Saturday, 17 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Road Accident: जगराता पंडाल के पास हादसा, सड़क पर बंधी रस्सी बनी युवक की मौत की वजह Ganja Smuggling: 33 किलो गांजा जब्त, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार Korba News: करतला वन मंडल में 9 जंगली हाथियों की दस्तक, वन विभाग अलर्ट ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह Gulshan Khemani: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में बड़ी कार्रवाई, खेमानी की संपत्तियों पर कसेगा शिकंजा CJP Protest: दिल्ली में लहरा दो तिरंगा मार्च से पहले कार्रवाई, CJP संस्थापक अभिजीत दिपके गिरफ्तार Government Girls Hostel: फर्जी मार्कशीट से हॉस्टल में लिया दाखिला, जांच में खुली पोल तो युवती पर FIR दर्ज Road Accident: जगराता पंडाल के पास हादसा, सड़क पर बंधी रस्सी बनी युवक की मौत की वजह Ganja Smuggling: 33 किलो गांजा जब्त, महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार Korba News: करतला वन मंडल में 9 जंगली हाथियों की दस्तक, वन विभाग अलर्ट ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह Gulshan Khemani: ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा मामले में बड़ी कार्रवाई, खेमानी की संपत्तियों पर कसेगा शिकंजा CJP Protest: दिल्ली में लहरा दो तिरंगा मार्च से पहले कार्रवाई, CJP संस्थापक अभिजीत दिपके गिरफ्तार Government Girls Hostel: फर्जी मार्कशीट से हॉस्टल में लिया दाखिला, जांच में खुली पोल तो युवती पर FIR दर्ज
W 𝕏 f
होम › क्रिकेट › IND vs WI 5th T20I: भारत-वेस्टइंडीज के निर्णायक म…
India vs West Indies 5th T20I Rain Alert(Image Source: AI Photo)
India vs West Indies 5th T20I Rain Alert(Image Source: AI Photo)
क्रिकेट Featured

IND vs WI 5th T20I: भारत-वेस्टइंडीज के निर्णायक मैच पर बारिश का साया, जानें मौसम का हाल

IND vs WI 5th T20: आज 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा। सीरीज 2-2 से बराबर है, लेकिन बारिश के कारण मैच में देरी या ओवरों में कटौती की आशंका है।

य
प्रकाशित: 17 Oct 2026, 11:12 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
बेंगलुरु
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
IND vs WI 5th T20: आखिरी मुकाबला शनिवार, 17 अक्टूबर को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज के शुरुआती चार मैचों के बाद दोनों टीमें 2-2 की बराबरी पर हैं। ऐसे में पांचवें मुकाबले में जीत दर्ज करने वाली टीम सीरीज पर कब्जा कर लेगी। हालांकि, निर्णायक मैच से पहले मौसम ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है। बेंगलुरु में बारिश की आशंका के चलते मुकाबले पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।

पांचवें टी20 मैच में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, 17 अक्टूबर की शाम बेंगलुरु में बारिश होने की संभावना है। मैच के दौरान गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है, जिससे मुकाबले में रुकावट आने की आशंका है। रिपोर्ट के अनुसार, शाम 5 बजे बारिश की संभावना करीब 66 प्रतिशत बताई गई है। टॉस के समय यह आंकड़ा बढ़कर 68 प्रतिशत तक पहुंच सकता है। मैच शुरू होने के आसपास भी मौसम साफ रहने की उम्मीद कम है। ऐसे में खिलाड़ियों के साथ-साथ स्टेडियम में मौजूद दर्शकों और टीवी पर मैच देखने वाले क्रिकेट प्रेमियों को भी निराशा का सामना करना पड़ सकता है।

क्या बारिश के कारण रद्द हो सकता है मुकाबला?

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, शाम से रात तक बारिश का खतरा बना रह सकता है। खास तौर पर रात 8 से 9 बजे के बीच बारिश की संभावना करीब 70 प्रतिशत तक बताई गई है। अगर निर्धारित समय पर बारिश शुरू होती है, तो टॉस में देरी हो सकती है। लगातार बारिश होने की स्थिति में मैच के ओवर भी कम किए जा सकते हैं। हालांकि, मुकाबला रद्द होगा या नहीं, यह बारिश की वास्तविक स्थिति और मैदान को खेलने लायक बनाने में लगने वाले समय पर निर्भर करेगा। सीरीज 2-2 से बराबर होने के कारण यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है। ऐसे में क्रिकेट फैंस को उम्मीद रहेगी कि मौसम साथ दे और सीरीज का फैसला मैदान पर ही हो।

चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहली बार आमने-सामने होंगी भारत-वेस्टइंडीज की टीमें

भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में पहली बार टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला जाना है। इस मैदान पर भारतीय टीम अब तक आठ टी20 मैच खेल चुकी है। इनमें से चार मुकाबलों में भारत को जीत मिली, जबकि तीन में हार का सामना करना पड़ा। एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला। 
दूसरी ओर, वेस्टइंडीज की टीम ने इस मैदान पर अब तक एक टी20 मुकाबला खेला है। यह मैच 2016 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान श्रीलंका के खिलाफ हुआ था, जिसमें कैरेबियाई टीम ने जीत दर्ज की थी। अब सबकी नजरें भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले निर्णायक मुकाबले पर हैं। दोनों टीमें सीरीज जीतने के इरादे से उतरेंगी, लेकिन बेंगलुरु का मौसम इस मुकाबले का रोमांच प्रभावित कर सकता है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें