचाने तालाब में कूदी पत्नि, डुबने से दोनों…
— विज्ञापन —
तालाब मं डूबने में पति - पत्नि की मौत
तालाब मं डूबने में पति - पत्नि की मौत
🔴 BREAKING बलरामपुर-रामानुजगंज

पति को बचाने तालाब में कूदी पत्नि, डुबने से दोनों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। अमरपुर गांव के बड़का जोभी में वन विभाग के तालाब में डूबने से पति-पत्नी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पति को डूबता देख पत्नी उसे बचाने के लिए तालाब में कूद गई, लेकिन दोनों पानी से बाहर नहीं निकल सके।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
17 Aug 2026, 01:33 PM
बलरामपुर
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के कुसमी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। अमरपुर गांव के बड़का जोभी में वन विभाग के तालाब में डूबने से पति-पत्नी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पति को डूबता देख पत्नी उसे बचाने के लिए तालाब में कूद गई, लेकिन दोनों पानी से बाहर नहीं निकल सके। इस हादसे से गांव में शोक का माहौल है।

रिश्तेदार ने बचाने की कोशिश की 

घटना के समय मौजूद रिश्तेदार जसमती ने भी दोनों को बचाने के लिए तालाब में उतरने की कोशिश की। हालांकि ग्रामीणों ने समय रहते उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।  

पति को बचाने गई पत्नी भी नहीं बच सकी

जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान मुनेश्वर नाग और उनकी पत्नी घुघरी नाग के रूप में हुई है। बताया गया कि मुनेश्वर नाग अचानक तालाब में गिर गए और गहरे पानी में डूबने लगे। पति को बचाने के लिए घुघरी नाग ने भी बिना देर किए पानी में छलांग लगा दी, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी दोनों बाहर नहीं निकल पाए और उनकी डूबने से मौत हो गई।

पुलिस ने शवों को बाहर निकलवाया

सूचना मिलते ही कुसमी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को तालाब से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। 

शव वाहन नहीं मिलने से परिजनों को हुई परेशानी 

बताया गया कि अस्पताल में शव वाहन उपलब्ध नहीं होने के कारण मृतक दंपती के परिजनों को निजी वाहन से शव अस्पताल ले जाना पड़ा। इस दौरान उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने शुरू की जांच कुसमी पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, घटना के बाद मृतक दंपती के परिवार में मातम पसरा हुआ है। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें