Saturday, 28 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Smuggling: बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो में चल रहा था नशे का कारोबार, पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा Bima Yojana: किसानों के फर्जी हस्ताक्षर से बीमा कंपनी को लगाया चूना, बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई Shivraj Singh Chouhan Security: आखिरी वक्त पर बदली सीट, गायब रहा एयरपोर्ट स्टाफ... एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री शिवराज की सुरक्षा में आखिर कैसे हुई इतनी बड़ी सेंध? Gambling News: जुआरियों के बयान ने खोला ऐसा राज, TI समेत 5 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज NMDC Protest: किरंदुल-बचेली में आज बड़ा टकराव? काम ठप करने की चेतावनी के बीच पुलिस, प्रशासन और NMDC ने कसी कमर ABVP Protest: उद्यानिकी विश्वविद्यालय में फीस बढ़ोतरी पर झुका प्रशासन, अब 8 की जगह 5 फीसदी ही बढ़ेगा शुल्क Smuggling: बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो में चल रहा था नशे का कारोबार, पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा Bima Yojana: किसानों के फर्जी हस्ताक्षर से बीमा कंपनी को लगाया चूना, बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई Shivraj Singh Chouhan Security: आखिरी वक्त पर बदली सीट, गायब रहा एयरपोर्ट स्टाफ... एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री शिवराज की सुरक्षा में आखिर कैसे हुई इतनी बड़ी सेंध? Gambling News: जुआरियों के बयान ने खोला ऐसा राज, TI समेत 5 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज NMDC Protest: किरंदुल-बचेली में आज बड़ा टकराव? काम ठप करने की चेतावनी के बीच पुलिस, प्रशासन और NMDC ने कसी कमर ABVP Protest: उद्यानिकी विश्वविद्यालय में फीस बढ़ोतरी पर झुका प्रशासन, अब 8 की जगह 5 फीसदी ही बढ़ेगा शुल्क
W 𝕏 f
होम › खेल › क्रिकेट › IPL 2027: रोहित शर्मा फिर संभालेंगे मुंबई इंडियंस की कमान, …
Rohit Sharma to Lead Mumbai Indians(Image Source: Social Media)
Rohit Sharma to Lead Mumbai Indians(Image Source: Social Media)
क्रिकेट

IPL 2027: रोहित शर्मा फिर संभालेंगे मुंबई इंडियंस की कमान, सूर्यकुमार यादव ने खास अंदाज में दी बधाई

IPL 2027: पहले मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को एक बार फिर टीम की कप्तानी सौंप दी है। उनकी कप्तानी में मुंबई पांच बार IPL खिताब जीत चुकी है। इस फैसले पर सूर्यकुमार यादव ने रोहित को लीडर, भाई और मेंटर बताते हुए खास अंदाज में बधाई दी। अब फैंस को रोहित की अगुवाई में मुंबई की वापसी का इंतजार है।

य
प्रकाशित: 28 Nov 2026, 11:23 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
खेल डेस्क
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
IPL 2027: मुंबई इंडियंस ने एक बड़ा फैसला लेते हुए रोहित शर्मा को फिर से टीम की कप्तानी सौंप दी है, हार्दिक पंड्या के पंजाब किंग्स में जाने के बाद फ्रेंचाइजी को नए कप्तान की तलाश थी। ऐसे में टीम प्रबंधन ने एक बार फिर अनुभवी रोहित शर्मा पर भरोसा जताया है। इस फैसले के साथ ही मुंबई के फैंस को एक बार फिर रोहित की कप्तानी में टीम को मैदान पर देखने का मौका मिलेगा। गौरतलब है कि आईपीएल 2024 से पहले हार्दिक पंड्या को गुजरात टाइटंस से ट्रेड कर मुंबई इंडियंस में शामिल किया गया था। इसके बाद फ्रेंचाइजी ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक को टीम की कमान सौंप दी थी। अब करीब तीन साल बाद रोहित की कप्तानी में वापसी हुई है।

सूर्यकुमार यादव ने रोहित को बताया लीडर और मेंटर

रोहित शर्मा को दोबारा कप्तान बनाए जाने के फैसले पर भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। सूर्यकुमार को भी कप्तानी के संभावित दावेदारों में शामिल माना जा रहा था, लेकिन उन्होंने रोहित की नियुक्ति पर खुशी जाहिर की। सूर्यकुमार ने मुंबई इंडियंस की ओर से साझा की गई रोहित की कप्तानी वाली पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'लीडर। भाई। मेंटर। पलटन, कुर्सी की पेटी बांध लो।' उनकी इस प्रतिक्रिया को रोहित के प्रति सम्मान और टीम में उनकी नेतृत्व क्षमता पर भरोसे के तौर पर देखा जा रहा है।

रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई ने जीते हैं 5 IPL खिताब

रोहित शर्मा का मुंबई इंडियंस के साथ कप्तानी का रिकॉर्ड शानदार रहा है। वह साल 2011 में टीम से जुड़े थे और 2013 सीजन के बीच में उन्हें कप्तानी की जिम्मेदारी मिली थी। उसी सीजन उन्होंने मुंबई को पहली बार आईपीएल चैंपियन बनाया। इसके बाद रोहित की अगुवाई में मुंबई इंडियंस ने 2015, 2017, 2019 और 2020 में भी खिताब अपने नाम किए। इस तरह उनकी कप्तानी में फ्रेंचाइजी कुल पांच बार आईपीएल ट्रॉफी जीत चुकी है। हालांकि, 2020 के बाद मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन पहले जैसा नहीं रहा। पिछले छह सीजन में टीम फाइनल तक पहुंचने में नाकाम रही है। ऐसे में रोहित की वापसी से फ्रेंचाइजी को एक बार फिर पुराने प्रदर्शन को दोहराने की उम्मीद होगी।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार फॉर्म में हैं सूर्यकुमार

दूसरी ओर, सूर्यकुमार यादव इन दिनों घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। हार्दिक पंड्या की कप्तानी के दौरान वह मुंबई इंडियंस के उपकप्तान थे। हालांकि, आईपीएल 2025 में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था। उन्होंने 13 मुकाबलों में 21 की औसत से कुल 270 रन बनाए थे। फिलहाल सूर्यकुमार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी कर रहे हैं। इस टूर्नामेंट में उनका बल्ला जमकर बोल रहा है। पांच पारियों में उन्होंने 54 की औसत और 230 के स्ट्राइक रेट से 214 रन बनाए हैं। अब आईपीएल 2027 में रोहित शर्मा की कप्तानी और सूर्यकुमार यादव की बल्लेबाजी पर मुंबई इंडियंस के समर्थकों की नजरें रहेंगी। टीम के सामने सबसे बड़ी चुनौती पिछले कुछ सीजन के निराशाजनक प्रदर्शन को पीछे छोड़कर फिर से खिताब की दौड़ में मजबूती से लौटने की होगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें