Monday, 19 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
CJP News: सौरभ दास और आशुतोष रांका की रिहाई अटकी, अब भी तिहाड़ में बंद Tiger Shroff Attack Case: मुंबई पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, कोटा रेलवे स्टेशन और बॉर्डर से 4 संदिग्ध दबोचे गए UP Politics: कन्नौज बैठक में खाली कुर्सियां देख भड़के अखिलेश, पूरी जिला कार्यकारिणी भंग Bhilai Steel Plant: अडानी समूह के टेकओवर की खबरों को प्रबंधन ने बताया भ्रामक, राजनीतिक बयानबाजी तेज Raipur Hospital Fire: स्वास्तिक नर्सिंग होम के ऑपरेशन थिएटर में AC ब्लास्ट, मची अफ़रा-तफ़री, 12 मरीज सुरक्षित शिफ्ट Obscene Video Case: नहाते समय लड़कियों के वीडियो बनाकर दोस्तों को भेजे, रायपुर में 2 युवक गिरफ्तार CJP News: सौरभ दास और आशुतोष रांका की रिहाई अटकी, अब भी तिहाड़ में बंद Tiger Shroff Attack Case: मुंबई पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, कोटा रेलवे स्टेशन और बॉर्डर से 4 संदिग्ध दबोचे गए UP Politics: कन्नौज बैठक में खाली कुर्सियां देख भड़के अखिलेश, पूरी जिला कार्यकारिणी भंग Bhilai Steel Plant: अडानी समूह के टेकओवर की खबरों को प्रबंधन ने बताया भ्रामक, राजनीतिक बयानबाजी तेज Raipur Hospital Fire: स्वास्तिक नर्सिंग होम के ऑपरेशन थिएटर में AC ब्लास्ट, मची अफ़रा-तफ़री, 12 मरीज सुरक्षित शिफ्ट Obscene Video Case: नहाते समय लड़कियों के वीडियो बनाकर दोस्तों को भेजे, रायपुर में 2 युवक गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › ओलंपिक › Asian Para Games 2026: 281 खिलाड़ियों के साथ उतरे…
Indian players in Asian Para Games 2026(Image Source: Social Media)
Indian players in Asian Para Games 2026(Image Source: Social Media)
ओलंपिक Featured

Asian Para Games 2026: 281 खिलाड़ियों के साथ उतरेगा भारत, 100 मेडल जीतने का लक्ष्य

Asian Para Games 2026: जापान के आइची-नागोया में आयोजित इस प्रतियोगिता में भारतीय खिलाड़ियों का लक्ष्य शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीतना है। पिछले संस्करण में भारत ने 111 पदक हासिल किए थे।

य
प्रकाशित: 19 Oct 2026, 12:26 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
खेल डेस्क
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Asian Para Games 2026: आयोजन आज 19 अक्टूबर को जापान के आइची-नागोया में शुरू हो गया है। भारत इस बार पिछले संस्करण के ऐतिहासिक प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए पअकों की संख्या में और बढ़ाने का लक्ष्य लेकर चल रहा है। भारतीय दल का लक्ष्य 100 पदक जीतना है। खिलाड़ियों की तैयारी और उनके आत्मविश्वास को देखते हुए कोचिंग टीम को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। महाद्वीपीय इस खेल आयोजन का पांचवां संस्करण 24 अक्टूबर तक चलेगा। प्रतियागिता में 18 खेलों को शामिल किया गया है। 
उद्घाटन समारोह नागोया के पालोमा मिज़ुहो स्टेडियम में आयोजित हुआ, जिसकी थीम "वाबी: हम खूबसूरत व्यक्ति हैं" रखी गई। जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने समारोह के दौरान एशिया के विभिन्न देशों से पहुंचे खिलाड़ियों और अधिकारियों का स्वागत किया।

पिछले रिकॉर्ड से आगे निकलने की चुनौती

भारतीय खिलाड़ियों के सामने इस बार अपने पिछले प्रदर्शन को दोहराने के साथ ही नया कीर्तिमान बनाने की चुनौती है। भारत का लक्ष्य 100 पदक जीतना है, और पैरा एथलेटिक्स के मुख्य कोच सत्यनारायण ने दल की तैयारी, दृढ़ संकल्प और मजबूत प्रदर्शन करने की क्षमता पर पूरा भरोसा जताया है। चीन के हांगझोऊ में वर्ष 2023 में हुए एशियाई पैरा गेम्स में भारत ने कुल 111 पदक जीतकर अब तक का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। इसी उपलब्धि से प्ररणा लेकर भारतीय दल इस बार भी पदक तालिका में मजबूत स्थान हासिल करना चाहता है।

प्रमोद भगत और सिमरन शर्मा संभालेंगे ध्वजवाहक की जिम्मेदारी

इस बार भारतीय दल की पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत और स्प्रिंटर सिमरन शर्मा भारतीय दल के ध्वजवाहक के रूप में नेतृत्व कर रहे हैं। दोनों खिलाड़ियों की मौजूदगी दल के लिए खास मानी जा रही है। भारत ने प्रतियाेगिता के लिए कुल 281 सदस्यीय दल भेजा है। इसमें 168 खिलाड़ी और 113 अधिकारी एवं सहायक कर्मचारी शामिल हैं। खिलाड़ियों में 112 पुरुष और 56 महिलाएं हैं, जो 11 स्पर्धाओं में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

भारतीय दल में कई ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। इसमें भाला फेंक खिलाड़ी सुमित अंतिल, निशानेबाज अवनी लेखारा, तीरंदाज शीतल देवी, स्प्रिंटर सिमरन शर्मा, प्रमोद भगत और भाविना पटेल जैसे प्रमुख पैरा एथलीट शामिल हैं। इन खिलाड़ियों के अनुभव और प्रदर्शन से भारत की पदक उम्मीदों को मजबूती मिलने की संभावना है। अब सबकी नजरें इस बात पर रहेंगी कि भारतीय खिलाड़ी प्रतियोगिता के दौरान किस तरह प्रदर्शन करते हैं और क्या टीम अपने निर्धारित लक्ष्य को हासिल कर पाती है।

यहां देख सकेंगे सीधा प्रसारण

एशियाई पैरा गेम्स 2026 के उद्घाटन समारोह का सीधा प्रसारण वेव्स ओटीटी ऐप और प्रसार भारती स्पोर्ट्स के यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा। खेल प्रेमी इन माध्यमों के जरिए प्रतियोगिता से जुड़ी गतिविधियों को देख सकेंगे। भारत के लिए यह आयोजन केवल पदक जीतने का अवसर नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पैरा खेलों में अपनी बढ़ती ताकत दिखाने का भी मंच है। पिछले संस्करण में 111 पदक जीतने के बाद अब भारतीय दल की कोशिश एक बार फिर शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करने की होगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें