Thursday, 10 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
IRCTC: महाराष्ट्र एफडीए ने आईआरसीटीसी लिंक्ड रसोई और तीन इस्कॉन रेस्तरां के लाइसेंस किए निलंबित Gwalior Car Accident: 125 किमी/घंटा की रफ्तार से आ रही कार मकान में घुसी, एक की मौत और 3 गंभीर Gandhinagar building collapse: निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत का स्लैब ढहा, मलबे से 15 मजदूर निकाले गए, 12 अस्पताल में भर्ती CG Tehsildar Transfer: प्रशासनिक कसावट के तहत बड़ा फेरबदल, 57 तहसीलदार और नायब तहसीलदार बदले गए Korba Crime News: मकान बनाने के विवाद में पति ने डम्बल से सिर कुचलकर ली पत्नी की जान IRCTC: महाराष्ट्र एफडीए ने आईआरसीटीसी लिंक्ड रसोई और तीन इस्कॉन रेस्तरां के लाइसेंस किए निलंबित Gwalior Car Accident: 125 किमी/घंटा की रफ्तार से आ रही कार मकान में घुसी, एक की मौत और 3 गंभीर Gandhinagar building collapse: निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत का स्लैब ढहा, मलबे से 15 मजदूर निकाले गए, 12 अस्पताल में भर्ती CG Tehsildar Transfer: प्रशासनिक कसावट के तहत बड़ा फेरबदल, 57 तहसीलदार और नायब तहसीलदार बदले गए Korba Crime News: मकान बनाने के विवाद में पति ने डम्बल से सिर कुचलकर ली पत्नी की जान
W 𝕏 f
होम क्रिकेट India vs Afghanistan T20 Series: हर्षित राणा फिर …
Harshit Rana injury update(Image Source: Social Media)
Harshit Rana injury update(Image Source: Social Media)
क्रिकेट Featured

India vs Afghanistan T20 Series: हर्षित राणा फिर चोटिल, अफगानिस्तान सीरीज से बाहर होने का खतरा

India vs Afghanistan T20 Series: भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज हर्षित राणा रिटर्न टू प्ले प्रोटोकॉल के तहत हुए मैच सिमुलेशन के दौरान फिर चोटिल हो गए हैं। उनकी चोट गंभीर बताई जा रही है और अफगानिस्तान सीरीज के साथ एशियन गेम्स में उनके खेलने पर भी संशय बना हुआ है।

कीर्तिमान डेस्क | यशोदा साहू
10 Sep 2026, 09:58 AM
खेल डेस्क
India vs Afghanistan T20 Series: 13 सितंबर से शुरू होने वाली टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। लंबे समय बाद वापसी की तैयारी कर रहे तेज गेंदबाज हर्षित राणा एक बार फिर चोटिल हो गए हैं। उनकी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी अब और लंबी हो सकती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार को बेंगलुरु में 'रिटर्न टू प्ले' (RTP) प्रोटोकॉल के तहत आयोजित मैच सिमुलेशन के दौरान हर्षित राणा को चोट लगी। The Times of India की रिपोर्ट के अनुसार, उनकी चोट गंभीर बताई जा रही है और मेडिकल टीम उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

हर्षित राणा वापसी पर संकट
अफगानिस्तान सीरीज और एशियन गेम्स से हो सकते हैं बाहर

हर्षित राणा को अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के अलावा एशियन गेम्स के लिए भी भारतीय टीम में शामिल किया गया था। हालांकि, अब उनकी चोट को देखते हुए दोनों ही टूर्नामेंट में उनके खेलने पर संशय पैदा हो गया है। यह पहली बार नहीं है जब हर्षित चोट के कारण मैदान से दूर हुए हैं। वह इस साल की शुरुआत से ही फिटनेस समस्याओं से जूझ रहे हैं। टी20 विश्व कप के अभ्यास मुकाबले के दौरान उनके घुटने में चोट लगी थी, जिसके चलते वह टूर्नामेंट के साथ-साथ आईपीएल में भी हिस्सा नहीं ले सके थे। वापसी के बाद इंग्लैंड दौरे पर टी20 सीरीज के दौरान उन्हें हैमस्ट्रिंग इंजरी का सामना करना पड़ा था। अब दोबारा चोटिल होने से भारतीय टीम की योजनाओं को झटका लग सकता है।

टीम इंडिया की बढ़ी चिंता

हर्षित राणा को भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए तेज गेंदबाजों में गिना जाता है। उनकी रफ्तार और आक्रामक गेंदबाजी को देखते हुए टीम मैनेजमेंट ने उन्हें लगातार मौके दिए हैं। लेकिन बार-बार चोटिल होने से उनकी लय और वापसी की राह प्रभावित हो रही है। अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले भारतीय टीम को अब उनके विकल्प पर विचार करना पड़ सकता है। हालांकि, हर्षित की चोट को लेकर बीसीसीआई की ओर से आधिकारिक अपडेट का इंतजार है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें