Saturday, 03 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम › खेल › Asian Games 2026: भारतीय तीरंदाज कुमकुम मोहोड ने …
Kumkum Mahod wins Asian Games 2026 archery gold (Image Source: social media)
Kumkum Mahod wins Asian Games 2026 archery gold (Image Source: social media)
खेल Featured

Asian Games 2026: भारतीय तीरंदाज कुमकुम मोहोड ने रचा इतिहास, कोरियाई खिलाड़ी को हराकर जीता स्वर्ण

Asian Games 2026: भारतीय तीरंदाज कुमकुम मोहोड ने महिला व्यक्तिगत रिकर्व फाइनल में कोरिया की ओ येजिन को शूट-ऑफ के बाद 6-5 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। वह एशियन गेम्स के इतिहास में इस स्पर्धा में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला तीरंदाज बनीं।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 03 Oct 2026, 08:59 AM · 2 मिनट पढ़ने का समय
खेल डेस्क
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Asian Games 2026: भारतीय तीरंदाजों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। शनिवार (3 अक्टूबर) को भारत की युवा तीरंदाज कुमकुम मोहोड ने महिला व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम कर एक नया इतिहास रच दिया। रोमांचक मुकाबले में उन्होंने कोरिया की दिग्गजों में शुमार ओ येजिन को 6-5 से मात दी। इस जीत के साथ ही कुमकुम एशियन गेम्स के इतिहास में व्यक्तिगत रिकर्व तीरंदाजी में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं।

सांस रोक देने वाले फाइनल में जबरदस्त वापसी 

फाइनल मुकाबला शुरुआत से ही बेहद दबाव वाला रहा। दो सेट का खेल खत्म होने तक कुमकुम 1-3 से पीछे चल रही थीं। कोरियाई तीरंदाज लगातार सटीक निशाने साधकर दबाव बना रही थीं, लेकिन भारतीय खिलाड़ी ने अपना धैर्य नहीं खोया। तीसरे और चौथे सेट में कुमकुम ने शानदार एकाग्रता दिखाई और स्कोर 3-3 से बराबर कर लिया। पांचवें सेट के अंत तक मुकाबला 5-5 से टाई हो गया। इसके बाद फैसला शूट-ऑफ से हुआ, जहाँ कुमकुम ने सटीक तीर चलाकर 6-5 से बाजी अपने नाम कर ली।

कुमकुम मोहोड
48 साल का लंबा इंतजार खत्म 

एशियन गेम्स में व्यक्तिगत रिकर्व तीरंदाजी स्पर्धा का स्वर्ण पदक भारत के लिए सालों से सपना बना हुआ था। कुमकुम की इस ऐतिहासिक सफलता ने 48 सालों के लंबे इंतजार को खत्म कर दिया। उनकी इस उपलब्धि से न सिर्फ भारतीय तीरंदाजी में नया अध्याय जुड़ा है, बल्कि विश्व स्तर पर भारत का दबदबा भी साबित हुआ है।

टूर्नामेंट में कुमकुम का दूसरा गोल्ड 

एशियन गेम्स 2026 में कुमकुम मोहोड का यह दूसरा स्वर्ण पदक है। इससे पहले उन्होंने अंकिता भकत और कीर्ति शर्मा के साथ मिलकर महिला रिकर्व टीम स्पर्धा में भी गोल्ड मेडल जीता था।

तीरंदाजी में भारत का दबदबा बरकरार 

चालू एशियन गेम्स में भारतीय तीरंदाजी दल का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। भारत अब तक आर्चरी में कुल 8 पदक हासिल कर चुका है, जिसमें 5 स्वर्ण (Gold), 2 रजत (Silver) और 1 कांस्य (Bronze) पदक शामिल हैं। कुमकुम की इस व्यक्तिगत जीत ने भारतीय खेमे के उत्साह को दोगुना कर दिया है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें