Thursday, 22 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम › क्रिकेट › India vs New Zealand: आज पहला टी-20, ईशान किशन तो…
The first T20 match between India and New Zealand(Image Source: Social Media)
The first T20 match between India and New Zealand(Image Source: Social Media)
क्रिकेट Featured

India vs New Zealand: आज पहला टी-20, ईशान किशन तोड़ सकते हैं सूर्यकुमार का रिकॉर्ड

India vs New Zealand: पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला आज गुरूवार को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा। भारतीय ओपनर ईशान किशन के पास सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है। वहीं, टीम इंडिया जीत के साथ सीरीज का आगाज करना चाहेगी।

य
प्रकाशित: 22 Oct 2026, 11:12 AM · 4 मिनट पढ़ने का समय
खेल डेस्क
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
India vs New Zealand: पांच टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज गुरूवार को खेला जाएगा। क्राइस्टचर्च में खेले जाने वाले इस मैच में भारतीय टीम जीत के साथ सीरीज की शुरुआत करना चाहेगी। मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा। भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन के पास सूर्याकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा। वे 7 रन बनाते ही भारत के लिए एक साल में सबसे ज्यादा टी-20 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।
दोनों टीमें आखिरी बार टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में आमने-सामने आई थीं। अहमदाबाद में खेले गए उस मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता था। अब न्यूजीलैंड की धरती पर होने वाली इस सीरीज में भारतीय टीम एक बार फिर अपना दबदबा कायम करना चाहेगी।

टी-20 मुकाबलों में भारत का रिकॉर्ड बेहतर

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 31 टी-20 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारत ने 19 मैचों में जीते है, जबकि न्यूजीलैंड को 11 में जीत मिली। एक मैच टाई रहा है। जनवरी 2020 से दोनों टीमों के बीच 20 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 16 मैच भारत ने जीते हैं। इन आंकड़ों के आधार पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी नजर आता है। हालांकि, न्यूजीलैंड को उसके घरेलू मैदान पर हराना भारतीय खिलाड़ियों के लिए आसान चुनौती नहीं होगी।

ईशान किशन के पास बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका
ईशान ने इस साल 1158 रन बनाए

ईशान किशन इस साल टी-20 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने 2026 में अब तक 34 मैचों में 1,158 रन बनाए हैं। सात रन और बनाते ही वह एक कैलेंडर वर्ष में भारत के लिए सर्वाधिक टी-20 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं। फिलहाल इस मामले में सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड उनके निशाने पर है। ईशान ने इसी साल जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाया था।  गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह भारत के लिए इस साल सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने 27 मैचों में 35 विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं, करीब चार साल बाद टीम में वापसी कर रहे भुवनेश्वर कुमार पर भी सभी की नजरें रहेंगी। जसप्रीत बुमराह की गैरमौजूदगी में भुवनेश्वर भारतीय गेंदबाजी आक्रमण की अहम जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।

सइफर्ट और फिन एलन पर न्यूजीलैंड की उम्मीदें

न्यूजीलैंड की टीम को अपने सलामी बल्लेबाज टिम सइफर्ट से काफी उम्मीदें होंगी। उन्होंने इस साल 13 मैचों में 429 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 165.63 रहा है। दूसरे ओपनर फिन एलन भी भारतीय टीम के लिए चुनौती बन सकते हैं। घरेलू मैदान पर उनका औसत 35.68 और स्ट्राइक रेट 184.21 रहा है। आक्रामक बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले एलन न्यूजीलैंड को तेज शुरुआत दिलाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। गेंदबाजी में मैट हेनरी टीम के प्रमुख हथियार होंगे। उन्होंने इस साल 12 मैचों में 13 विकेट लिए हैं। उनके अलावा लॉकी फर्ग्यूसन और काइल जैमीसन की तेज गेंदबाजी भारतीय बल्लेबाजों की परीक्षा ले सकती है।

विदेशी मैदान पर सीरीज जीतने की चुनौती

सूर्यकुमार यादव की जगह कप्तान बने श्रेयस अय्यर की भारतीय टीम को शुरुआती 2 सीरीज में हार मिली। टीम को आयरलैंड में 2-0 और इंग्लैंड में 4-0 से शिकस्त मिली। इसके बाद भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे दौरे पर 3-0 से सीरीज जीतकर वापसी की और एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल भी हासिल किया। हालांकि, घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज 2-2 से बराबर रही। ऐसे में न्यूजीलैंड दौरा कप्तान श्रेयस अय्यर के लिए विदेशी जमीन पर टीम की क्षमता साबित करने का एक और मौका होगा।

हेगले ओवल की पिच पर तेज गेंदबाजों को मिल सकती है मदद

क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में शुरुआती सीजन की परिस्थितियों के चलते तेज गेंदबाजों को फायदा मिलने की संभावना है। यहां की परिस्थितियां नई गेंद से स्विंग और सीम मूवमेंट में मदद कर सकती हैं। मुकाबला स्थानीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा। इस दौरान तापमान कम रहने की उम्मीद है और रात में ओस भी अहम भूमिका निभा सकती है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला ले सकती है। हालांकि, पिच और मौसम की वास्तविक स्थिति के आधार पर रणनीति में बदलाव संभव है।

भारत और न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग-11

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव/वरुण चक्रवर्ती और अर्शदीप सिंह।
न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, टिम सइफर्ट (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, माइकल ब्रेसवेल, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें