Thursday, 22 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Rajnandgaon News: गौरीनगर में गायों के सिर मिलने के मामले में प्रशासन सख्त, आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर Crime News: चाकू बाजी से युवक की मौत, साथी घायल, आरोपी हुआ फरार CJP News: तिहाड़ से छूटे आशुतोष और सौरभ की बढ़ीं मुश्किलें, अब क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ Taj Hotel death: रायपुर के बिजनेसमैन दीपक मित्तल की चंडीगढ़ के ताज होटल में संदिग्ध हालात में मौत, कमरे में मिली थीं शराब और दवाइयां robbery case: रायगढ़ में चाकू की नोक पर ट्रेलर चालक से लूट, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार Rajnandgaon News: गौरीनगर में गायों के सिर मिलने के मामले में प्रशासन सख्त, आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर Crime News: चाकू बाजी से युवक की मौत, साथी घायल, आरोपी हुआ फरार CJP News: तिहाड़ से छूटे आशुतोष और सौरभ की बढ़ीं मुश्किलें, अब क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ Taj Hotel death: रायपुर के बिजनेसमैन दीपक मित्तल की चंडीगढ़ के ताज होटल में संदिग्ध हालात में मौत, कमरे में मिली थीं शराब और दवाइयां robbery case: रायगढ़ में चाकू की नोक पर ट्रेलर चालक से लूट, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › खेल › Asian Para Games 2026: भारत का विजयी अभियान जारी,…
Asian Para Games 2026 Indian Gold Medal Winners(Image Source: Social Media)
Asian Para Games 2026 Indian Gold Medal Winners(Image Source: Social Media)
खेल Featured

Asian Para Games 2026: भारत का विजयी अभियान जारी, सुवर्णा राज और शीतल -टोमन की जोड़ी ने जीता स्वर्ण

Asian Para Games 2026: चौथे दिन भारत ने शानदार प्रदर्शन किया। सुवर्णा राज और शीतल देवी-टोमन कुमार की जोड़ी ने गोल्ड मेडल जीते, जबकि स्वाति ने सिल्वर और भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों ने कांस्य पदक हासिल किए।

य
प्रकाशित: 22 Oct 2026, 12:29 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
खेल डेस्क
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Asian Para Games 2026: चौथे दिन भारत की शुरूआत में भारत के लिए स्वाति ने जहां आर्चरी में सिल्वर मेडल हासिल किया ताे वहीं दिन का पहला गोल्ड मेडल सुवर्णा राज ने डिस्कस थ्रो में जीता। ये भारत का इस इवेंट में 15वां गोल्ड मेडल रहा। भारत को दिन का दूसरा गोल्ड मेडल शीतल देवी और टोमन कुमार ने पैरा कंपाउंड मिक्स्ड टीम फाइनल में दिलाया और ये ओवरऑल भारत का 16वां गोल्ड मेडल भी रहा।

सुवर्णा राज ने डिस्कस थ्रो में जीता गोल्ड

भारत की महिला एथलीट सुवर्णा राज ने डिस्कस थ्रो F54 फाइनल में दमदार प्रदर्शन करते हुए सोना हासिल की। उन्होंने 15.66 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ ये उपलब्धि हासिल की। इस स्पर्धा में ईरान की शहला हदीद ने 15.45 मीटर के थ्रो के साथ सिल्वर मेडल जीता, जबकि वियतनाम की गुयेन थी न्गोक थुई 14.65 मीटर के प्रदर्शन के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफल रहीं।

शीतल देवी और टोमन कुमार ने जीता गोल्ड मेडल

भारतीय तीरंदाज शीतल देवी और टोमन कुमार ने पैरा कंपाउंड मिक्स्ड टीम फाइनल में  इंडोनेशिया के थियोडोरा ऑडी आयुडिया फेरेली और केन स्वागुमिलंग को हराकर गाेल्ड मेडल जीता। इससे पहले शीतल और टोमन ने चीनी ताइपे के युन-ह्सिएन ली और ज्युन-काली यांग को 142-141 से हराकर पैरा कंपाउंड मिक्स्ड टीम गोल्ड मेडल मैंच के लिए क्वालीफाई किया था। भारत का ये पैरा कांपाउंड मिक्स्ड आर्चरी प्रतियोगिता में पहला गोल्ड मेडल रहा। 

स्वाति को सिल्वर मेडल से करना पड़ा संतोष

भारतीय महिला तीरंदाज स्वाति ने भी शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन वह गोल्ड मेडल जीतने से चूक गईं। महिला W1 व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा के फाइनल में उनका मुकाबला चीन की चेन मेंगकान से हुआ। स्वाति ने मुकाबले में 4-2 की बढ़त बनाई थी, लेकिन इसके बाद चीनी खिलाड़ी ने वापसी करते हुए 6-4 से जीत दर्ज कर ली। इस हार के बावजूद स्वाति ने सिल्वर मेडल हासिल कर भारत के पदकों की संख्या में योगदान दिया।

बैडमिंटन में भारतीय खिलाड़ियों ने जीते कांस्य पदक

एशियन पैरा गेम्स 2026 के चौथे दिन बैडमिंटन में भी भारतीय खिलाड़ियों ने कई पदक अपने नाम किए।      
  • कृष्णा नागर और नित्या सुमति सिवन: भारतीय जोड़ी ने मिक्स्ड डबल्स SH6 स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीता। सेमीफाइनल में उन्हें इंडोनेशिया की रीना मार्लिना और सुभान से 14-21, 18-21 से हार मिली।
  • मनीषा रामदास और प्रमोद भगत: इस जोड़ी ने मिक्स्ड डबल्स SL3-SU5 में कांस्य पदक हासिल किया। सेमीफाइनल में उन्हें इंडोनेशिया की लीनी रात्री ओक्टिला और हिकमत रमदानी ने 16-21, 21-13, 21-17 से हराया।
  • संजना कुमारी: महिला एकल SL3 स्पर्धा में संजना ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर भारत के खाते में एक और पदक जोड़ा।

सुहास यतिराज और अभिजीत सखुजा ने जीता ब्रॉन्ज

पुरुष एकल SL4 बैडमिंटन स्पर्धा में सुहास यतिराज और अभिजीत सखुजा ने कांस्य पदक हासिल किया। सुहास यतिराज को सेमीफाइनल में इंडोनेशिया के फ्रेडी सेतियावान के खिलाफ 21-23, 21-8, 15-21 से हार का सामना करना पड़ा। वहीं, अभिजीत सखुजा को सेमीफाइनल में भारत के ही नवीन शिवकुमार ने हराया। सेमीफाइनल में हार के बावजूद दोनों भारतीय खिलाड़ियों ने कांस्य पदक अपने नाम किए।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें