Wednesday, 09 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Sagar Poisonous Liquor Case: मौतों के आंकड़ों पर उलझा तंत्र, सरकार, प्रशासन और विपक्ष के दावों में भारी अंतर CG Education Department: प्रमोशन अटका, अफसरों की कमी बढ़ी, प्राचार्यों को मिल रही संयुक्त संचालक की कुर्सी, उठे सवाल Rewa News: संजय गांधी अस्पताल को लेकर कांग्रेस का बड़ा हमला, विधायक के बयान से मचा हड़कंप Uber-Rapido License Suspension: चंडीगढ़ में ऐप कैब सेवाओं पर बड़ा एक्शन, लाइसेंस 6 महीने के लिए निलंबित GMC doctors strike: इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन, बातचीत के बाद भी नहीं बनी सहमति, अब मैदान में उतरे सीनियर रेजिडेंट्स CG School Education: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 प्राचार्यों और अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी सूची Sagar Poisonous Liquor Case: मौतों के आंकड़ों पर उलझा तंत्र, सरकार, प्रशासन और विपक्ष के दावों में भारी अंतर CG Education Department: प्रमोशन अटका, अफसरों की कमी बढ़ी, प्राचार्यों को मिल रही संयुक्त संचालक की कुर्सी, उठे सवाल Rewa News: संजय गांधी अस्पताल को लेकर कांग्रेस का बड़ा हमला, विधायक के बयान से मचा हड़कंप Uber-Rapido License Suspension: चंडीगढ़ में ऐप कैब सेवाओं पर बड़ा एक्शन, लाइसेंस 6 महीने के लिए निलंबित GMC doctors strike: इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन, बातचीत के बाद भी नहीं बनी सहमति, अब मैदान में उतरे सीनियर रेजिडेंट्स CG School Education: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 प्राचार्यों और अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी सूची
W 𝕏 f
होम क्रिकेट Womens Asia Cup: भारत के सामने बांग्लादेश की चुनौ…
India-Bangladesh semi-final clash confirmed(Image Source: Social Media)
India-Bangladesh semi-final clash confirmed(Image Source: Social Media)
क्रिकेट Featured

Womens Asia Cup: भारत के सामने बांग्लादेश की चुनौती, सेमीफाइनल मुकाबला 10 सितंबर को

Womens Asia Cup: बांग्लादेश ने यूएई को 34 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अब 10 सितंबर को दुबई में उसका सामना भारत से होगा। दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान और श्रीलंका आमने-सामने होंगे। भारत ग्रुप चरण में तीनों मैच जीतकर शानदार फॉर्म में है।

कीर्तिमान डेस्क | यशोदा साहू
09 Sep 2026, 10:21 AM
दुबई

Womens Asia Cup: बांग्लादेश ने मंगलवार को दुबई में खेले गए मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 34 रन से हराकर महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। इस जीत के साथ अब सेमीफाइनल की तस्वीर भी साफ हो गई है। पहले सेमीफाइनल में भारत का सामना बांग्लादेश से होगा, जबकि दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान और श्रीलंका आमने-सामने होंगे।

बांग्लादेश के लिए यह जीत इसलिए भी अहम रही, क्योंकि टीम को इससे पहले श्रीलंका के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। यूएई के खिलाफ जीत ने उसे वापसी का मौका दिया और टीम ने सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया। ग्रुप ए में भारत ने शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि ग्रुप बी में श्रीलंका पहले स्थान पर रहा।

10 सितंबर को भारत-बांग्लादेश सेमीफाइनल

भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला गुरुवार, 10 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान और श्रीलंका की भिड़ंत शुक्रवार, 11 सितंबर को इसी मैदान पर होगी। यह मुकाबला भी रात 8 बजे से खेला जाएगा। यूएई ने टॉस जीतकर बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी के लिए उतारा। बांग्लादेश की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही और टीम लगातार विकेट गंवाती चली गई। एक समय 55 रन के स्कोर पर उसके छह विकेट गिर चुके थे। इसके बाद शर्मिन अख्तर और नाहिदा अख्तर ने पारी को संभाला। शर्मिन ने 31 गेंदों पर 38 रन बनाए और टीम की ओर से सबसे बड़ी पारी खेली। कप्तान निगार सुल्ताना ने 28 गेंदों में 23 रन का योगदान दिया। नाहिदा ने मुश्किल समय में 16 रन की उपयोगी पारी खेली। उन्होंने शर्मिन के साथ सातवें विकेट के लिए 42 रन की साझेदारी कर टीम को 100 रन के पार पहुंचाया। बांग्लादेश ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 103 रन बनाए।

महिला एशिया कप सेमीफाइनल में भारत-बांग्लादेश
गेंदबाजों ने यूएई को लक्ष्य तक नहीं पहुंचने दिया

104 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएई की टीम बांग्लादेश के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से उसकी रन गति पर भी असर पड़ा। मेजबान टीम 20 ओवर में नौ विकेट खोकर सिर्फ 69 रन बना सकी और बांग्लादेश ने 34 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया। नाहिदा अख्तर ने गेंद से भी प्रभाव छोड़ा और चार ओवर में 18 रन देकर दो विकेट हासिल किए। मारूफा अख्तर ने नौ रन देकर दो विकेट लिए, जबकि रबेया खान ने तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। यूएई की ओर से कोट्टे सुरक्षा सबसे सफल गेंदबाज रहीं, जिन्होंने चार ओवर में 11 रन देकर तीन विकेट लिए।

भारत के खिलाफ बांग्लादेश की राह आसान नहीं

अब बांग्लादेश के सामने सेमीफाइनल में भारत की चुनौती होगी। भारतीय टीम ग्रुप चरण में अपने तीनों मुकाबले जीतकर शानदार लय में है। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ भी दमदार प्रदर्शन किया था और पाकिस्तानी टीम को महज 55 रन पर समेटने के बाद सात विकेट से मुकाबला जीता था। भारतीय टीम की बल्लेबाजी में स्मृति मंधाना शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने हांगकांग के खिलाफ 64 गेंदों पर 124 रन की विस्फोटक पारी खेली थी। इस प्रदर्शन के बाद उन्होंने महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज बनने की उपलब्धि भी हासिल की।

दीप्ति-शेफाली के रिकॉर्ड से मजबूत टीम इंडिया

गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा ने भी बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उन्होंने थाईलैंड की थिपाचा पुत्थावोंग को पीछे छोड़कर महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बनने की उपलब्धि हासिल की। वहीं, शेफाली वर्मा महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 3000 रन पूरे करने वाली सबसे कम उम्र की और सबसे तेज खिलाड़ियों में शामिल हो गई हैं। दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान के सामने श्रीलंका की चुनौती होगी। पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रन से हराकर अंतिम चार में जगह बनाई है। दूसरी ओर, श्रीलंका अब तक टूर्नामेंट में अजेय है और वह मौजूदा चैंपियन भी है। श्रीलंका ने ग्रुप चरण में बांग्लादेश को चार विकेट से हराया था।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें