theft news: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र से चोरी की एक वारदात सामने आई है। ग्राम सालडबरी निवासी नरेंद्र कुमार साहू (38 वर्ष) के घर से अज्ञात चोरों ने सोने-चांदी के कीमती आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित नरेंद्र कुमार साहू पिता टिकेलाल साहू को 28 अगस्त 2026 को अपने घर में हुई इस चोरी का पता चला।
घर के अंदर से गायब हुए आभूषण
घर के अंदर रखे एक कंगन के डिब्बे में परिजनों ने सोने और चांदी के जेवरात सुरक्षित रखे थे। जब डिब्बा चेक किया गया, तो उसमें रखे आभूषण गायब मिले। चोरी गए सामानों में एक सोने की मराठी माला, दो सोने के गेहूं दाना (अनुमानित कीमत ₹12,010), एक चांदी का लॉकेट (कीमत ₹1,440), एक जोड़ी चांदी की पायल और एक जोड़ी बिछिया (कीमत ₹2,450) शामिल हैं। चोरी हुए कुल सामान की कुल कीमत 15,900 रुपये आंकी गई है।
मामले की शिकायत दर्ज
पीड़ित ने 9 सितंबर 2026 को बागबाहरा थाने पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। आवेदन के अवलोकन और प्राथमिक जांच के आधार पर बागबाहरा पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है और संदिग्धों पर नजर बनाए हुए है।पुलिस की सुरक्षा पर सवाल
आय दिन हो रही चोरियों से बागबाहरा के नागरिकों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। उनका कहना बागबाहरा में आम लोगों के घर सुरक्षित नहीं है। इन दिनों चोरी और लुट-पाट की घटना जैसे आम बात हो गई है, अभी हाल ही में ऐसे कई घटना सामने आई है, जिससे पुलिस प्रशासन की सुरक्षा प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए है।
