Wednesday, 04 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mahadev Betting App: सौरभ चंद्राकर रायपुर कोर्ट में पेश, बढ़ेगी पूछताछ, हवाला नेटवर्क और रसूखदारों पर नजर Korba News: महुआ शराब जब्ती के दौरान आबकारी टीम से मारपीट, दो महिलाएं गिरफ्तार School News: परिसर में मासूम को फेंकने और झूठे केस में फंसाने की धमकी का वीडियो वायरल Road Accident: तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से युवक और युवती की मौत Raipur News: पारिवारिक विवाद में मां से दूर हुआ एक साल का मासूम, पुलिस ने जन्मदिन पर ही वापस दिलाई खुशियां Road Accident: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक कि गई जान Mahadev Betting App: सौरभ चंद्राकर रायपुर कोर्ट में पेश, बढ़ेगी पूछताछ, हवाला नेटवर्क और रसूखदारों पर नजर Korba News: महुआ शराब जब्ती के दौरान आबकारी टीम से मारपीट, दो महिलाएं गिरफ्तार School News: परिसर में मासूम को फेंकने और झूठे केस में फंसाने की धमकी का वीडियो वायरल Road Accident: तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से युवक और युवती की मौत Raipur News: पारिवारिक विवाद में मां से दूर हुआ एक साल का मासूम, पुलिस ने जन्मदिन पर ही वापस दिलाई खुशियां Road Accident: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक कि गई जान
W 𝕏 f
होम › खेल › ISSF World Championship: भारत ने जीता गोल्ड और सि…
India wins gold and silver in shooting (Image Source: Social Media)
India wins gold and silver in shooting (Image Source: Social Media)
खेल

ISSF World Championship: भारत ने जीता गोल्ड और सिल्वर, पदक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंचा

ISSF World Championship: शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुषों की 50 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में स्वर्ण और महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता। इस उपलब्धि के साथ भारत एक स्वर्ण और दो रजत पदकों के साथ पदक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।

य
प्रकाशित: 04 Nov 2026, 12:35 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
खेल डेस्क
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
ISSF World Championship: भारतीय निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का मान बढ़ाया है। पुरुषों की 50 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में भारत ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया, जबकि महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया। इस प्रदर्शन के साथ भारत ने पदक तालिका में दूसरा स्थान बरकरार रखा है। पुरुषों की 50 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में रविंदर सिंह, सौरभ चौधरी और अमनप्रीत सिंह की तिकड़ी ने कुल 1659 अंक हासिल किए। भारतीय निशानेबाजों ने अपने प्रदर्शन के दम पर पहला स्थान हासिल करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।
इस स्पर्धा में चीन की टीम 1648 अंकों के साथ दूसरे और दक्षिण कोरिया की टीम 1643 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही। महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में इलावेनिल वलारिवान, सोनम उत्तम मास्कर और शांभवी श्रवण क्षीरसागर ने भारत को रजत पदक दिलाया। भारतीय टीम ने कुल 1894.4 अंक हासिल किए। चीन ने 1899.8 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि जापान की टीम 1892.6 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही।

इलावेनिल ने किया शानदार प्रदर्शन, व्यक्तिगत फाइनल में बनाई जगह

महिलाओं की एयर राइफल स्पर्धा में इलावेनिल वलारिवान भारतीय खिलाड़ियों में सबसे आगे रहीं। उन्होंने 634.2 अंक हासिल किए। वहीं सोनम उत्तम मास्कर ने 630.2 और शांभवी श्रवण क्षीरसागर ने 629.7 अंक जुटाए। इलावेनिल ने क्वालीफिकेशन राउंड में तीसरा स्थान हासिल कर व्यक्तिगत फाइनल में भी जगह बना ली है। अब उनके पास व्यक्तिगत स्पर्धा में पदक जीतने का मौका है। इसके साथ ही वह भारत के लिए पहला ओलंपिक कोटा हासिल करने की दावेदारी में भी हैं।

रविंदर सिंह ने व्यक्तिगत स्पर्धा में भी जीता रजत

पुरुषों की 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा में रविंदर सिंह का प्रदर्शन भी खास रहा। उन्होंने व्यक्तिगत मुकाबले में रजत पदक अपने नाम किया। टीम स्पर्धा में भी वह भारत के सबसे सफल निशानेबाज रहे और 559 अंक हासिल किए। सौरभ चौधरी ने 551, जबकि अमनप्रीत सिंह ने 549 अंक जुटाए। हालांकि, 50 मीटर पिस्टल स्पर्धा ओलंपिक कार्यक्रम का हिस्सा नहीं है, लेकिन भारतीय निशानेबाजों के लिए यह उपलब्धि विश्व स्तर पर उनकी मजबूत स्थिति को दर्शाती है। व्यक्तिगत स्पर्धा में रूस के एंटोन अरिस्तारखोव ने 561 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि रोमानिया के लुका जोल्डिया ने 558 अंक हासिल कर कांस्य पदक अपने नाम किया।

पदक तालिका में भारत दूसरे स्थान पर

चैंपियनशिप में भारत अब तक एक स्वर्ण और दो रजत पदक जीत चुका है। इस प्रदर्शन के साथ भारतीय टीम पदक तालिका में दूसरे स्थान पर है। चीन तीन स्वर्ण समेत कुल पांच पदकों के साथ शीर्ष स्थान पर बना हुआ है। दूसरी ओर, पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में राकेश माने, हिमांशु ढिल्लों और पार्थ मखीजा की भारतीय टीम व्यक्तिगत और टीम फाइनल में जगह बनाने में सफल नहीं हो सकी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें