Tuesday, 03 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur Theft: जिस बेटे को खोया, उसकी याद और सरकार से मिली मदद के 4 लाख भी नहीं छोड़े चोरों ने Raipur Road Accident: कहीं खड़ी पिकअप बनी हादसे की वजह, तो कहीं ट्रक ने ली बुजुर्ग महिला की जान Nepal Helicopter Crash: माउंट एवरेस्ट बेस कैंप के पास लैंडिंग के वक्त टकराए दो हेलीकॉप्टर, एक भारतीय पर्यटक की मौत Delhi Police: ACP मनस्वी वशिष्ठ सस्पेंड, शाहदरा विवाद के बाद पुलिस हेडक्वार्टर के बाहर प्रदर्शन करना पड़ा भारी Ayushman Bharat Scheme: 11 निजी अस्पताल डि-इम्पेनल्ड, मरीजों के इलाज पर लगी रोक, जुर्माना भी तय Chhattisgarh DA News: कर्मचारियों में डीए भुगतान की तिथि को लेकर नाराजगी, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी Raipur Theft: जिस बेटे को खोया, उसकी याद और सरकार से मिली मदद के 4 लाख भी नहीं छोड़े चोरों ने Raipur Road Accident: कहीं खड़ी पिकअप बनी हादसे की वजह, तो कहीं ट्रक ने ली बुजुर्ग महिला की जान Nepal Helicopter Crash: माउंट एवरेस्ट बेस कैंप के पास लैंडिंग के वक्त टकराए दो हेलीकॉप्टर, एक भारतीय पर्यटक की मौत Delhi Police: ACP मनस्वी वशिष्ठ सस्पेंड, शाहदरा विवाद के बाद पुलिस हेडक्वार्टर के बाहर प्रदर्शन करना पड़ा भारी Ayushman Bharat Scheme: 11 निजी अस्पताल डि-इम्पेनल्ड, मरीजों के इलाज पर लगी रोक, जुर्माना भी तय Chhattisgarh DA News: कर्मचारियों में डीए भुगतान की तिथि को लेकर नाराजगी, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी
W 𝕏 f
होम › क्रिकेट › Rising Stars Asia Cup: तिलक वर्मा को मिली इंडिया …
BCCI has announced a 15-member India A squad (Image Source: Social Media)
BCCI has announced a 15-member India A squad (Image Source: Social Media)
क्रिकेट Featured

Rising Stars Asia Cup: तिलक वर्मा को मिली इंडिया A की कप्तानी, वैभव सूर्यवंशी समेत 15 खिलाड़ी टीम में शामिल

Rising Stars Asia Cup: 15 सदस्यीय इंडिया A टीम घोषित कर दी है। तिलक वर्मा को कप्तान और रजत पाटीदार को उपकप्तान बनाया गया है। टीम में वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह और हर्षित राणा को भी जगह मिली है।

य
प्रकाशित: 03 Nov 2026, 11:29 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
खेल डेस्क
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Rising Stars Asia Cup: बीसीसीआई ने मेन्स राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए इंडिया A टीम का ऐलान कर दिया है। कतर की राजधानी दोहा में 19 नवंबर से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए 15 खिलाड़ियों को चुना गया है। युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि रजत पाटीदार उपकप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगे।
इस टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण देखने को मिल रहा है। वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा और रिंकू सिंह जैसे बल्लेबाजों को मौका दिया गया है। वहीं, तेज गेंदबाज हर्षित राणा भी चोट से उबरने के बाद टीम में वापसी कर रहे हैं।

वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पर रहेंगी नजरें

इंडिया A टीम में 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को शामिल किया गया है। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलने वाले वैभव अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए पहचान बना चुके हैं। उनके अलावा अभिषेक शर्मा भी टीम का हिस्सा हैं, जो भारतीय टी20 टीम के प्रमुख बल्लेबाजों में गिने जाते हैं।
टूर्नामेंट में इंडिया A को ग्रुप B में रखा गया है। इस ग्रुप में पाकिस्तान A, यूएई और नेपाल की टीमें भी शामिल हैं। वहीं ग्रुप A में बांग्लादेश A, श्रीलंका, अफगानिस्तान और हांगकांग की टीमें होंगी। दोनों ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 29 नवंबर को खेला जाएगा।

रिंकू सिंह को मौका, हर्षित राणा की वापसी

टीम में रिंकू सिंह को भी जगह मिली है। न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम में शामिल नहीं किए गए रिंकू अब राइजिंग स्टार्स एशिया कप में अपनी बल्लेबाजी का दम दिखाएंगे। विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी के लिए प्रभसिमरन सिंह और कुमार कुशाग्र को चुना गया है। वहीं, तेज गेंदबाज हर्षित राणा की वापसी भी टीम के लिए अहम मानी जा रही है। वह इंग्लैंड दौरे के बाद चोट के कारण मैदान से दूर थे। इसके अलावा शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्ष दुबे, तनुश कोटियन और प्रिंस यादव जैसे खिलाड़ियों को भी टीम में शामिल किया गया है।

राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए इंडिया A की पूरी टीम

बीसीसीआई की ओर से घोषित 15 सदस्यीय टीम में ये खिलाड़ी शामिल हैं:
  •  तिलक वर्मा (कप्तान)
  •  रजत पाटीदार (उपकप्तान)
  •  अभिषेक शर्मा
  •  वैभव सूर्यवंशी
  •  प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)
  •  रिंकू सिंह
  •  कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर)
  •  सूर्यांश शेडगे
  •  शाहबाज अहमद
  •  विप्रज निगम
  •  हर्ष दुबे
  •  तनुश कोटियन
  •  हर्षित राणा
  •  प्रिंस यादव
  •  अरशद खान

पिछले साल की टीम में हुआ बड़ा बदलाव

आगामी टूर्नामेंट के लिए चुनी गई इंडिया ए टीम में 2025 की तुलना में काफी फेरबदल देखने को मिला है। सिर्फ वैभव सूर्यवंशी, सूर्यांश शेडगे और हर्ष दुबे को ही 2025 टीम से रिटेन किया गया है। प्रियांश आर्य, अभिषेक पोरेल, आशुतोष शर्मा, नेहाल वढेरा, रमनदीप सिंह, सुयश शर्मा, गुरजपनीत सिंह, युद्धवीर सिंह, यश ठाकुर और विजयकुमार वैशाख को बाहर किया गया। पिछली बार इस टूर्नामेंट में जीतेश शर्मा कप्तान और नमन धीर उपकप्तान थे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें