India A vs Sri Lanka A: दोहा में खेले गए एशिया कप राइजिंग स्टार्स के पहले सेमीफाइनल में श्रीलंका ए ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडिया ए को 8 विकेट से हरा दिया। लसिथ क्रूसपुले और सिनेथ जयवर्धने की शतकीय पारियों ने भारतीय टीम की फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। 318 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने महज 41.3 ओवर में दो विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। सिनेथ जयवर्धने को उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में इंडिया ए के कप्तान तिलक वर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 317 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ए ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 318 रनों का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। इस हार के साथ ही इंडिया ए का टूर्नामेंट में सफर समाप्त हो गया।
अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने संभाली भारतीय पारी
पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया ए की ओर से अभिषेक शर्मा ने 63 गेंदों में 78 रन की तेजतर्रार पारी खेली। कप्तान तिलक वर्मा ने भी 66 गेंदों पर 53 रन बनाकर टीम को मजबूती दी। वहीं शाहबाज अहमद ने निचले क्रम में जिम्मेदारी संभालते हुए 48 गेंदों पर नाबाद 54 रन बनाए। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 27 गेंदों में 40 रन बनाकर उपयोगी योगदान दिया। इसके अलावा तनुष कोटियान ने 28 और विकेटकीपर कुमार कुशाग्र ने 21 रन बनाए। रिंकू सिंह 12, सूर्यांश शेडगे 10 रन बनाकर आउट हुए, जबकि हर्षित राणा अपना खाता भी नहीं खोल सके। श्रीलंका ए की गेंदबाजी में रविंदु फर्नांडो, जनिथ लियानागे और निपुण धनंजय ने अहम भूमिका निभाई। रविंदु और जनिथ ने दो-दो विकेट हासिल किए। निपुण धनंजय को भी दो सफलताएं मिलीं। गरुका संकेत और लाहिरू समराकून ने एक-एक विकेट लिया।
Sri Lanka 'A' crush India 'A' by 8 wickets with 51 balls remaining to march into the Asia Cup Rising Stars Final! What a chase in Qatar from the Lions! 🦁👏 #SLvIND #GoLions #SriLankaCricket #RisingStars https://t.co/lALVVW4jYN
— Sri Lanka Cricket 🇱🇰 (@OfficialSLC) November 26, 2026
Sri Lanka 'A' crush India 'A' by 8 wickets with 51 balls remaining to march into the Asia Cup Rising Stars Final! What a chase in Qatar from the Lions! 🦁👏 #SLvIND #GoLions #SriLankaCricket #RisingStars https://t.co/lALVVW4jYN
— Sri Lanka Cricket 🇱🇰 (@OfficialSLC) November 26, 2026जयवर्धने और क्रूसपुले की शतकीय पारियों ने पलटा मैच
318 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका ए को उसके दोनों सलामी बल्लेबाजों ने शानदार शुरुआत दिलाई। सिनेथ जयवर्धने और लसिथ क्रूसपुले ने भारतीय गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों से ही दबाव में रखा। जयवर्धने ने 70 गेंदों में 105 रन बनाए। उनकी पारी में आक्रामक बल्लेबाजी का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। दूसरी ओर लसिथ क्रूसपुले ने 107 गेंदों का सामना करते हुए 116 रन की पारी खेली। दोनों के बीच हुई बड़ी साझेदारी ने मैच का रुख पूरी तरह श्रीलंका के पक्ष में कर दिया। जयवर्धने को शाहबाज अहमद ने आउट किया, जबकि क्रूसपुले को हर्षित राणा ने पवेलियन भेजा। हालांकि, इन दो विकेटों के बाद भी भारतीय टीम वापसी नहीं कर सकी। निशान मधुशंका ने 56 गेंदों में नाबाद 58 रन बनाए, जबकि पवन रत्नायके ने महज 16 गेंदों पर नाबाद 31 रन ठोक दिए। दोनों बल्लेबाजों ने टीम को 41.3 ओवर में ही लक्ष्य तक पहुंचा दिया। भारत की ओर से शाहबाज अहमद और हर्षित राणा को एक-एक विकेट मिला।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
श्रीलंका ए: लसिथ क्रूसपुले, सिनेथ जयवर्धने, निशान मधुशंका (विकेटकीपर), पवन रत्नायके (कप्तान), निपुण धनंजय, जनिथ लियानागे, वानुजा साहन, विजयकांत वियास्कंथ, रविंदु फर्नांडो, लाहिरू समराकून और गरुका संकेत।
इंडिया ए: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, तनुष कोटियान, हर्ष दुबे, हर्षित राणा और अरशद खान।












