Sunday, 18 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
France Protest: महंगाई और घटती सुविधाओं को लेकर फूटा जनाक्रोश, सड़कों पर उतरी जनता, कई शहरों में हिंसा और आगजनी SDRF Rescue: डैम में नहाने गए युवक की डूबने से हुई मौत, दोस्तों ने किया बचाने का प्रयास UP SIR 2026: गलत तरीके से नाम कटवाने वालों की अब खैर नहीं, UP में 2 करोड़ नए मतदाता जोड़ने का बड़ा अभियान शुरू Kolkata Durga Puja: बेस्ट चोरबागान पंडाल में बारिश के बाद मची भगदड़, 19 श्रद्धालुओं की मौत, SIT करेगी जांच Sugar Distribution: राशन दुकानों से गायब हुई शक्कर, अक्टूबर का आवंटन नहीं मिलने से कार्डधारी परेशान Truck Accident: शीतला माता मंदिर के पास अनियंत्रित ट्रक ने श्रद्धालुओं को रौंदा, 14 की मौत, 30 से अधिक घायल France Protest: महंगाई और घटती सुविधाओं को लेकर फूटा जनाक्रोश, सड़कों पर उतरी जनता, कई शहरों में हिंसा और आगजनी SDRF Rescue: डैम में नहाने गए युवक की डूबने से हुई मौत, दोस्तों ने किया बचाने का प्रयास UP SIR 2026: गलत तरीके से नाम कटवाने वालों की अब खैर नहीं, UP में 2 करोड़ नए मतदाता जोड़ने का बड़ा अभियान शुरू Kolkata Durga Puja: बेस्ट चोरबागान पंडाल में बारिश के बाद मची भगदड़, 19 श्रद्धालुओं की मौत, SIT करेगी जांच Sugar Distribution: राशन दुकानों से गायब हुई शक्कर, अक्टूबर का आवंटन नहीं मिलने से कार्डधारी परेशान Truck Accident: शीतला माता मंदिर के पास अनियंत्रित ट्रक ने श्रद्धालुओं को रौंदा, 14 की मौत, 30 से अधिक घायल
W 𝕏 f
होम › क्रिकेट › Ranji Trophy 2026-27: न्यूजीलैंड दौरे से पहले अभ्…
Punjab vs Chhattisgarh Ranji Trophy Match(Image Source: Social Media)
Punjab vs Chhattisgarh Ranji Trophy Match(Image Source: Social Media)
क्रिकेट Featured

Ranji Trophy 2026-27: न्यूजीलैंड दौरे से पहले अभ्यास, पंजाब के लिए रणजी मैच खेलेंगे कप्तान शुभमन गिल

Ranji Trophy 2026-27: भारतीय कप्तान शुभमन गिल छत्तीसगढ़ के खिलाफ पंजाब की ओर से खेलेंगे। न्यूजीलैंड दौरे से पहले यह मुकाबला उन्हें रेड बॉल क्रिकेट में अभ्यास का मौका देगा। गिल के टीम में शामिल होने से पंजाब के बल्लेबाजी क्रम में बदलाव की संभावना है।

य
प्रकाशित: 18 Oct 2026, 11:42 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
खेल डेस्क
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Ranji Trophy 2026-27: भारतीय वनडे और टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल रणजी ट्रॉफी 2026-27 के दूसरे दौर में पंजाब की ओर से मैदान पर उतरेंगे। उन्होंने छत्तीसगढ़ के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए खुद को उपलब्ध कराया है। यह मैच न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। गिल को आखिरी समय में पंजाब की टीम में जगह दी गई है।
टीम की कमान पहले की तरह उदय सहारान के हाथों में रहेगी। न्यूजीलैंड दौरे से गिल का रणजी ट्रॉफी में खेलने का फैसला अहम माना जा रहा है। टेस्ट मैचों की तैयारी के लिए उन्हें लाल गेंद से अभ्यास करने का अवसर मिलेगा। भारत का न्यूजीलैंड दौरा 4 से 15 नवंबर तक प्रस्तावित वनडे सीरीज से शुरू होगा। इसके बाद दोनों टीमों के बीच टेस्ट मुकाबले भी खेले जाएंगे।

न्यूजीलैंड दौरे से पहले मैच प्रैक्टिस पर जोर

शुभमन गिल न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के शुरुआती तीन मुकाबलों में ही उपलब्ध रहेंगे। इसके बाद वह दो टेस्ट मैचों की तैयारी पर ध्यान देंगे। वनडे टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर को सौंपी जाएगी। रेड बॉल क्रिकेट में अभ्यास हासिल करने के लिए गिल के पास पहले इंडिया ए की ओर से खेलने का विकल्प भी था। भारत ए को न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीन अनौपचारिक टेस्ट मैच खेलने हैं। इस मैंच में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल भी शामिल हैं। 
हालांकि, इंडिया ए का तीसरा अनौपचारिक टेस्ट 7 से 10 नवंबर के बीच निर्धारित है। इसकी तारीखें न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे और तीसरे वनडे से टकरा रही हैं। ऐसे में गिल के लिए इंडिया ए के मुकाबलों में खेलने का कार्यक्रम तय करना मुश्किल हो सकता था। अब पंजाब की ओर से रणजी ट्रॉफी में खेलकर वह टेस्ट क्रिकेट के लिए जरूरी मैच अभ्यास हासिल कर सकते हैं।

पंजाब के लिए चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं गिल

गिल के टीम में शामिल होने के बाद पंजाब के बल्लेबाजी क्रम में बदलाव की संभावना है। माना जा रहा है कि वह टीम के लिए चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। यदि ऐसा होता है, तो जसनप्रीत सिद्धू को प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ सकता है। पंजाब की टीम में प्रभसिमरन सिंह भी शामिल हैं, जो इंडिया ए की प्रतिबद्धताओं के कारण असम के खिलाफ पिछले मुकाबले में नहीं खेल पाए थे। उन्होंने पुडुचेरी में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दो पारियों में 39 और 17 रन बनाए थे।

असम के खिलाफ पंजाब ने पहली पारी में बनाई थी  बढ़त

रणजी ट्रॉफी के पहले मुकाबले में पंजाब ने असम के खिलाफ पहली पारी में बढ़त के आधार पर तीन अंक अपने नाम किए थे। इस मैच में विहान मल्होत्रा, इमैनजोत चहल और सलिल अरोड़ा ने शतकीय पारियां खेली थीं। इस मुकाबले में अनुभवी तेज गेंदबाज उमेश यादव ने भी दो साल से अधिक समय बाद प्रथम श्रेणी क्रिकेट में वापसी की। सीजन से पहले विदर्भ से पंजाब में आए उमेश ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 70 रन देकर पांच विकेट हासिल किए। यह उनके प्रथम श्रेणी करियर का 16वां पांच विकेट हॉल था।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें