Friday, 09 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Noida Traffic Diversion: दिल्ली-नोएडा एक्सप्रेसवे पर निकलने से पहले पढ़ें यह खबर, कांशीराम परिनिर्वाण दिवस पर आज कई रूट डायवर्ट, जानें वैकल्पिक रास्ते Dhamtari News: धर्मांतरण के दबाव से युवक की मौत मामले में बड़ा फैसला, पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा Mobile Snatching: पत्नी संग टहल रहे कारोबारी से सरेराह मोबाइल छीना, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस Gujarat News: रीवा के दो युवकों को 8 दिन बंधक बनाकर लोहे की रॉड से पीटा, पुलिस ने कराया आजाद Sukma Blast: एक्सपायर्ड विस्फोटक नष्ट करते समय हुआ हादसा, CRPF के 4 जवान जख्मी, 2 की हालत नाजुक Ganja Smuggling: एनएच पर दो अलग-अलग जगहों से करीब 3 करोड़ का गांजा जब्त, 4 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार Noida Traffic Diversion: दिल्ली-नोएडा एक्सप्रेसवे पर निकलने से पहले पढ़ें यह खबर, कांशीराम परिनिर्वाण दिवस पर आज कई रूट डायवर्ट, जानें वैकल्पिक रास्ते Dhamtari News: धर्मांतरण के दबाव से युवक की मौत मामले में बड़ा फैसला, पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा Mobile Snatching: पत्नी संग टहल रहे कारोबारी से सरेराह मोबाइल छीना, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस Gujarat News: रीवा के दो युवकों को 8 दिन बंधक बनाकर लोहे की रॉड से पीटा, पुलिस ने कराया आजाद Sukma Blast: एक्सपायर्ड विस्फोटक नष्ट करते समय हुआ हादसा, CRPF के 4 जवान जख्मी, 2 की हालत नाजुक Ganja Smuggling: एनएच पर दो अलग-अलग जगहों से करीब 3 करोड़ का गांजा जब्त, 4 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › क्रिकेट › IND vs NZ T20: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को लगा दोहर…
Two New Zealand players ruled out due to injury  (Image Source: Keertiman Media)
Two New Zealand players ruled out due to injury (Image Source: Keertiman Media)
क्रिकेट Featured

IND vs NZ T20: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को लगा दोहरा झटका, भारत के खिलाफ T20 सीरीज से पहले दो स्टार खिलाड़ी चोटिल, रिप्लेसमेंट का ऐलान

IND vs NZ T20: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है। मार्क चैपमैन और जैक फाउल्क्स चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह जोश क्लार्कसन और ब्लेयर टिकनर को टीम में शामिल किया गया है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 09 Oct 2026, 10:14 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
खेल डेस्क
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
IND vs NZ T20: भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी घमासान के ठीक बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड का रुख करेगी। 22 अक्टूबर से कीवी सरजमीं पर 5 मैचों की रोमांचक T20 सीरीज का आगाज होना है। हालांकि, मैदान पर गेंद फेंके जाने से पहले ही मेजबान न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार बल्लेबाज मार्क चैपमैन और युवा तेज गेंदबाज जैक फाउल्क्स चोट के कारण पूरी T20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। कीवी टीम के लिए मध्यक्रम में तेजी से रन बनाने वाले मार्क चैपमैन का बाहर होना काफी नुकसानदेह माना जा रहा है।

यूरोपियन लीग में चैपमैन तो प्रैक्टिस सेशन में फाउल्क्स हुए चोटिल 

चोटों के विवरण के मुताबिक, मार्क चैपमैन को यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग के दौरान बाएं पैर की हैमस्ट्रिंग में समस्या आई थी। डॉक्टर और मेडिकल टीम की सलाह के बाद उन्हें T20 सीरीज से आराम दिया गया है। हालांकि, राहत की बात यह है कि भारत के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज तक उनके फिट होकर लौटने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है। दूसरी ओर, 24 वर्षीय युवा तेज गेंदबाज जैक फाउल्क्स कैंटरबरी में प्रैक्टिस सेशन के दौरान चोटिल हो गए। नेट प्रैक्टिस करते समय उनके दाएं पैर के हिप फ्लेक्सर में खिंचाव आ गया। अब तक 22 T20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 22 विकेट ले चुके फाउल्क्स मैदान में कब वापसी करेंगे, इस पर फिलहाल न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने कोई आधिकारिक समय सीमा जारी नहीं की है।

जोश क्लार्कसन और ब्लेयर टिकनर को मिली टीम में जगह 

दो अहम खिलाड़ियों के चोटिल होने के तुरंत बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट ने उनके विकल्पों (Replacements) की घोषणा कर दी है। ऑलराउंडर जोश क्लार्कसन और अनुभवी तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर को मुख्य टीम में शामिल किया गया है।

टीम में हुए अचानक बदलाव पर न्यूजीलैंड के मुख्य कोच रॉब वाल्टर ने बयान जारी करते हुए कहा:

"मार्क और जैक का इस अहम सीरीज से ठीक पहले चोटिल होना दुखद है। मैं उम्मीद करता हूं कि दोनों जल्द रिकवर करेंगे। हालांकि, जोश और ब्लेयर जैसे अनुभवी खिलाड़ियों का टीम के साथ जुड़ना हमारे लिए बेहद सकारात्मक पहलू है। दोनों खिलाड़ी भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ मैदान में उतरने के लिए काफी उत्साहित हैं।"

न्यूजीलैंड टीम
भारत vs न्यूजीलैंड T20 सीरीज का पूरा शेड्यूल

मिचेल सैंटनर की कप्तानी में उतर रही न्यूजीलैंड टीम इस बार भारतीय टीम से टी20 विश्व कप की हार का हिसाब चुकता करने के इरादे से मैदान पर होगी। इस हाई-वोल्टेज T20 सीरीज के मैचों की तारीखें और स्थान नीचे अनुसार हैं:

  • पहला T20: 22 अक्टूबर — क्राइस्टचर्च

  • दूसरा T20: क्राइस्टचर्च

  • तीसरा T20: 27 अक्टूबर — वेलिंग्टन

  • चौथा T20: 30 अक्टूबर — ऑकलैंड

  • पांचवां T20: 1 नवंबर — हैमिल्टन

T20 सीरीज खत्म होने के तुरंत बाद 4 नवंबर से 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जिसके बाद 19 नवंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होगी।

भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड की अपडेटेड T20 टीम

मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, जोश क्लार्कसन, देवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, बेवोन जैकब्स, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम साइफर्ट, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें