Wednesday, 04 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mahadev Betting App: सौरभ चंद्राकर रायपुर कोर्ट में पेश, बढ़ेगी पूछताछ, हवाला नेटवर्क और रसूखदारों पर नजर Korba News: महुआ शराब जब्ती के दौरान आबकारी टीम से मारपीट, दो महिलाएं गिरफ्तार School News: परिसर में मासूम को फेंकने और झूठे केस में फंसाने की धमकी का वीडियो वायरल Road Accident: तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से युवक और युवती की मौत Raipur News: पारिवारिक विवाद में मां से दूर हुआ एक साल का मासूम, पुलिस ने जन्मदिन पर ही वापस दिलाई खुशियां Road Accident: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक कि गई जान Mahadev Betting App: सौरभ चंद्राकर रायपुर कोर्ट में पेश, बढ़ेगी पूछताछ, हवाला नेटवर्क और रसूखदारों पर नजर Korba News: महुआ शराब जब्ती के दौरान आबकारी टीम से मारपीट, दो महिलाएं गिरफ्तार School News: परिसर में मासूम को फेंकने और झूठे केस में फंसाने की धमकी का वीडियो वायरल Road Accident: तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से युवक और युवती की मौत Raipur News: पारिवारिक विवाद में मां से दूर हुआ एक साल का मासूम, पुलिस ने जन्मदिन पर ही वापस दिलाई खुशियां Road Accident: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक कि गई जान
W 𝕏 f
होम › ओलंपिक › Youth Olympics: भारत की दोहरी सफलता, धिनिधि ने जी…
Indias spectacular success at the Youth Olympics (Image Source: Social Media)
Indias spectacular success at the Youth Olympics (Image Source: Social Media)
ओलंपिक Featured

Youth Olympics: भारत की दोहरी सफलता, धिनिधि ने जीता कांस्य तो खुशबू पहुंचीं जूडो फाइनल में

Youth Olympics: 16 वर्षीय तैराक धिनिधि देसिंघु ने महिला 100 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में 56.27 सेकंड का समय निकालकर कांस्य पदक जीता और नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। वह युवा ओलंपिक में तैराकी का पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनीं। वहीं, जूडो खिलाड़ी खुशबू ने महिला 63 किग्रा वर्ग के फाइनल में जगह बनाकर रजत पदक पक्का कर लिया है।

य
प्रकाशित: 04 Nov 2026, 10:12 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
खेल डेस्क
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Youth Olympics: सेनेगल के डकार में आयोजित खेल में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाया है। भारतीय तैराक धिनिधि देसिंघु ने महिला 100 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया। वहीं, जूडो खिलाड़ी खुशबू ने अपने दमदार प्रदर्शन के दम पर फाइनल में जगह बना ली है। अब उनकी नजर स्वर्ण पदक पर है।

धिनिधि देसिंघु ने तैराकी में रचा इतिहास

16 वर्षीय भारतीय तैराक धिनिधि देसिंघु ने महिला 100 मीटर फ्रीस्टाइल के फाइनल मुकाबले में 56.27 सेकंड का समय निकालकर तीसरा स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि के साथ वह युवा ओलंपिक खेलों में तैराकी का पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। धिनिधि की यह कामयाबी इसलिए भी खास है, क्योंकि वह किसी भी आयु वर्ग की वैश्विक तैराकी प्रतियोगिता में पदक जीतने वाली पहली भारतीय तैराक भी बन गई हैं। फाइनल में दर्ज किया गया उनका समय व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन होने के साथ नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी है। इस स्पर्धा में क्रोएशिया की एना बोबानोविच ने 55.89 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि न्यूजीलैंड की एलिसा लॉसन 56.13 सेकंड के समय के साथ दूसरे स्थान पर रहीं। फाइनल से पहले भी धिनिधि का प्रदर्शन शानदार रहा था। उन्होंने हीट मुकाबले में 56.80 सेकंड का समय लेकर अपनी रेस जीती और ओवरऑल तीसरी सबसे तेज तैराक के रूप में फाइनल में प्रवेश किया था।

जूडो में खुशबू ने पक्का किया रजत पदक

तैराकी में धिनिधि की ऐतिहासिक सफलता के बीच भारतीय जूडो खिलाड़ी खुशबू ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। महिला 63 किलोग्राम वर्ग में लगातार मुकाबले जीतते हुए उन्होंने फाइनल में अपनी जगह बना ली है। इसके साथ ही उनका कम से कम रजत पदक जीतना तय हो गया है। खुशबू युवा ओलंपिक के फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी भारतीय जूडो खिलाड़ी बन गई हैं। इससे पहले 2018 में तबाबी देवी ने इस प्रतियोगिता में रजत पदक हासिल किया था।

तीन मुकाबले जीतकर फाइनल तक पहुंचीं खुशबू

खुशबू ने प्री-क्वार्टर फाइनल में गिनी की ममाईसाता कैमारा को 1-0 से हराया। इस मुकाबले में उन्होंने 'युको' के जरिए जीत दर्ज की। इसके बाद क्वार्टर फाइनल में मोरक्को की अबीर बुआज्जाउई को 'इप्पोन' से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में भी उनका शानदार प्रदर्शन जारी रहा और उन्होंने अल्जीरिया की दुनिया बेराहुआल को इप्पोन से मात देकर खिताबी मुकाबले का टिकट हासिल कर लिया। अब फाइनल में खुशबू का सामना जर्मनी की कैडेट विश्व चैंपियन जोलिना रेनहोल्ड से होगा। इस मुकाबले में जीत हासिल करने पर खुशबू युवा ओलंपिक जूडो में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतकर एक नया इतिहास बना सकती हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें