Sunday, 04 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
IAS Officer Murder: फरार केयरटेकर पर 50 हजार का इनाम, 5 राज्यों में पुलिस की दबिश Bilaspur News: शिक्षक पति और आरक्षक पत्नी का विवाद पहुंचा थाने, दोनों ने एक-दूसरे पर दर्ज कराया केस Leopard Attack: घर में सो रहे परिवार के 6 लोगों को नोचा, एक दिन पहले जंगल में युवक पर किया था हमला Raipur Central Jail: चार घंटे चला प्रशासन का औचक छापा, बैरकों की तलाशी के बाद सुरक्षा सख्त करने के निर्देश Crime News: मुंगेली में किशोरी से बर्बरता और सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार होकर पहुंचे जेल Road Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बाइक सवार की मौत, केस दर्ज IAS Officer Murder: फरार केयरटेकर पर 50 हजार का इनाम, 5 राज्यों में पुलिस की दबिश Bilaspur News: शिक्षक पति और आरक्षक पत्नी का विवाद पहुंचा थाने, दोनों ने एक-दूसरे पर दर्ज कराया केस Leopard Attack: घर में सो रहे परिवार के 6 लोगों को नोचा, एक दिन पहले जंगल में युवक पर किया था हमला Raipur Central Jail: चार घंटे चला प्रशासन का औचक छापा, बैरकों की तलाशी के बाद सुरक्षा सख्त करने के निर्देश Crime News: मुंगेली में किशोरी से बर्बरता और सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार होकर पहुंचे जेल Road Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बाइक सवार की मौत, केस दर्ज
W 𝕏 f
होम › खेल › Asian Games 2026: निशानेबाज़ नीरू ढांडा के हाथों …
Neeru Dhanda won 3 medals (Image Source: social media)
Neeru Dhanda won 3 medals (Image Source: social media)
खेल Featured

Asian Games 2026: निशानेबाज़ नीरू ढांडा के हाथों में होगी भारतीय दल की कमान, समापन समारोह में तिरंगा लेकर करेंगी अगुवाई

Asian Games 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाली भारतीय निशानेबाज़ नीरू ढांडा को 4 अक्टूबर के समापन समारोह में भारतीय दल का आधिकारिक ध्वजवाहक चुना गया है। नीरू ने ट्रैप शूटिंग में 2 गोल्ड और 1 सिल्वर समेत कुल 3 पदक जीतकर इतिहास रचा है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 04 Oct 2026, 10:27 AM · 2 मिनट पढ़ने का समय
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Asian Games 2026: आइची-नागोया में चल रहे एशियाई खेल 2026 में भारत का नाम रोशन करने वाली दिग्गज निशानेबाज़ नीरू ढांडा के खाते में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। ट्रैप शूटिंग में देश को ऐतिहासिक सफलता दिलाने वाली नीरू को 4 अक्टूबर को आयोजित होने वाले समापन समारोह में भारतीय दल का आधिकारिक ध्वजवाहक चुना गया है। नागोया सिटी स्थित मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में जब एशियन गेम्स का पर्दा गिरेगा, तब नीरू तिरंगा थामकर भारतीय खिलाड़ियों के दल का नेतृत्व करती नज़र आएंगी।

एक ही एशियन गेम्स में झटके 3 मेडल, रचा इतिहास 

आइची-नागोया खेलों में नीरू का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा। उन्होंने अपनी सटीक निशानेबाज़ी के बल पर एक के बाद एक कुल तीन मेडल (2 गोल्ड और 1 सिल्वर) भारत के नाम किए। नीरू ने अपने मेडल अभियान की शुरुआत महिलाओं की टीम ट्रैप स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतकर की थी। इसके बाद व्यक्तिगत और मिक्सड स्पर्धाओं में जो हुआ, उसने भारतीय निशानेबाज़ी के इतिहास में नया स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया।

नीरू ढांडा
व्यक्तिगत ट्रैप में पहला गोल्ड जीतकर बनाया रिकॉर्ड 

टीम इवेंट में रजत पदक अपने नाम करने के बाद नीरू ने व्यक्तिगत स्पर्धा में अपना दबदबा कायम किया। फाइनल मुकाबले में दबाव को दरकिनार करते हुए उन्होंने सीधे गोल्ड मेडल पर सटीक निशाना साधा। इसके साथ ही वह एशियाई खेलों के इतिहास में महिलाओं की व्यक्तिगत ट्रैप स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला शूटर बन गईं।

मिक्सड टीम इवेंट में एशियन रिकॉर्ड के साथ दूसरा सोना 

व्यक्तिगत वर्ग में इतिहास रचने के बाद भी नीरू की मेडल भूख शांत नहीं हुई। उन्होंने मिक्सड टीम ट्रैप स्पर्धा में अपने जोड़ीदार कीनन चेनाई के साथ मिलकर भारत को एक और गोल्ड मेडल दिलाया। फाइनल मुकाबले में भारतीय जोड़ी ने ज़बरदस्त प्रदर्शन करते हुए 34 का स्कोर किया और कतर (32 अंक) को पछाड़कर पहला स्थान हासिल किया। इस मुकाबले में चीन की टीम 23 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही और उसे ब्रॉन्ज़ मेडल से ही संतोष करना पड़ा। इस खिताबी जीत के साथ नीरू और कीनन की जोड़ी ने एशियाई खेलों में एक नया ऑल-टाइम रिकॉर्ड भी अपने नाम दर्ज कर लिया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें