Vaibhav Suryavanshi: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 की शुरुआत के साथ ही बिहार के युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। महज 15 साल की उम्र में बिहार की कप्तानी संभालकर उन्होंने पुरुष टी20 क्रिकेट में सबसे कम उम्र के कप्तान बनने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। सौराष्ट्र के खिलाफ मुकाबले में मैदान पर उतरते ही वैभव ने यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की।
15 साल 232 दिन की उम्र में संभाली कप्तानी
इंदौर के होलकर स्टेडियम में सौराष्ट्र के खिलाफ मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी बिहार टीम की अगुवाई करने उतरे। उस समय उनकी उम्र 15 साल और 232 दिन थी। इसके साथ ही वह पुरुष टी20 क्रिकेट में कप्तानी करने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। वैभव ने इस मामले में क्रोएशिया के जैक वुकुसिक का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया। वुकुसिक ने 17 साल और 311 दिन की उम्र में टी20 टीम की कप्तानी की थी। इतनी कम उम्र में यह जिम्मेदारी मिलना वैभव के क्रिकेट करियर के लिए एक अहम उपलब्धि मानी जा रही है।
कप्तानी के पहले मैच में 18 रन बनाकर आउट हुए वैभव
ऐतिहासिक कप्तानी डेब्यू के बावजूद वैभव सूर्यवंशी का बल्ला पहले मुकाबले में ज्यादा नहीं चला। सौराष्ट्र के खिलाफ उन्होंने 12 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौकों और 1 छक्के की मदद से 18 रन बनाए। पारी के पांचवें ओवर में चेतन सकारिया की गेंद पर वह कैच आउट हो गए। हालांकि, वैभव पूरे टूर्नामेंट में बिहार की कप्तानी करते नजर नहीं आएंगे। उन्हें 19 नवंबर से कतर में शुरू होने वाले राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए इंडिया ए टीम से जुड़ना है। इसके लिए वह जल्द ही टीम का साथ छोड़ेंगे।
At 15, Vaibhav Sooryavanshi has become the youngest captain in men's T20 history 👏 But after a positive start, the Bihar skipper falls for a 12-ball 18 against Saurashtra. https://t.co/2T99DLme9o
— Cricbuzz (@cricbuzz) November 14, 2026
At 15, Vaibhav Sooryavanshi has become the youngest captain in men's T20 history 👏 But after a positive start, the Bihar skipper falls for a 12-ball 18 against Saurashtra. https://t.co/2T99DLme9o
— Cricbuzz (@cricbuzz) November 14, 2026सौराष्ट्र ने बिहार को 5 विकेट से हराया
मुकाबले की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बिहार की टीम निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 137 रन ही बना सकी। टीम की ओर से वैभव ने 18 रन का योगदान दिया। 138 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सौराष्ट्र की टीम ने 17वें ओवर में ही पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस तरह सौराष्ट्र ने बिहार को पांच विकेट से शिकस्त दी। बिहार के लिए भले ही यह मुकाबला जीत के लिहाज से अच्छा नहीं रहा, लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने अपनी कप्तानी के पहले ही दिन विश्व रिकॉर्ड बनाकर क्रिकेट जगत का ध्यान जरूर खींचा।











