Saturday, 03 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bilaspur Crime: ग्रिल उखाड़ा, चाबी चुराई और 2 किमी दूर ले जाकर कार फूंकी, अमसेना में सनसनीखेज वारदात NEET UG 2026: बिलासपुर हाईकोर्ट में याचिका पर सुनवाई, एनटीए से दो हफ्ते में मांगा विस्तृत जवाब Bhopal Cyber Crime: 48 घंटे में 50 केस दर्ज, शेयर बाजार से लेकर मोबाइल अपडेट के नाम पर गंवाए लाखों Korea Road Accident: दशगात्र कार्यक्रम से लौट रही महिलाओं से भरा ऑटो पिकअप से टकराया, 3 की मौत, 12 घायल Bilaspur Crime: ग्रिल उखाड़ा, चाबी चुराई और 2 किमी दूर ले जाकर कार फूंकी, अमसेना में सनसनीखेज वारदात NEET UG 2026: बिलासपुर हाईकोर्ट में याचिका पर सुनवाई, एनटीए से दो हफ्ते में मांगा विस्तृत जवाब Bhopal Cyber Crime: 48 घंटे में 50 केस दर्ज, शेयर बाजार से लेकर मोबाइल अपडेट के नाम पर गंवाए लाखों Korea Road Accident: दशगात्र कार्यक्रम से लौट रही महिलाओं से भरा ऑटो पिकअप से टकराया, 3 की मौत, 12 घायल
W 𝕏 f
होम › क्रिकेट › IND vs WI 3rd ODI: आखिरी वनडे में भी जीत के इरादे…
India vs West Indies 3rd ODI(Image Source: Social Media)
India vs West Indies 3rd ODI(Image Source: Social Media)
क्रिकेट Featured

IND vs WI 3rd ODI: आखिरी वनडे में भी जीत के इरादे से उतरेगा भारत, टीम में बदलाव संभव

IND vs WI 3rd ODI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। शुरुआती दोनों मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा कर चुकी टीम इंडिया अब 3-0 से क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी। तीसरे वनडे में मोहम्मद सिराज और नीतीश कुमार रेड्डी को मौका मिलने की संभावना है, जबकि वेस्टइंडीज दौरे की पहली जीत दर्ज करने के लिए मैदान में उतरेगा।

य
प्रकाशित: 03 Oct 2026, 10:48 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
खेल डेस्क
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
IND vs WI 3rd ODI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज, 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ के पीसीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम ग्राउंड ‘ए’ में खेला जाएगा। शुरुआती दोनों मैचों में 8 विकेट से जीत दर्ज कर भारतीय टीम सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुकी है। अब कप्तान शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम की कोशिश सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप करने की होगी। दूसरी ओर, वेस्टइंडीज के लिए यह मुकाबला सम्मान बचाने का मौका है। मेहमान टीम अब तक दोनों मैच गंवा चुकी है और उसकी कोशिश आखिरी वनडे जीतकर दौरे का अंत बेहतर अंदाज में करने की होगी। तीसरे वनडे के लिए भारतीय प्लेइंग-11 में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में अनुभवी मोहम्मद सिराज को टीम में शामिल किया जा सकता है। वहीं, नमन धीर के चोटिल होने के बाद नीतीश कुमार रेड्डी को अंतिम एकादश में जगह मिलने की संभावना है। यशस्वी जायसवाल को हालांकि इस मुकाबले में भी बाहर बैठना पड़ सकता है। टीम का शीर्ष क्रम जिस तरह की फॉर्म में है, उसे देखते हुए मैनेजमेंट के लिए बल्लेबाजी संयोजन में बड़ा बदलाव करना आसान नहीं होगा।

शुभमन गिल का बल्ला जमकर बोल रहा

भारतीय कप्तान शुभमन गिल इस सीरीज में शानदार लय में नजर आए हैं। शुरुआती दो मैचों में उन्होंने 333 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और एक दोहरा शतक शामिल है। गिल की फॉर्म टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी सकारात्मक बातों में से एक है। रोहित शर्मा ने भी पिछले मुकाबले में शानदार शतकीय पारी खेलकर अपनी लय का परिचय दिया था। ऐसे में भारत के शीर्ष क्रम से एक बार फिर मजबूत शुरुआत की उम्मीद होगी। नंबर-3 पर विराट कोहली की मौजूदगी भारतीय बल्लेबाजी को अनुभव और स्थिरता देती है। कोहली ने सीरीज के पहले मुकाबले में बेहतरीन शतक लगाया था।

मध्यक्रम और गेंदबाजी में भी मजबूत विकल्प

मध्यक्रम में ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा और नीतीश कुमार रेड्डी टीम को मजबूती दे सकते हैं। जडेजा के ऑलराउंड प्रदर्शन के साथ रेड्डी को मौका मिलने पर भारत के पास बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में अतिरिक्त विकल्प रहेगा। गेंदबाजी में कुलदीप यादव के साथ मोहम्मद सिराज, आकिब नबी और गुरनूर बराड़ पर जिम्मेदारी रहने की उम्मीद है। भारतीय टीम सीरीज जीत चुकी है, इसलिए तीसरे मुकाबले में युवा खिलाड़ियों को आजमाने और बेंच स्ट्रेंथ परखने का विकल्प भी उसके सामने रहेगा। फिलहाल टीम इंडिया की नजर आखिरी मुकाबले में जीत दर्ज कर वेस्टइंडीज का 3-0 से क्लीन स्वीप करने पर है, जबकि मेहमान टीम इस दौरे की पहली जीत के लिए पूरा जोर लगाएगी। भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा और अंतिम वनडे मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस दोपहर 1:30 बजे होगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें