Bastar Olympics Registration: आज से शुरू हुए रजिस्ट्रेशन, 30 तक करे सकते है आवेदन
Bastar Olympics Registration: बस्तर ओलंपिक 2026 के तीसरे संस्करण के लिए 1 अक्टूबर से पंजीयन शुरू हो गया है। इच्छुक खिलाड़ी 30 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। प्रतियोगिता 1 नवंबर से 11 दिसंबर तक तीन चरणों में होगी, जिसमें 11 खेल विधाओं में जूनियर और सीनियर वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
Bastar Olympics Registration: खेल प्रतिभाओं को एक नया मंच देने और युवाओं का हुनर निखारने के लिए बहुप्रतीक्षित '
बस्तर ओलंपिक 2026' की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। प्रतियोगिता के तीसरे संस्करण के लिए आज, यानी 1 अक्टूबर से आधिकारिक तौर पर पंजीयन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जो युवा इसमें भाग लेना चाहते हैं, वे 30 अक्टूबर तक अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार की इस अनूठी पहल का मकसद नक्सल प्रभावित इलाकों के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ना और उन्हें खेलों के जरिए आगे बढ़ने के नए अवसर मुहैया कराना है।
11 स्पर्धाओं में दिखेगा खिलाड़ियों का दम
यह खेल महाकुंभ एक महीने से भी अधिक समय तक चलेगा, जिसमें एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबॉल, तीरंदाजी, बैडमिंटन, कबड्डी, खो-खो और कराटे जैसी 11 प्रमुख खेल विधाओं को शामिल किया गया है।
प्रतियोगिता को दो आयु वर्गों में बांटा गया है:
बस्तर ओलंपिक का आयोजन विकासखंड (ब्लॉक), जिला और संभाग—इन तीन अलग-अलग स्तरों पर किया जाएगा:
विकासखंड स्तर: 1 नवंबर से 13 नवंबर तक
जिला स्तर: 16 नवंबर से 25 नवंबर तक
संभाग (डिवीजन) स्तर: 7 दिसंबर से 11 दिसंबर तक
हर साल बढ़ रही है युवाओं की भागीदारी
स्थानीय युवाओं के बीच इस प्रतियोगिता का क्रेज साल-दर-साल बढ़ता जा रहा है। आंकड़ों पर नज़र डालें तो बस्तर ओलंपिक के पहले संस्करण में जहाँ 1.65 लाख खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था, वहीं दूसरे संस्करण में यह संख्या बढ़कर 3.91 लाख तक पहुँच गई। आयोजकों को उम्मीद है कि इस तीसरे संस्करण में भी बस्तर के युवाओं का भारी उत्साह देखने को मिलेगा और कई नई खेल प्रतिभाएँ उभरकर सामने आएँगी।