IND vs NZ T20: संजू सैमसन और नमन धीर का धमाका, भारत ने जीता पहला टी20
IND vs NZ T20: पहले टी20 मुकाबले में 4 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। 226 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए संजू सैमसन ने 67 रन और नमन धीर ने नाबाद 42 रन की तूफानी पारी खेली। भारत ने 19.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर शानदार जीत दर्ज की।
प्रकाशित: 23 Oct 2026, 10:10 AM· 4 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
IND vs NZ T20: न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 4 विकेट से शानदार जीत दर्ज की, 226 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 19.4 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 230 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।
भारत की जीत में के हीरो ओपनर संजू सैमसन और श्रेयस अय्यर रहे, जिन्होंने इतने बड़े टारगेट को बौना साबित कर दिया। वही आखिरी ओवर्स में नमन धीर ने इस मैच को शानदार अंदाज में खत्म किया।
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने दी तेज शुरुआत
न्यूजीलैंड के 226 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने तुफानी शुरुआत दिलाई। संजू सैमसन ने 33 गेंदों में 8 चौके और 4 छक्कों की मदद से 67 रनों की शानदार पारी खेली,जबकि उनके जोड़ीदार अभिषेक शर्मा ने केवल 12 गेंदों में 29 रन ठोक दिए। उनकी पारी में 2 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। मध्यक्रम में कप्तान श्रेयस अय्यर ने 28 गेंदों में 42 रन बनाकर पारी को संभाले रखा, हालांकि तिलक वर्मा 6 रन और ईशान किशन केवल 1 रन बनाकर आउट हो गए।
भारत की न्यूजीलैंड पर शानदार जीतनमन धीर ने आखिरी ओवरों में पलटा मैच
मैच के अंतिम क्षणों में नमन धीर ने 280.00 के स्ट्राइक रेट से ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 15 गेंदों में नाबाद 42 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 2 छक्के निकले। दूसरी ओर, अक्षर पटेल ने 14 गेंदों में 24 रन बनाकर नमन धीर का अच्छा साथ दिया। भरतीय टीम ने 19.4 ओवर में ही 6 विकेट खोकर 230 रन बना लिए और इस रोमांचक मुकाबले को अपने नाम कर लिया। न्यूजीलैंड की ओर से माइकल ब्रेसवेल और मिचेल सेंटनर ने 2-2 विकेट लिए, लेकिन भारतीय बल्लेबाजों की तेज रन गति पर लगाम लगाने में वे सफल नहीं हो सके।
ग्लेन फिलिप्स की तूफानी पारी से न्यूजीलैंड ने बनाए 225 रन
इससे पहले मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 4 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 225 रन लगाए हैं। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड टीम को टिम सीफर्ट और फिन एलन ने बेहतरीन शुरुआत दी। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 49 रन जोड़े। सीफर्ट 17 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुए।
ग्लेन फिलिप्स ने 40 गेंदों में बनाए नाबाद 82 रन
न्यूजीलैंड की पारी के दौरान ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने तेजी से रन बनाते हुए भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बढ़ाया। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए महज 32 गेंदों में 73 रन की साझेदारी हुई। बेवन जैकब्स ने 16 गेंदों में 31 रन बनाए। उनकी पारी में 3 छक्के शामिल रहे, लेकिन वह रन आउट होकर पवेलियन लौट गए। दूसरे छोर पर ग्लेन फिलिप्स ने शानदार बल्लेबाजी जारी रखी। उन्होंने 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और 40 गेंदों में नाबाद 82 रन बनाए। उनकी पारी में 8 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। फिलिप्स की आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने 225 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। माइकल ब्रेसवेल 7 रन बनाकर नाबाद रहे।
भारतीय गेंदबाजों के लिए मुश्किल रहा मुकाबला
अपनी इस पारी में फिलिप्स ने 205 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 8 चौके और 3 छक्के लगाए। वहीं, माइकल ब्रेसवेल 7 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह, मयंक यादव और अक्षर पटेल ने एक-एक विकेट निकाले। हालांकि, सभी भारतीय गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए। चार साल बाद टीम में लौटे भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में 49 रन खर्च किए, जबकि अर्शदीप ने भी 45 रन दिए। अक्षर पटेल ने 4 ओवर में 51 रन दिए, जबकि नीतीश कुमार रेड्डी ने बिना कोई विकेट चटकाए 40 रन खर्च किए।