Monday, 19 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur Tyre Factory Fire: उरला औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप, टार रिसाव की आशंका CJP News: सौरभ दास और आशुतोष रांका की रिहाई अटकी, अब भी तिहाड़ में बंद Tiger Shroff Attack Case: मुंबई पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, कोटा रेलवे स्टेशन और बॉर्डर से 4 संदिग्ध दबोचे गए UP Politics: कन्नौज बैठक में खाली कुर्सियां देख भड़के अखिलेश, पूरी जिला कार्यकारिणी भंग Bhilai Steel Plant: अडानी समूह के टेकओवर की खबरों को प्रबंधन ने बताया भ्रामक, राजनीतिक बयानबाजी तेज Raipur Hospital Fire: स्वास्तिक नर्सिंग होम के ऑपरेशन थिएटर में AC ब्लास्ट, मची अफ़रा-तफ़री, 12 मरीज सुरक्षित शिफ्ट Raipur Tyre Factory Fire: उरला औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप, टार रिसाव की आशंका CJP News: सौरभ दास और आशुतोष रांका की रिहाई अटकी, अब भी तिहाड़ में बंद Tiger Shroff Attack Case: मुंबई पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, कोटा रेलवे स्टेशन और बॉर्डर से 4 संदिग्ध दबोचे गए UP Politics: कन्नौज बैठक में खाली कुर्सियां देख भड़के अखिलेश, पूरी जिला कार्यकारिणी भंग Bhilai Steel Plant: अडानी समूह के टेकओवर की खबरों को प्रबंधन ने बताया भ्रामक, राजनीतिक बयानबाजी तेज Raipur Hospital Fire: स्वास्तिक नर्सिंग होम के ऑपरेशन थिएटर में AC ब्लास्ट, मची अफ़रा-तफ़री, 12 मरीज सुरक्षित शिफ्ट
W 𝕏 f
होम › क्रिकेट › Ranji Trophy: रिंकू सिंह का लगातार दूसरा शतक, राष…
Rinku Singh scores back-to-back centuries(Image Source: Social Media)
Rinku Singh scores back-to-back centuries(Image Source: Social Media)
क्रिकेट Featured

Ranji Trophy: रिंकू सिंह का लगातार दूसरा शतक, राष्ट्रीय टीम में वापसी के मजबूत संकेत

Ranji Trophy: रिंकू सिंह ने लगातार दूसरे मैच में शतक लगाकर शानदार फॉर्म का प्रदर्शन किया है। बिहार के खिलाफ 112 रन बनाने के बाद उन्होंने गोवा के खिलाफ नाबाद 118 रनों की पारी खेली।

य
प्रकाशित: 19 Oct 2026, 02:53 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Ranji Trophy: आईपीएल में अपनी आक्रमक बल्लेबाजी से पहचान बनाने वाले रिंकू सिंह इन दिनों घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। रणजी ट्रॉफी में उत्तर प्रदेश की ओर से खेलते हुए उन्होंने लगातार दूसरे मुकाबले में शतक जड़ दिया है। उनकी इन पारियों ने एक बार फिर साबित किया है कि रिंकू सिर्फ टी20 क्रिकेट के लिए नहीं, बल्कि लंबे प्ररूप में भी बड़ी पारियां खेलने की क्षमता रखते हैं। टी20 क्रिकेट में भारतीय टीम के लिए फिनिशर की भूमिका निभा चुके रिंकू फिलहाल सीनियर टीम से बाहर हैं।
हालांकि, अब उन्होंने रणजी ट्रॉफी में कमाल करते हुए लगातार 2 शतक लगाए हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि फर्स्ट क्लास में रिंकू का करियर एवरेज 61 से ज्यादा का है। यह सचिन जैसे बल्लेबाजों से भी बेहतर है, जबकि रिंकू को टी20 का बल्लेबाज ही माना जाता है। उनके शानदार प्रदर्शन के बीच भारतीय टीम में उनकी जगह को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।

पहले मैच में 112, दूसरे में नाबाद 118 रन

रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सत्र में रिंकू सिंह ने अपने बल्ले से शानदार शुरुआत की है। बिहार के खिलाफ पहले मुकाबले में उन्होंने 112 रनों की शतकीय पारी खेलकर उत्तर प्रदेश की जीत में अहम भूमिका निभई। इसके बाद गोवा के खिलाफ दूसरे मैच में भी उनका शानदार फॉर्म जारी रहा। रिंकू ने 186 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 118 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 11 चौके और दो छक्के निकले।
लगातार दो मुकाबलों में शतक लगाकर उन्होंने घरेलू क्रिकेट में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है।

रणजी ट्रॉफी में रिंकू सिंह का शतक
गोवा के खिलाफ मुश्किल हालात में लगाया शतक

गोवा के खिलाफ मुकाबले में उत्तर प्रदेश की शुरूआत अच्छी नहीं रही। टीम ने शुरुआती विकेट जल्दी गंवा दिए और स्कोर 33 रन पर तीन विकेट हो गए। ऐसे समय में रिंकू ने जिम्मेदारी संभाली और एक छोर पर टिककर बल्लेबाजी की। हालांकि, रिंकू की शानदार पारी के बावजूद उत्तर प्रदेश की पहली पारी 202 रन पर सिमट गई। उनकी बल्लेबाजी ने दिखाया कि वह दबाव की स्थिति में भी संयम के साथ रन बनाने में सक्षम हैं। 

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 61.33 का बल्लेबाजी औसत

रिंकू सिंह के फस्ट क्लास क्रिकेट के आंकड़े भी काफी प्रभीवशाली हैं। दो लगातार शतकों के बाद उनका फर्स्ट क्लास क्रिकेट में बल्लेबाजी औसत बढ़कर 61.33 हो गया है। इस प्रारूप में उन्होंने 55 मैचों की 78 पारियों में 3,987 रन बनाए हैं। उनके नाम 11 शतक और 23 अर्धशतक दर्ज हैं, जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 176 रन है।

उत्तर प्रदेश के लिए शतकों का रिकॉर्ड 

घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन के साथ रिंकू कम से कम 50 पारियां खेलने वाले बल्लेबाजों में फर्स्ट क्लास क्रिकेट के सर्वकालीन शीर्ष 10 बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने उत्तर प्रदेश के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। उन्होंने इस मामले में तनमय श्रीवास्तव को पीछे छोड़ दिया है।

टीम इंडिया में वापसी पर नजर

रिंकू सिंह को टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए फिनिशर की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है। हालांकि, फिलहाल वह सीनियर भारतीय टीम और इंडिया-ए टीम से बाहर हैं। ऐसे में घरेलू क्रिकेट में उनका यह प्रदर्शन उनके लिए बेहद अहम माना जा रहा है। लगातार दो शतक लगाकर रिंकू ने अपनी दावेदारी मजबूत की है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें