Friday, 27 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Crime News: अपोलो चौक के पास बदमाशों का तांडव, बाइक सवार पर चाकू से हमला, दो घंटे तक मचाया उत्पात ED Raid: सुबह-सुबह बंद दरवाजों के पीछे ईडी की सीक्रेट रेड, अपर कलेक्टर के घर से क्या तलाश रही है टीम? Baby Selling Case: फर्जी आधार कार्ड से छिपाई नाबालिग की उम्र, रायपुर बेबी सेलिंग केस में नया खुलासा Elephant News: धान की महक से खिंचे आ रहे 73 हाथी, क्या इस बार भी केंद्रों में धावा बोलेंगे गजराज? प्रशासन ने बनाया यह गुप्त प्लान! Petrol Diesel Price Today: मध्य पूर्व में नई आग से भड़का कच्चा तेल, क्या हाथ से निकलने वाली है ईंधन की कीमतें? Crime News: अपोलो चौक के पास बदमाशों का तांडव, बाइक सवार पर चाकू से हमला, दो घंटे तक मचाया उत्पात ED Raid: सुबह-सुबह बंद दरवाजों के पीछे ईडी की सीक्रेट रेड, अपर कलेक्टर के घर से क्या तलाश रही है टीम? Baby Selling Case: फर्जी आधार कार्ड से छिपाई नाबालिग की उम्र, रायपुर बेबी सेलिंग केस में नया खुलासा Elephant News: धान की महक से खिंचे आ रहे 73 हाथी, क्या इस बार भी केंद्रों में धावा बोलेंगे गजराज? प्रशासन ने बनाया यह गुप्त प्लान! Petrol Diesel Price Today: मध्य पूर्व में नई आग से भड़का कच्चा तेल, क्या हाथ से निकलने वाली है ईंधन की कीमतें?
W 𝕏 f
होम › खेल › क्रिकेट › IPL 2027: क्या रोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्त…
Will the Hitman take charge of Mumbai Indians once again(Image Source: Social Media)
Will the Hitman take charge of Mumbai Indians once again(Image Source: Social Media)
क्रिकेट

IPL 2027: क्या रोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान? 5:45 बजे होगा बड़ा ऐलान

IPL 2027: मुंबई इंडियंस आज 27 नवंबर को शाम 5:45 बजे अपने नए कप्तान का ऐलान करने वाली है। घोषणा के समय को रोहित शर्मा की जर्सी नंबर 45 और उनकी कप्तानी में जीते गए पांच IPL खिताबों से जोड़कर देखा जा रहा है। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि हिटमैन एक बार फिर मुंबई इंडियंस की कमान संभाल सकते हैं।

य
प्रकाशित: 27 Nov 2026, 04:07 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
खेल डेस्क
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
IPL 2027: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सबसे सफल टीमों में शामिल मुंबई इंडियंस (MI) एक बार फिर अपनी कप्तानी को लेकर चर्चा में है। फ्रेंचाइजी ने आज 27 नवंबर को नए कप्तान के नाम का ऐलान करने की तैयारी की है। इस घोषणा को लेकर टीम के सोशल मीडिया पोस्ट ने क्रिकेट प्रशंसकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। खास बात यह है कि ऐलान के लिए चुना गया समय 5 बजकर 45 मिनट है, जिसे फैंस रोहित शर्मा से जोड़कर देख रहे हैं। मुंबई इंडियंस ने गुरुवार को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया था।
इसमें बताया गया कि अगले 24 घंटे के भीतर टीम की ओर से बड़ा ऐलान किया जाएगा। इसके बाद से ही चर्चा शुरू हो गई कि क्या फ्रेंचाइजी एक बार फिर रोहित शर्मा को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपने जा रही है।

5:45 बजे ही क्यों होगा कप्तान के नाम का ऐलान?

मुंबई इंडियंस की घोषणा का समय सबसे ज्यादा चर्चा में है। टीम ने नए कप्तान के ऐलान के लिए शाम 5:45 बजे का समय तय किया है। क्रिकेट प्रशंसक इस टाइमिंग को महज संयोग नहीं मान रहे हैं। इसकी वजह रोहित शर्मा की जर्सी का नंबर 45 और उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियंस की जीती गई पांच आईपीएल ट्रॉफियां हैं। इसी कनेक्शन के चलते सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहित शर्मा एक बार फिर टीम की कमान संभाल सकते हैं। हालांकि, फ्रेंचाइजी की ओर से आधिकारिक घोषणा होने तक कप्तान के नाम की पुष्टि नहीं की जा सकती।

हार्दिक पांड्या के जाने के बाद बढ़ी रोहित की वापसी की चर्चा

मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 से पहले बड़ा फैसला लेते हुए रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को टीम की कमान सौंपी थी। इस फैसले के बाद फ्रेंचाइजी को प्रशंसकों की नाराजगी का भी सामना करना पड़ा था। अब हार्दिक पांड्या के पंजाब किंग्स में जाने और उनके बदले अर्शदीप सिंह के मुंबई इंडियंस से जुड़ने की खबरों के बीच कप्तानी को लेकर चर्चाएं तेज हैं। ऐसे में रोहित शर्मा की संभावित वापसी को लेकर फैंस की दिलचस्पी और बढ़ गई है।

रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई ने जीते पांच आईपीएल खिताब

रोहित शर्मा का मुंबई इंडियंस के साथ कप्तानी का रिकॉर्ड शानदार रहा है। उन्होंने साल 2013 में टीम की कमान संभाली थी और 2023 तक कप्तान बने रहे। इस दौरान मुंबई इंडियंस ने पांच बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की। रोहित की अगुवाई में टीम ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में खिताब जीते। यही वजह है कि उन्हें आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में गिना जाता है। अब सभी की नजरें मुंबई इंडियंस की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं। क्या रोहित शर्मा एक बार फिर अपनी पुरानी टीम की कप्तानी करते दिखाई देंगे या फ्रेंचाइजी किसी नए चेहरे को मौका देगी? इसका जवाब 27 नवंबर को शाम 5:45 बजे मिलने की उम्मीद है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें