Friday, 02 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Police Transfer 2026: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 अधिकारियों व कर्मचारियों के तबादले, संशोधन और निरस्तीकरण के आदेश जारी Durg Crime News: 18 मुकदमों के आरोपी हरेराम कुशवाहा पर गिरी प्रशासन की गाज, 7 जिलों से बेदखल Chhattisgarh Education News: छात्राओं से जांचवाई जा रहीं बोर्ड परीक्षा की कापियां, सैनिटरी पैड बेचने और प्रताड़ना के आरोपों के बाद कलेक्ट्रेट पहुंचे छात्र Raigad Beach Accident: दिवेआगर बीच पर पिकनिक मनाने आए पुणे के 8 छात्रों की समुद्र में डूबने से मौत Mahasamund News: बोर कनेक्शन के नंगे तार ने ली 23 साल के युवक की जान, खेत मालिक पर गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज NH 53 Accident: तेज रफ्तार बाइक ने ली 60 वर्षीय बुजुर्ग की जान, आरोपी चालक पर मामला दर्ज Police Transfer 2026: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 अधिकारियों व कर्मचारियों के तबादले, संशोधन और निरस्तीकरण के आदेश जारी Durg Crime News: 18 मुकदमों के आरोपी हरेराम कुशवाहा पर गिरी प्रशासन की गाज, 7 जिलों से बेदखल Chhattisgarh Education News: छात्राओं से जांचवाई जा रहीं बोर्ड परीक्षा की कापियां, सैनिटरी पैड बेचने और प्रताड़ना के आरोपों के बाद कलेक्ट्रेट पहुंचे छात्र Raigad Beach Accident: दिवेआगर बीच पर पिकनिक मनाने आए पुणे के 8 छात्रों की समुद्र में डूबने से मौत Mahasamund News: बोर कनेक्शन के नंगे तार ने ली 23 साल के युवक की जान, खेत मालिक पर गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज NH 53 Accident: तेज रफ्तार बाइक ने ली 60 वर्षीय बुजुर्ग की जान, आरोपी चालक पर मामला दर्ज
W 𝕏 f
होम › खेल › Asian Games 2026: तीरंदाजी में भारत का सुनहरा इति…
Indian womens recurve team wins gold(Image Source: Social Media)
Indian womens recurve team wins gold(Image Source: Social Media)
खेल Featured

Asian Games 2026: तीरंदाजी में भारत का सुनहरा इतिहास, महिला रिकर्व टीम ने पहली बार जीता गोल्ड

Asian Games 2026: में अंकिता भगत, कीर्ति और कुमकुम अनिल मोहौद की भारतीय महिला रिकर्व टीम ने इतिहास रच दिया। भारत ने फाइनल में दक्षिण कोरिया को 4-2 से हराकर महिला टीम स्पर्धा में अपना पहला गोल्ड मेडल जीता।

य
प्रकाशित: 02 Oct 2026, 10:16 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
खेल डेस्क
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Asian Games 2026: भारतीय तीरंदाजी के लिए एशियन गेम्स 2026 ऐतिहासिक साबित हुआ। अंकिता भगत, कीर्ति और कुमकुम अनिल मोहौद की भारतीय तिकड़ी ने महिला रिकर्व टीम स्पर्धा में देश को पहली बार स्वर्ण पदक दिला दिया। फाइनल में भारत का सामना दक्षिण कोरिया की मजबूत टीम से था, लेकिन भारतीय तीरंदाजों ने दबाव के बीच शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला 4-2 से अपने नाम कर लिया। एशियाई खेलों के इतिहास में भारतीय महिला रिकर्व टीम इससे पहले फाइनल तक नहीं पहुंच सकी थी। इस बार अंकिता, कीर्ति और कुमकुम ने कांग चेयोंग, ली यूंजी और ओ येजिन की कोरियाई टीम को मात देकर नया इतिहास रच दिया।

पहले एंड में बराबरी का मुकाबला

फाइनल की शुरुआत बेहद कड़े मुकाबले के साथ हुई। भारत ने शुरुआती तीन तीरों के बाद 28-26 की बढ़त हासिल की। हालांकि, कीर्ति के 7 अंक के निशाने के बाद कोरिया ने वापसी की और स्कोर 54-54 पर पहुंच गया। ऐसे समय में कुमकुम ने सटीक 10 अंक हासिल कर भारतीय टीम को संभाला। पहले एंड के बाद दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर रहीं।

दूसरे एंड में कुमकुम फिर बनीं संकटमोचक

दूसरे एंड में दक्षिण कोरिया ने 10, 9 और 9 के निशाने लगाकर 28 अंक जुटाए। भारत की ओर से अंकिता ने 10 अंक के साथ शुरुआत की, लेकिन कीर्ति के 8 अंक के बाद टीम पर दबाव बढ़ गया। कुमकुम ने एक बार फिर शानदार निशाना लगाते हुए 10 अंक हासिल किए और स्कोर 28-28 कर दिया। अगले रोटेशन में कोरिया ने फिर 28 अंक बनाए। भारत की ओर से अंकिता ने दोबारा 10 का निशाना लगाया, जबकि कीर्ति के 8 के बाद कुमकुम ने फिर 10 अंक हासिल किए। इससे दूसरा एंड 56-56 से बराबर रहा और दो एंड के बाद मुकाबला 2-2 की बराबरी पर आ गया।

तीसरे एंड में बदला क्रम, कीर्ति ने संभाला मोर्चा

निर्णायक मोड़ तीसरे एंड में आया। भारतीय टीम ने अपने निशानेबाजों के क्रम में बदलाव किया और इस बार कीर्ति ने शुरुआत की। उन्होंने पिछली गलती से उबरते हुए सीधे 10 अंक पर निशाना साधा। इसके बाद अंकिता और कुमकुम ने 9-9 अंक जुटाए। भारत ने इस राउंड में 28 अंक बनाए, जबकि कोरियाई टीम 27 अंक ही हासिल कर सकी। इससे भारतीय टीम को 28-27 की बढ़त मिली।

आखिरी निशानों में भारत ने दिखाया दम

तीसरे एंड के दूसरे हिस्से में दक्षिण कोरिया की टीम दबाव में नजर आई। उसकी तीनों तीरंदाजों ने लगातार 8-8-8 अंक हासिल किए। भारत के पास बढ़त मजबूत करने का मौका था और टीम ने इसे गंवाया नहीं। भारतीय तिकड़ी ने 8, 9 और 10 अंक के निशाने लगाए और तीसरा एंड 55-51 से अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही भारत ने मुकाबले में 4-2 की निर्णायक बढ़त हासिल कर ली। इस जीत के साथ अंकिता भगत, कीर्ति और कुमकुम अनिल मोहौद ने एशियन गेम्स में महिला रिकर्व टीम स्पर्धा का भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें