Saturday, 07 Nov 2026 भारत
W 𝕏 f
होम › खेल › Asian Games 2026: भारत को बड़ी सफलता, 10 मीटर एयर…
Performance of Indian athletes at the Asian Games(Image Source: Akashvani)
Performance of Indian athletes at the Asian Games(Image Source: Akashvani)
खेल Featured

Asian Games 2026: भारत को बड़ी सफलता, 10 मीटर एयर राइफल टीम ने जीता सिल्वर

Asian Games 2026: जापान के नागोया में आयोजित एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी है। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में भारतीय निशानेबाजों ने सिल्वर मेडल जीता। रुद्रंकश पाटिल और हिमांशु ढिल्लों ने व्यक्तिगत फाइनल में भी जगह बनाई है।

य
प्रकाशित: 21 Sep 2026, 11:04 AM · अपडेट: 04 Nov 2026, 10:28 AM · 2 मिनट पढ़ने का समय
खेल डेस्क
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Asian Games 2026: जापान के नागोया में आयोजित एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। शूटिंग में भारत ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतकर पदक तालिका में एक और इजाफा किया है। भारतीय निशानेबाजों ने बेहतरीन सटीकता दिखाते हुए यह उपलब्धि हासिल की।
पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में रुद्रंकश पाटिल और हिमांशु ढिल्लों ने शानदार प्रदर्शन किया। दोनों खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत फाइनल के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है, जिससे भारत की पदक उम्मीदें और मजबूत हुई हैं।

शूटिंग में भारत के तीन सिल्वर मेडल

एशियन गेम्स में शूटिंग से भारत को अब तक तीन सिल्वर मेडल मिल चुके हैं। इसकी शुरुआत महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा से हुई थी, जहां भारतीय टीम दूसरे स्थान पर रही थी। महिला टीम में एलावेनिल वलारिवन, विदरसा विनोद और सोनम मस्कर ने रजत पदक अपने नाम किया था। इसके बाद एलावेनिल वलारिवन ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में भी सिल्वर मेडल जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया। इस मुकाबले में वह जापान की हिनाता ताइची से मामूली अंतर से पीछे रहीं।

एमएमए में सुचिका तारियाल ने पक्का किया पदक

भारत की सुचिका तारियाल ने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) की नई स्पर्धा में भी शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने महिला ट्रेडिशनल MMA 60 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। मीफाइनल में पहुंचने के साथ ही सुचिका का पदक पक्का हो गया है। अब उन्हें कम से कम कांस्य पदक जरूर मिलेगा। सेमीफाइनल मुकाबले में उनका सामना सिंगापुर की टीओ हुई हून से होगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें