Friday, 27 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Elephant News: धान की महक से खिंचे आ रहे 73 हाथी, क्या इस बार भी केंद्रों में धावा बोलेंगे गजराज? प्रशासन ने बनाया यह गुप्त प्लान! Petrol Diesel Price Today: मध्य पूर्व में नई आग से भड़का कच्चा तेल, क्या हाथ से निकलने वाली है ईंधन की कीमतें? Mahadev Betting App: कौन है दिल्ली का वो वकील, जिसकी डायरियों में छिपा है 60 करोड़ का हिसाब? अब ग्लैमर वर्ल्ड की एंट्री! Crime News: बिना तलाक दूसरी शादी और प्रताड़ना के मामला, पति, सास-ससुर पर अपराध दर्ज Ganja Smuggling: दो कार्रवाइयों में 20.87 किलो गांजा जब्त, चार गिरफ्तार Elephant News: धान की महक से खिंचे आ रहे 73 हाथी, क्या इस बार भी केंद्रों में धावा बोलेंगे गजराज? प्रशासन ने बनाया यह गुप्त प्लान! Petrol Diesel Price Today: मध्य पूर्व में नई आग से भड़का कच्चा तेल, क्या हाथ से निकलने वाली है ईंधन की कीमतें? Mahadev Betting App: कौन है दिल्ली का वो वकील, जिसकी डायरियों में छिपा है 60 करोड़ का हिसाब? अब ग्लैमर वर्ल्ड की एंट्री! Crime News: बिना तलाक दूसरी शादी और प्रताड़ना के मामला, पति, सास-ससुर पर अपराध दर्ज Ganja Smuggling: दो कार्रवाइयों में 20.87 किलो गांजा जब्त, चार गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › खेल › Asian Champions Trophy: जापान को 4-0 से रौंदकर भारत ने हासि…
India defeated Japan 4-0(Image Source: Social Media)
India defeated Japan 4-0(Image Source: Social Media)
खेल

Asian Champions Trophy: जापान को 4-0 से रौंदकर भारत ने हासिल की वर्ल्ड रैंकिंग में चौथी पायदान

Asian Champions Trophy: भारतीय महिला हॉकी टीम ने जापान को 4-0 से हराकर वर्ल्ड रैंकिंग में चौथा स्थान हासिल किया। अब टीम की नजर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब पर है, जहां सेमीफाइनल में उसका मुकाबला मलेशिया से होगा।

य
प्रकाशित: 27 Nov 2026, 10:22 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
खेल डेस्क
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Asian Champions Trophy: भोपाल में आयोजित महिला हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 में भारतीय महिला टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। जापान को 4-0 से हराकर भारत ने न केवल टूर्नामेंट में अपना अजेय अभियान कायम रखा, बल्कि विश्व रैंकिंग में भी नया इतिहास रच दिया। भारतीय टीम अब वर्ल्ड रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। यह महिला हॉकी में भारत की अब तक की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। बुधवार को खेले गए मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने शुरू से ही जापान पर दबाव बनाए रखा। 
टीम की ओर से दीपिका ने शानदार खेल दिखाते हुए दो गोल किए। वहीं लालरेमसियामी और नेहा ने एक-एक गोल कर भारत की जीत को 4-0 से सुनिश्चित किया। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली, जहां उसका सामना मलेशिया से होगा।

24 घंटे में दो बार बदला रैंकिंग का इतिहास

भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी खास है, क्योंकि महज 24 घंटे के भीतर टीम ने अपनी सर्वश्रेष्ठ विश्व रैंकिंग में लगातार सुधार किया है। चीन को 6-2 से हराने के बाद भारत पहली बार पांचवें स्थान पर पहुंचा था। इसके अगले ही दिन जापान के खिलाफ जीत ने टीम को चौथे पायदान पर पहुंचा दिया। वहीं भारतीय पुरुष हॉकी टीम फिलहाल विश्व रैंकिंग में आठवें स्थान पर है।

हॉकी इंडिया ने टीम की उपलब्धि पर जताया गर्व

भारतीय महिला टीम की इस सफलता पर हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विश्व रैंकिंग में चौथा स्थान हासिल करना भारतीय हॉकी के लिए गर्व का क्षण है। खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और लगातार बेहतर प्रदर्शन के कारण टीम इस मुकाम तक पहुंची है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारतीय टीम इसी लय को बरकरार रखते हुए एक बार फिर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम करेगी।

इस साल भी शानदार रहा है भारतीय टीम का प्रदर्शन

भारतीय महिला हॉकी टीम की इस सफलता के पीछे पूरे साल का लगातार अच्छा प्रदर्शन रहा है। टीम ने इस साल एफआईएच नेशंस कप का खिताब अपने नाम किया। इसके अलावा एफआईएच हॉकी विश्व कप में पांचवां स्थान हासिल किया, जो 1974 के बाद विश्व कप में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारतीय टीम ने 44 साल के लंबे अंतराल के बाद एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर भी अपनी ताकत साबित की है।

लगातार तीसरी बार खिताब जीतने पर भारत की नजर

अब भारतीय महिला टीम एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में लगातार तीसरी और कुल चौथी बार खिताब जीतने से सिर्फ दो कदम दूर है। टूर्नामेंट में भारत ने अब तक मलेशिया, थाईलैंड, दक्षिण कोरिया, चीन और जापान को हराकर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 27 नवंबर को पहले सेमीफाइनल में भारत और मलेशिया आमने-सामने होंगे। दूसरे सेमीफाइनल में चीन का मुकाबला जापान से होगा। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 28 नवंबर को खेला जाएगा। अब भारतीय प्रशंसकों की निगाहें सेमीफाइनल और संभावित खिताबी मुकाबले पर टिकी हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें