Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम क्रिकेट फैसला : अजिंक्य रहाणे ने छोड़ा इंटरनेशनल क्रिकेट …
रहाणे का संन्यास ऐलान
रहाणे का संन्यास ऐलान
क्रिकेट

फैसला : अजिंक्य रहाणे ने छोड़ा इंटरनेशनल क्रिकेट का मैदान, बोले- हर चीज का एक अंत होता है

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रहाणे ने सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो शेयर करते हुए कहा कि अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से आगे बढ़ने का सही समय आ गया है। उन्होंने अपने क्रिकेट सफर, परिवार, बीसीसीआई, मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन और आईपीएल फ्रेंचाइजी का धन्यवाद किया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 30 Jul 2026, 03:17 PM · अपडेट: 10 Sep 2026, 11:42 PM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी बल्लेबाज Ajinkya Rahane ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला कर लिया है। रहाणे ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक भावुक वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अब उनके लिए क्रिकेट के अंतरराष्ट्रीय सफर को सम्मान के साथ विराम देने का सही समय आ गया है।
अजिंक्य रहाणे ने वीडियो में कहा कि जिंदगी में हर चीज की एक शुरुआत और एक अंत होता है। जब किसी सफर के खत्म होने का समय आता है तो उसे स्वीकार कर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा अपनी बल्लेबाजी में टाइमिंग और धैर्य को सबसे ज्यादा महत्व दिया है और अब उन्हें लगता है कि इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का यह सही वक्त है। रहाणे ने अपने फैसले को लेकर भावुक होते हुए कहा कि क्रिकेट ने उन्हें बहुत कुछ दिया और उन्होंने भी इस खेल को पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने की कोशिश की।

भारतीय क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे
डोंबिवली से शुरू हुआ था क्रिकेट का सफर 

रहाणे ने अपने वीडियो में अपने शुरुआती दिनों को भी याद किया। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली से शुरू हुआ उनका सफर भारतीय क्रिकेट टीम तक पहुंचा। उन्होंने कहा कि क्रिकेट उनके जीवन का अहम हिस्सा रहा है और उन्होंने इस खेल के लिए अपना पूरा योगदान दिया।
उन्होंने यह भी साफ किया कि क्रिकेट से उनका रिश्ता खत्म नहीं हुआ है। वह आगे भी इस खेल से जुड़े रहेंगे। इस दौरान रहाणे ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI), मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन, आईपीएल फ्रेंचाइजी, परिवार और अपनी पत्नी राधिका समेत उन सभी लोगों का धन्यवाद किया, जिन्होंने उनके करियर में उनका साथ दिया।

भारत के लिए खेले 195 इंटरनेशनल मुकाबले 

अजिंक्य रहाणे ने भारत की ओर से 85 टेस्ट, 90 वनडे और 20 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 38 से ज्यादा की औसत से 5077 रन बनाए, जिसमें 12 शतक और 26 अर्धशतक शामिल हैं। वनडे क्रिकेट में रहाणे ने 2962 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और 24 अर्धशतक निकले। वहीं टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 20 मुकाबलों में 375 रन बनाए। रहाणे ने इंडियन प्रीमियर लीग में भी लंबा सफर तय किया। उन्होंने आईपीएल में छह अलग-अलग टीमों का प्रतिनिधित्व करते हुए 212 मुकाबले खेले। अपनी शांत बल्लेबाजी, दबाव में प्रदर्शन और टीम के प्रति जिम्मेदारी के लिए रहाणे को हमेशा याद किया जाएगा। भारतीय क्रिकेट में रहाणे का नाम खासतौर पर टेस्ट क्रिकेट में उनकी कप्तानी और विदेशी दौरों पर शानदार बल्लेबाजी के लिए जाना जाएगा। उनके संन्यास के साथ भारतीय क्रिकेट के एक अनुभवी और भरोसेमंद बल्लेबाज के अंतरराष्ट्रीय सफर का अंत हो गया है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें