Sunday, 29 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
School News: एक शिकायत ने खोली छात्रावास की ऐसी पोल, वायरल वीडियो के बाद प्राचार्य पर गिरी गाज! Road Accident: रजरप्पा मंदिर जा रहे 13 श्रद्धालुओं की मौत, 4 मासूम भी शामिल consumer court: सर्वर डाउन का बहाना और 50 हजार का चेक, आखिर क्यों फंस गया SBI उपभोक्ता फोरम में? Liquor Scam: काली कमाई को सोने में खपाता था अनवर ढेबर का राइट हैंड सुब्बू, EOW की पूछताछ में उगले कई बड़े राज Teacher Recruitment: आत्मानंद स्कूलों की भर्ती में चौंकाने वाला खेल, 100 में से महज 6 नंबर लाने वाले भी बन गए गुरुजी, अब मंत्री ने मानी बड़ी चूक! Theft Case: 4 दरवाजे, 11 चाबियां और 200 किलो की तिजोरी... फिर भी बिना ताला टूटे कैसे गायब हुए करोड़ों के गहने? School News: एक शिकायत ने खोली छात्रावास की ऐसी पोल, वायरल वीडियो के बाद प्राचार्य पर गिरी गाज! Road Accident: रजरप्पा मंदिर जा रहे 13 श्रद्धालुओं की मौत, 4 मासूम भी शामिल consumer court: सर्वर डाउन का बहाना और 50 हजार का चेक, आखिर क्यों फंस गया SBI उपभोक्ता फोरम में? Liquor Scam: काली कमाई को सोने में खपाता था अनवर ढेबर का राइट हैंड सुब्बू, EOW की पूछताछ में उगले कई बड़े राज Teacher Recruitment: आत्मानंद स्कूलों की भर्ती में चौंकाने वाला खेल, 100 में से महज 6 नंबर लाने वाले भी बन गए गुरुजी, अब मंत्री ने मानी बड़ी चूक! Theft Case: 4 दरवाजे, 11 चाबियां और 200 किलो की तिजोरी... फिर भी बिना ताला टूटे कैसे गायब हुए करोड़ों के गहने?
W 𝕏 f
होम › देश › राष्ट्रीय › Road Accident: रजरप्पा मंदिर जा रहे 13 श्रद्धालुओं की मौत, …
13 people killed in Scorpio accident (Image Source: social media)
13 people killed in Scorpio accident (Image Source: social media)
🔴 BREAKING राष्ट्रीय

Road Accident: रजरप्पा मंदिर जा रहे 13 श्रद्धालुओं की मौत, 4 मासूम भी शामिल

Road Accident: झारखंड के रामगढ़ जिले में रांची-पटना हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की जान चली गई। स्कॉर्पियो में 14 लोग सवार थे। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 29 Nov 2026, 10:34 AM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रामगढ़
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Road Accident: शनिवार की देर रात झारखंड के रामगढ़ जिले में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। रांची-पटना हाईवे पर रात करीब 2 बजे हुए इस भीषण हादसे में 4 बच्चों समेत 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी मृतक बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले थे और एक ही परिवार या गांव के बताए जा रहे हैं, जो रजरप्पा स्थित प्रसिद्ध मां छिन्नमस्तिका मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे।

कैसे हुआ यह दर्दनाक हादसा? 

मिली जानकारी के अनुसार, नालंदा जिले के जांघारों गांव से 14 लोग एक स्कॉर्पियो में सवार होकर रजरप्पा मंदिर के लिए निकले थे। यात्रा के दौरान जब उनकी गाड़ी कुजू थाना क्षेत्र के पैंकी इलाके में (भाजपा कार्यालय के समीप) पहुंची, तभी सामने से आ रहे किसी अज्ञात भारी वाहन ने स्कॉर्पियो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए।

स्थानीय लोगों और पुलिस ने संभाला मोर्चा 

हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही कुजू थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गईं 13 सांसें 

पुलिस ने सभी 14 घायलों को तुरंत रामगढ़ सदर अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद 13 लोगों को मृत घोषित कर दिया। रामगढ़ सदर अस्पताल के डॉ. अनिल कुमार ने इस दुखद घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अस्पताल लाए गए 14 लोगों में से 13 की जान जा चुकी थी, जिनमें 4 बच्चे भी शामिल हैं। हादसे में एक व्यक्ति किसी तरह बच गया है, लेकिन उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। अज्ञात वाहन की तलाश के लिए आसपास के इलाकों में छानबीन की जा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें