Wednesday, 04 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Woman Death Case: बाफना हाउस में युवती की मौत से मचा हड़कंप, न्याय की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग CG News: हाइवा में आग लगते ही मचा हड़कंप, ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान Mahadev Betting App: सौरभ चंद्राकर रायपुर कोर्ट में पेश, बढ़ेगी पूछताछ, हवाला नेटवर्क और रसूखदारों पर नजर Korba News: महुआ शराब जब्ती के दौरान आबकारी टीम से मारपीट, दो महिलाएं गिरफ्तार School News: परिसर में मासूम को फेंकने और झूठे केस में फंसाने की धमकी का वीडियो वायरल Road Accident: तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से युवक और युवती की मौत Woman Death Case: बाफना हाउस में युवती की मौत से मचा हड़कंप, न्याय की मांग को लेकर सड़क पर उतरे लोग CG News: हाइवा में आग लगते ही मचा हड़कंप, ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान Mahadev Betting App: सौरभ चंद्राकर रायपुर कोर्ट में पेश, बढ़ेगी पूछताछ, हवाला नेटवर्क और रसूखदारों पर नजर Korba News: महुआ शराब जब्ती के दौरान आबकारी टीम से मारपीट, दो महिलाएं गिरफ्तार School News: परिसर में मासूम को फेंकने और झूठे केस में फंसाने की धमकी का वीडियो वायरल Road Accident: तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से युवक और युवती की मौत
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › Satna News: अस्पताल परिसर से दिनदहाड़े बाइक चोरी,…
Satna hospital bike theft CCTV footage(Image Source: social media))
Satna hospital bike theft CCTV footage(Image Source: social media))
राष्ट्रीय

Satna News: अस्पताल परिसर से दिनदहाड़े बाइक चोरी, CCTV में कैद हुई नकाबपोश चोर की करतूत

Satna News: उचेहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर से बाइक चोरी की घटना सामने आई है। नकाबपोश चोर ने रेकी के बाद वारदात को अंजाम दिया, जिसकी पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।

स
प्रकाशित: 19 Sep 2026, 11:50 AM · अपडेट: 29 Oct 2026, 08:54 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
मध्य प्रदेश
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Satna News: उचेहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर से बाइक चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर में खड़ी एक होंडा बाइक को अज्ञात नकाबपोश चोर ने मौका पाकर चोरी कर लिया। चोरी की पूरी घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। 
अब पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, उचेहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में मरीजों, परिजनों और कर्मचारियों के वाहन रोजाना खड़े रहते हैं। इसी दौरान एक शातिर चोर ने अस्पताल परिसर में खड़ी बाइक को निशाना बनाया। 

पहले रेकी, फिर बाइक चोरी

आरोपी ने बड़ी सावधानी से वारदात को अंजाम दिया, ताकि किसी को उस पर शक न हो। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि नकाब पहने एक व्यक्ति अस्पताल परिसर में पहुंचता है। बाइक चोरी करने से पहले वह आसपास के माहौल पर नजर डालता है और कुछ समय तक परिसर में घूमकर मौका तलाशता है। इसके बाद जैसे ही उसे सही समय मिलता है, वह बाइक के पास पहुंचकर लॉक खोलता है और वाहन लेकर वहां से फरार हो जाता है। 

आरोपी की पहचान में जुटी पुलिस

बताया जा रहा है कि बाइक मालिक को जब अपना वाहन मौके पर नहीं मिला तो उसने इसकी जानकारी अस्पताल प्रबंधन और पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। दिनदहाड़े अस्पताल परिसर से बाइक चोरी की घटना सामने आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। 

जल्द खुलासे की उम्मीद

स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल जैसे सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए, ताकि मरीजों और उनके परिजनों के वाहनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी तक पहुंचने के लिए आसपास के क्षेत्रों में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही चोरी की इस वारदात का खुलासा किया जाएगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें