Friday, 27 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Elephant News: धान की महक से खिंचे आ रहे 73 हाथी, क्या इस बार भी केंद्रों में धावा बोलेंगे गजराज? प्रशासन ने बनाया यह गुप्त प्लान! Petrol Diesel Price Today: मध्य पूर्व में नई आग से भड़का कच्चा तेल, क्या हाथ से निकलने वाली है ईंधन की कीमतें? Mahadev Betting App: कौन है दिल्ली का वो वकील, जिसकी डायरियों में छिपा है 60 करोड़ का हिसाब? अब ग्लैमर वर्ल्ड की एंट्री! Crime News: बिना तलाक दूसरी शादी और प्रताड़ना के मामला, पति, सास-ससुर पर अपराध दर्ज Ganja Smuggling: दो कार्रवाइयों में 20.87 किलो गांजा जब्त, चार गिरफ्तार Elephant News: धान की महक से खिंचे आ रहे 73 हाथी, क्या इस बार भी केंद्रों में धावा बोलेंगे गजराज? प्रशासन ने बनाया यह गुप्त प्लान! Petrol Diesel Price Today: मध्य पूर्व में नई आग से भड़का कच्चा तेल, क्या हाथ से निकलने वाली है ईंधन की कीमतें? Mahadev Betting App: कौन है दिल्ली का वो वकील, जिसकी डायरियों में छिपा है 60 करोड़ का हिसाब? अब ग्लैमर वर्ल्ड की एंट्री! Crime News: बिना तलाक दूसरी शादी और प्रताड़ना के मामला, पति, सास-ससुर पर अपराध दर्ज Ganja Smuggling: दो कार्रवाइयों में 20.87 किलो गांजा जब्त, चार गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › खेल › ओलंपिक › India Sports News: 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने पे…
Indias delegation for the 2036 Olympics(Image Source: Social Media)
Indias delegation for the 2036 Olympics(Image Source: Social Media)
ओलंपिक

India Sports News: 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने पेश किया रोडमैप, अहमदाबाद बनेगा आयोजन का केंद्र

India Sports News: भारत ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए IOC के सामने अपना रोडमैप पेश किया। प्रस्ताव में अहमदाबाद को आयोजन का केंद्र बनाया गया है। भारत समेत सात देश मेजबानी की दौड़ में हैं। उम्मीद है कि मार्च 2027 में प्रक्रिया अगले चरण में पहुंचेगी।

य
प्रकाशित: 27 Nov 2026, 10:59 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
खेल डेस्क
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
India Sports News: भारत ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी की दिशा में अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने वर्चुअल प्रेजेंटेशन के जरिए भारत का विजन और प्रस्तावित रोडमैप पेश किया। 
इस दौरान भारत ने खेलों के आयोजन के लिए बुनियादी ढांचे, सरकारी सहयोग और भविष्य की योजनाओं की जानकारी साझा की। भारत की ओर से इस प्रस्तुतीकरण में भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा, सीईओ रघुराम अय्यर और आईओए एथलीट्स कमीशन की अध्यक्ष पीवी सिंधु शामिल हुईं। वहीं, भारत की आईओसी सदस्य नीता अंबानी भी इस बैठक में मौजूद रहीं।

अहमदाबाद को केंद्र में रखकर बनाई गई योजना

भारत के प्रस्तावित ओलंपिक मेजबानी मॉडल में अहमदाबाद की भूमिका सबसे अहम है। प्रस्तुतीकरण के दौरान शहर में विकसित किए जा रहे खेल बुनियादी ढांचे, प्रस्तावित खेल परिसरों और आयोजन से जुड़ी सुविधाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही गुजरात सरकार और केंद्र सरकार के अधिकारियों की ओर से मिल रहे सहयोग का भी उल्लेख किया गया। कोशिश की गई कि ओलंपिक जैसे बड़े आयोजन से केवल खेल सुविधाओं का विस्तार ही नहीं होगा, बल्कि शहर और देश के विकास को भी नई दिशा मिल सकती है।

2030 कॉमनवेल्थ गेम्स से मिलेगी तैयारी को मजबूती

अहमदाबाद वर्ष 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करने जा रहा है। ऐसे में वहां विश्वस्तरीय स्टेडियम, खेल परिसर और अन्य जरूरी सुविधाओं का विकास भारत की 2036 ओलंपिक दावेदारी के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रस्तुतीकरण में भारत ने अपने वेन्यू मास्टरप्लान, आयोजन की फंडिंग रणनीति और खेलों से जुड़ी दीर्घकालिक विरासत की जानकारी भी दी। आयोग ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल से यह समझने की कोशिश की कि ओलंपिक आयोजन को स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय विकास योजनाओं से किस तरह जोड़ा जाएगा। साथ ही परियोजना के लिए मिल रहे जनप्रतिनिधियों और सरकारी संस्थाओं के समर्थन पर भी चर्चा हुई।

भारत समेत सात देश मेजबानी की दौड़ में

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत को छह अन्य देशों से प्रतिस्पर्धा करनी होगी। इनमें हंगरी, कतर, दक्षिण अफ्रीका, तुर्किये, जर्मनी और दक्षिण कोरिया शामिल हैं। इस तरह कुल सात देश फिलहाल अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के साथ बातचीत की प्रक्रिया में हैं। भारत की ओर से हुई बैठक में केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी और केंद्र व गुजरात सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए। करीब 30 मिनट तक चले प्रेजेंटेशन के बाद आईओसी के फ्यूचर होस्ट कमीशन और भारतीय प्रतिनिधियों के बीच विस्तृत चर्चा हुई।

मार्च 2027 में आगे बढ़ सकती है प्रक्रिया

भारत इस समय आईओसी के साथ निरंतर संवाद के चरण में है। उम्मीद है कि मार्च 2027 तक यह प्रक्रिया रणनीतिक संवाद के अगले चरण में पहुंच सकती है। हालांकि, अभी मेजबान देश का चयन नहीं हुआ है और भारत की दावेदारी को आगे की मूल्यांकन प्रक्रिया से गुजरना होगा। भारत के लिए 2036 ओलंपिक की मेजबानी हासिल करना खेल जगत में एक बड़ी उपलब्धि हो सकती है। फिलहाल अहमदाबाद में खेल सुविधाओं का विकास, अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयारियां और मजबूत मेजबानी योजना इस दावेदारी के प्रमुख आधार बने हुए हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें