"Crime News" के लिए 163 परिणाम मिले
बिलासपुर
Crime News: मासूम को ले जाने की कोशिश का विरोध पड़ा भारी, चाकू के हमले में दादी की मौत
Crime News: बिलासपुर के मेंड्रा गांव में तीन साल की बच्ची को जबरन ले जाने की कोशिश पर विरोध कर रही बुजुर्ग दादी राजकुमारी यादव पर चाकू से हमला किया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार है और सकरी थाना पुलिस उसकी तलाश में जुटी।
रायपुर
Raipur Crime News: खाकी का खौफ दिखाकर लूटने वाले दो फर्जी पुलिस वाले गिरफ्तार, बेल्ट से पीटकर छीना था मोबाइल और गाड़ी की चाबी
Raipur Crime News: रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में कंकालीपारा के पास 16 अक्टूबर को युवक से मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया। आरोप है कि दो लोगों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर युवक को डराया और बेल्ट से हमला कर उसका मोबाइल फोन व एक्टिवा की चाबी छीन ली। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से मोबाइल, बेल्ट और चाबी बरामद की गई है।
रायपुर
CG Crime News: तरुण नगर में तीन बच्चों से मारपीट का आरोप, मां गिरफ्तार
CG Crime News: रायपुर के तरुण नगर में तीन बच्चों के साथ कथित मारपीट और उन्हें खाना नहीं देने का मामला सामने आया है। घटना में तीन साल का रोहित घायल हो गया, जिसके हाथ में फ्रैक्चर होने की जानकारी है। शिकायत के बाद पुलिस ने मां अन्नू देवी पासवान को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सौतेला पिता राजा दीप फरार बताया जा रहा है।
रायपुर संभाग
Arang Crime News: रायपुर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई 6 घंटे में अपहरण का पर्दाफाश, 15 लाख की फिरौती मांगने वाले आरोपी गिरफ्तार
Arang Crime News: आरंग में 8 वर्षीय बच्चे के अपहरण और 15 लाख रूपए की फिरौती मांगने के मामले का पुलिस ने 6 घंटे में खुलासा किया। पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और एक विधि से संघर्षरत बालक को हिरासत में लिया।
बिलासपुर
Crime News: तालापारा में युवती के चेहरे पर ब्लेड से हमला, डायलिसिस पीड़ित मासूम भाई का दबाया गला
Crime News: बिलासपुर के तालापारा स्थित संजय नगर में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवती और उसके परिवार पर मारपीट का आरोप लगा है। हमले में युवती के चेहरे और हाथ पर ब्लेड से चोट आई, जबकि बीच-बचाव करने आए परिजन भी घायल हुए। सिविल लाइन पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
कांकेर (उत्तर बस्तर)
Crime News: कांकेर की लौह खदान में आगजनी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार
Crime News: कांकेर के लोहत्तर थाना क्षेत्र स्थित पुष्प ब्लॉक लौह खदान में तीन गाड़ियों को आग लगाने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। न्यायालय ने सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
राष्ट्रीय
Crime News: बिहार के भोजपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग, रिटायर्ड कस्टम अधिकारी की गोली मारकर हत्या
Crime News: बिहार के भोजपुर जिले के आरा में रिटायर्ड कस्टम सुपरिंटेंडेंट और क्षत्रिय कल्याण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकुमार सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना नवादा थाना क्षेत्र के कनकपुरी इलाके में हुई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर हमलावरों की तलाश में जुटी है।
बिलासपुर
Crime News: तखतपुर में लगातार चोरी से दहशत, तीन दिन में दो दुकानों में वारदात
Crime News: बिलासपुर जिले के तखतपुर क्षेत्र में एक महीने के भीतर आधा दर्जन से अधिक चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। बीते तीन दिनों में दो किराना दुकानों को निशाना बनाया गया। लगातार हो रही वारदातों से व्यापारियों में चिंता है, जबकि कई मामलों में पुलिस की जांच जारी है।
महासमुंद
Chhattisgarh Crime News: चोरों ने गैरेज को बनाया निशाना, कॉपर तार और स्क्रैप पार
Chhattisgarh Crime News: जिले में स्थित मुरली मोटर्स में 12 और 13 अक्टूबर की दरमियानी रात चोरी की घटना सामने आई। अज्ञात चोर दुकान का ताला तोड़कर करीब 80 हजार रुपये मूल्य के 110 किलोग्राम कॉपर तार और दो बोरियों में रखा स्क्रैप तार ले गए। सीसीटीवी के तार भी कटे मिले। पटेवा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दुर्ग
Durg Crime News: 11 लाख रुपए का विवाद पड़ा भारी, CAF जवान को बंधक बनाकर कराए हस्ताक्षर
Durg Crime News: 11 लाख रुपए के लेन-देन विवाद में CAF जवान विजय शील को बंधक बनाकर मारपीट करने और जबरन स्टाम्प पेपर पर हस्ताक्षर कराने का आरोप लगा है। जवान ने मोबाइल से वरिष्ठ अधिकारियों को लाइव लोकेशन भेजी और मौका मिलते ही भागकर जंगल में अपनी जान बचाई। पुलिस ने महिला और उसके ड्राइवर को गिरफ्तार किया है।
सूरजपुर
Crime News: पुरानी रंजिश बनी हत्या की वजह, साले ने कुल्हाड़ी से किया जीजा पर हमला
Crime News: सरगुजा के ग्राम सोयदा में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति ने अपने जीजा पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से जीजा की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
अंबिकापुर (सरगुजा)
Crime News: अंबिकापुर में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, गार्ड को बंद कर प्लेस ऑफ सेफ्टी से भागे 6 बालक
Crime News: अंबिकापुर के प्लेस ऑफ सेफ्टी से 6 बालक गार्ड को कमरे में बंद कर और रसोइया पर गर्म खाना फेंककर फरार हो गए। इनमें से 2 को पकड़ लिया गया है, जबकि 4 की तलाश जारी है।